श्री प्रियंक मिश्रा होंगे कलेक्टर कटनी
भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 9, 2020, 22:49 IST

राज्य शासन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर श्री प्रियंक मिश्रा को कलेक्टर जिला कटनी के पद पर पदस्थ किया गया है। कलेक्टर कटनी श्री शशि भूषण सिंह को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन पदस्थ किया गया है।
राजेश पाण्डेय