News Search   ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` | ºÉÉ<] ¨Éä{É | ºÉ¨{ÉEÇò Eò®ä | +ÆOÉäVÉÒ ¨Éå näùJÉå | ºÉƺEÞòiÉ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú: | =nÚÇ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú | ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` ¤ÉxÉÉBäÆ
 
  iÉlªÉ ®úÉVªÉ{ÉÉ±É ¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù ®úÉVªÉ Eäò +ÆMÉ ¨É.|É. xÉÒ‡iÉ ºÉÆOɽ +¤É iÉEò
+ÉVÉ Eäò ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú
+ÉVÉ EòÉ ¡ Éä]Éä ºÉÆOɽþ
‡VÉ›Éä E Ò JɤɮäÆ
º´ÉÌhÉ¨É ¨É.|É. ‡xɨÉÉÇhÉ EòÉ ºÉÆEò±{É
¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ Eäò {ÉÉÄSÉ ´É¹ÉÇ
xÉMÉ®úÒªÉ ‡xÉEòÉªÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
±ÉÉäEòºÉ¦ÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
‡´ÉvÉÉxɺɦÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2008
www.mpnewsarch.org
¨ÉvªÉ|Énäù„É ºÉ¨¨ÉÉxÉ
¨ÉvªÉ|Énäù„É MÉÉxÉ
¨É.|É. ¨Éå ‡GòªÉÉÎx´ÉiÉ ¨É½þi´É{ÉÚhÉÇ ªÉÉäVÉxÉÉBÆ
¨ÉvªÉ|Énäù„É ¤ÉVÉ]õ
±ÉÉäEò ºÉä´ÉÉ ‡´ÉvÉäªÉEò
{ÉjÉEòɇ®úiÉÉ {ÉÖ®úºEòÉ®ú
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ
+É+Éä ¤ÉxÉɪÉå +{ÉxÉÉ ¨ÉvªÉ|Énäù„É
¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ EòÒ {ÉÆSÉɪÉiÉå
Eò¨ÉÇ EòÒ nùÒ{ɇ„ÉJÉÉ
=xÉEòÉ ¦ÉÒ Eò½þxÉÉ ½èþ
EòÉä]ÂõºÉ £òÉì¨É nù |ÉäºÉ
+ÉMÉä +ɪÉå ±ÉÉ¦É =`öɪÉå
|ÉEòÉ„ÉxÉ
VÉxɺɨ{ÉEÇ ‡´É¦ÉÉMÉ
‡´É¦ÉÉMÉÒªÉ ´ÉÉ̹ÉEò |É„ÉɺɇxÉEò |ɇiÉ´ÉänùxÉ
+SÉ±É ºÉÆ{ɇkÉ EòÉ ‡´É´É®úhÉ
´ÉÒ‡b÷ªÉÉä ºÉÆOɽ
‡´ÉEòÉºÉ Mɇiɇ´É‡vɪÉÉÄ
¦ÉÉ®úiÉ {É´ÉÇ (MÉhÉiÉÆjÉ ‡nù´ÉºÉ : 2008)
+‡vɨÉÉxªÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉÆSÉÉ®ú |ɇiɇxɇvÉ Eò±ªÉÉhÉ ºÉ½þɪÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉ¡ò±ÉiÉÉ EòÒ Eò½þÉxÉÒ
VÉxÉºÉÆ{ÉEÇò ‡´É¦ÉÉMÉ 17 ‡¤ÉxnÖ ¨ÉèxªÉÖ+±É
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ ºÉÆ¤ÉÆvÉÒ ‡xÉªÉ¨É 2007
ºÉ½þɪÉEò ±ÉÉäEò ºÉÚSÉxÉÉ +‡vÉEòÉ®úÒ/+{ÉÒ±ÉÒªÉ |ÉɇvÉEòÉ®úÒ
ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú
Eò±ÉÉ B´ÉÆ ºÉƺEÞò‡iÉ 
ºÉ½Úþ‡±ÉªÉiÉå
¨É.|É. ¨ÉÉvªÉ¨É
+‡vɺÉÚSÉxÉÉ (ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú)
<¨ÉäVÉ ¤ÉäªÉÉäxb÷ nù ºÉ¡æòºÉ
Eèò±Éähb÷®ú
bÉ=xɱÉÉäb νxnÒ ¡ Éäx]
<Ç - ¨Éä±É
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ (+É{ÉEòÉ {ÉzÉÉ)
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ
ºÉÖZÉÉ´É ¦ÉäVÉå
xÉ´ÉÒxÉ ºÉÚSÉxÉÉBÆ
PÉ]õxÉÉGò¨É
VÉxɺɨ{ÉEÇò ¨ÉÆjÉÒ ¸ÉÒ ±ÉI¨ÉÒEòÉÆiÉ „ɨÉÉÇ EòÉ ®úÉVªÉÉå Eäò ºÉÚSÉxÉÉ ¨ÉƇjɪÉÉå Eäò ºÉ¨¨Éä±ÉxÉ ¨Éå ºÉÆ¤ÉÉävÉxÉ
EäòxpùÒªÉ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù Eäò ºÉnùºªÉÉå EòÒ ºÉÚSÉÒ









