कृषि मंत्री श्री पटेल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के ज्येष्ठ भ्राता के निधन पर किया शोक व्यक्त
भोपाल : रविवार, दिसम्बर 27, 2020, 20:06 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ज्येष्ठ भ्राता श्री अशोक सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक%संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
श्री अशोक सिंह का आज नई दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 67 वर्ष के थे। श्री सिंह बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी थे।
अलूने