महिला दिवस पर स्मारकों एवं संग्रहालयों में महिलाओं का प्रवेश निःशुल्क
भोपाल : रविवार, मार्च 7, 2021, 17:06 IST

प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरातत्वीय स्मारकों एवं संग्रहालयों में महिलाओं का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। भोपाल में राज्य संग्रहालय, शौर्य स्मारक, गोलघर, आशापुरी और इस्लाम नगर स्थित संग्रहालय में महिलाओं का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
अनुराग उइके