ओरछा की मतदाता सूची का प्रकाशन 12 दिसंबर को
भोपाल : बुधवार, नवम्बर 25, 2020, 14:22 IST

निवाड़ी जिले की नगर परिषद ओरछा की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 12 दिसंबर को किया जाएगा।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री डी.व्ही. सिंह ने जानकारी दी है कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 21 नवंबर को हो चुका है। दावे-आपत्ति 28 नवंबर तक लिए जाएंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 5 दिसंबर तक किया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 12 दिसंबर 2020 को किया जाएगा।
राजेश पाण्डेय