|
|
|
|
|
युवाओं के रोज़गार सृजन का केंद्र बनेगा फूड क्रॉफ्ट संस्थान |
|
|
|
रीवा, विन्ध्य क्षेत्र में पर्यटन के विस्तार की अपार संभावनायें हैं। यहां की ऐतिहासिक धरोहरें, रमणीय एवं प्राकृतिक स्थल, नेशनल पार्क, टाइगर सफारी और मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इन पर्यटन क्षेत्रों में फूड क्रॉफ्ट संस्थान से प्रशिक्षित युवाओं को रोज़गार के अवसर मिलेंगे। आने वाले समय में फूड क्रॉफ्ट संस्थान युवाओं के रोज़गार सृजन का केंद्र बनेगा। यह बात वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा फूड क्रॉफ्ट संस्थान में प्रवेश की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ करते हुये कही। श्री शुक्ल ने कहा कि अब कोई भी पात्र युवा घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके फूड क्रॉफ्ट संस्थान में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। उन्होंने संस्थान का भ्रमण कर प्रशिक्षण गतिविधियों तथा प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी भी ली। गौरतलब है कि इस संस्थान का संचालन पर्यटन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।
|
|