विज्ञापन



न्यूज क्लिपिंग्स



पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

पिछला सप्ताह

21 जनवरी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और सैन्य प्रमुख परवेज कयानी ने इस्लामाबाद में मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक नेतृत्व के बीच पैदा तनाव के बाद इन दोनों के बीच यह दूसरी बैठक है इससे पहले जरदारी और कयानी ने चौदह अगस्त को तकरीबन एक घंटे बातचीत की थी।


अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका और उसके अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी देश ईरान के साथ टकराव के हालात नहीं चाहते हैं। वाशिंगटन से प्राप्त सूत्रों के मुताबिक उन्होंने दबाव बनाते हुये कहा कि ईरान बातचीत शुरू करे या फिर अलग-थलग रहे या अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रतिबंधों का सामना करे विदेश मंत्री ने कहा कि हमारा मानना है कि ईरान के लोग बेहतर भविष्य के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार अपना परमाणु कार्यक्रम त्याग देती है तो देश एक बार फिर से वैश्विक समुदाय में भरोसा बना सकता है तथा लाभ की भागीदारी में हिस्सा ले सकता है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि ईरान बिना किसी पूर्व शर्तों के परमाणु कार्यक्रमों संबंधी चिंताओं का निराकरण करता है तो सुलह के रास्ते खुले हैं।


चीन की एक इंजन कंपनी ने चुंबक पर चलने वाली सस्ती ट्रेन उतारी हैं। बीजिंग से प्राप्त समाचार के अनुसार झूजाऊ इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव ऑफ चाइना साउथ लोकोमोटिव एंड रोलिंग स्टॉक कारर्पोरेशन के महाप्रबंधक जू जांग ज्यांग ने कहा कि तीन डिब्बे वाली इस ट्रेन में छह सौ लोग सफर कर सकते हैं। सौ किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन परंपरागत ट्रेनों की तुलना में कम आवाज करती है।


22 जनवरी

उत्तरी नाइजीरिया के कानो शहर में एक चरमपंथी संगठन की ओर से बम से किये गये मिले-जुले हमले में 178 लोगों की मौत हो गई। अबुजा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमले में मारे गये लोगों में दो भारतीय भी शामिल हैं।


अंटार्कटिका में भारत के तीसरे स्थायी स्टेशन 'भारती' के मार्च 2012 तक काम शुरू करने की उम्मीद है। नई दिल्ली से प्राप्त खबरों के मुताबिक पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव शैलेश नायक ने बताया कि अंटार्कटिका में भारत के तीसरा स्थायी स्टेशन स्थापित करने का काम दो चरणों में निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा कि इससे भूकंपीय हलचलों, जीवाश्म जलवायु विज्ञान, समुद्र विज्ञान, जलवायु परिवर्तन और चिकित्सा शोध में काफी मदद मिलेगी।


यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया और पाया कि विटामिन डी का कम सेवन करने वाले बच्चे आगे जाकर किशोरावस्था में अवसाद जैसी मानसिक बीमारी के शिकार हो रहे हैं। शोध में यह बताया गया है कि बच्चों के माता-पिता को यह तय करना चाहिये कि बच्चों को विटामिन डी धूप तथा खाने के रूप में भरपूर मिले ताकि वह अवसाद से बचे रहें।


23 जनवरी

कोई भी सांसद अगर चाहे तो मनरेगा के काम के लिये अपनी निधि का इस्तेमाल करने की सिफारिश कर सकता है। यह बात केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्यमंत्री श्रीकांत कुमार जेना ने नई दिल्ली में कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने सांसद निधि कोष के मनरेगा के लिये इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। श्रीकांत कुमार जेना ने कहा कि अगर सांसद ने मनरेगा के काम के लिये अपनी निधि के इस्तेमाल की सिफारिश एक बार कर दी है तो उस राशि को वापस नहीं ले सकेंगे।


भारतीय मूल के अमेरिकी आईटी विशेषज्ञों ने अमेरिका के सीनेटरों से उस अहम आव्रजन संशोधन विधेयक का समर्थन करने की मांग की है, जिसके पारित होने से 'ग्रीन कार्ड' के लिये भारत और चीन जैसे देशों के कुशल कामगारों के इंतजार की घड़ियां बहुत कम हो जायेंगी। वाशिंगटन से प्राप्त खबरों के मुताबिक सिलिकॉन वैली आधारित ग्लोबल इंडियन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल एसोसिएशन (गिटप्रो) ने एक बयान में कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों के प्रति आव्रजन नीति में बदलाव के लिये यह एक अहम कदम है।


