मंत्री श्री ठाकुर चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यक्रम में होंगी शामिल
भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 26, 2021, 22:18 IST

पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 27 फरवरी को चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात सुश्री ठाकुर उचेहरा में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित कांसा उद्योग प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन करेंगी।
मंत्री सुश्री ठाकुर 28 फरवरी को प्रातः मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन करेंगी और राज विलास पैलेस जमुनिया सरकार के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद सुश्री ठाकुर दोपहर में पूर्वाफाल में पर्यटन निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। तत्पश्चात सुश्री ठाकुर जिला सतना से प्रस्थान कर भोपाल आएंगी।
अनुराग उइके