जनसम्पर्क विभाग - संस्कृति

संस्कृति

पर्व और उत्सव

सभ्यता और संस्कृति के विकास में पर्व या उत्सवों का महत्व पूर्ण स्थान है। मध्यप्रदेश में पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक और धार्मिक उत्सव आयोजित किए जाते हैं। कुछ प्रमुख उत्सव निम्नलिखित हैं।
  1. गणगौर

  2. भाईदूज

  3. आखातीज

  4. संजा

  5. नीरजा

  6. घड़ल्या

  7. रतन्नवा

  8. दशहरा

  9. सुआरा

  1. लारूकाजा

  2. गंगा दशमी

  3. हरेली

  4. गोवरधन पूजा

  5. नवान्न

  6. मेघनाथ

  7. भगोरिया

  8. काकसार

  9. होली

गोवरधन पूजा (गोवर्धन)

Bhils Culture (www.mpinfo.org)कार्तिक माह में दीपावली के दूसरे दिन गोवरधन पूजा होती है। यह पूजा गोवर्धन पर्वत और गौधन से संबंधित है। महिलाएं गोबर से पर्वत और बैलों की आकृतियां बनाती हैं। मालवा में भील आदिवासी पशुओं के सामने अवदान गीत होड़ गाते हैं। गौड़ या भूमिया जैसी जातिया यह पर्व नहीं मनाती पर पशु पालक अहीर इस दिन खेरदेव की पूजा करते हैं। चंद्रावली नामक कथागीत भी इस अवसर पर गाया जाता है।

लारूकाज

गोंडों का नारायण देव के सम्मान में मनाया जाने वाला यह पर्व सुअर के विवाह का प्रतीक माना जाता है। आज कल यह पर्व शनै:-शनै: लुप्त होता जा रहा है। इस उत्सव में सुअर की बलि दी जाती है। परिवार की समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए इस तरह का आयोजन एक निश्चित अवधि के बाद करना आवश्यक होता है।