बी.बी.सी. ट्रस्ट के अध्यक्ष लॉर्ड क्रिस पेनेट ने कहा कि ईस्टर तक उत्तराधिकारी खोजने की योजना के लिये अंतर्राष्ट्रीय कंपनी इगोन जेंहडेर को नियुक्त किया है। लंदन से प्राप्त सूत्रों के मुताबिक अफवाह है कि वर्तमान निदेशक मार्क थांप्सन बी.बी.सी. के 2012 ओलिम्पिक के कवरेज के बाद अपना पद छोड़ सकते हैं।


अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन होर्गुज जलडमरूमध्य से होकर खाड़ी पहुंच गया है। हालांकि तेहरान रणनीतिक रूप से खास इस जहाजरानी मार्ग को बंद करने की धमकी दे चुका है। पेंटागन के प्रवक्ता और नौसेना के कप्तान जॉन किर्बी ने कहा है कि विमानवाहक पोत बिना किसी बाधा के आगे बढ़ता गया। पोत में अस्सी विमान और हेलीकॉप्टर रखे जा सकते हैं।


24 जनवरी

पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास कर दिया। इस्लामाबाद से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव में देश में आने पर पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि मुशर्रफ बेनजीर भुट्टो और बलूच राष्ट्रवादी नेता अकबर बुगती की हत्याओं में हिस्सेदार हैं।


बड़ी संख्या में भारत से पर्यटकों, कारोबारियों और विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिये हंगरी दूतावास ने दिसंबर 2012 तक दस हजार वीजा जारी करने का लक्ष्य रखा है। नई दिल्ली से प्राप्त खबरों के मुताबिक हंगरी के उप विदेश मंत्री जानोस होवरी ने कहा कि उसने वीएसएफ ग्लोबल से वीजा प्रक्रिया की आउटसोर्सिंग का करार किया है।


चौबीस वर्गों में होने वाले ऑस्कर नामांकन में हॉलीवुड फिल्मों का जलवा रहा। लॉस एंजिल्स के मुताबिक फिल्मकार मार्टिन स्कोर सेस की उडी फिल्म 'ह्यूगो' को इस साल के ऑस्कर की कई श्रेणियों में नामांकन मिला। फ्रांसीसी कॉमेडी 'द आर्टिस्ट' भी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में नामांकन बनाने में कामयाब रही। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में ब्रैड पिट और जॉर्ज क्लूनी के बीच टक्कर है। उधर ऑस्कर की विदेशी भाषा की फिल्म की श्रेणी में इस बार ईरानी फिल्म 'ए सेपरेशन' को नामांकन मिला। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता था।


अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को और कड़ा करते हुये उसके तीसरे सबसे बड़े बैंक 'तिजारत' के साथ किसी भी तरह के लेन-देन पर यह कहते हुये रोक लगा दी है कि वह परमाणु कार्यक्रम विकसित करने में सरकार की मदद कर रहा है। वाशिंगटन से प्राप्त खबरों के मुताबिक वहीं यूरोपीय संघ ने भी प्रतिबंधों तथा कच्चे तेल के आयात पर रोक को मंजूरी दे दी थी। प्रतिबंध लगाये जाने के बाद अगर कोई भी विदेशी कंपनी ईरान के तिजारत बैंक और इसके सहयोगी बेलारूस स्थित ट्रेड कैपिटल बैंक के साथ लेन करेगी वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह का वित्तीय संबंध नहीं रख सकेगी। हालांकि ईरानी कंपनियों को अपने बकाया चुकाने तथा पहले के लेनदेन को निबटाने की छूट बनी रहेगी।


25 जनवरी

सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न के लिये अभी और इंतजार करना पड़ेगा। नई दिल्ली से केंद्रीय खेल मंत्रालय के मुताबिक भारत रत्न के लिये हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले तेनसिंग नोर्गे के नाम की सिफारिश पीएमओ को भेजी गई है।


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आउटसोर्सिंग के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुये उन कंपनियों को रियायतें बंद करने के लिये उपायों की घोषणा की है जो देश के बाहर नौकरियां दे रही हैं। वाशिंगटन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओबामा ने अपने संबोधन में देश की अर्थव्यवस्था का ऐसा खाका पेश किया जिसके तहत अमेरिका को आउटसोर्सिंग खराब कर्ज और कृत्रिम मुनाफे से दूर ले जाया जायेगा। उन्होंने देश में रोजगार का सृजन करने वाली कंपनियों को रियायतें देने और अमीर अमेरिकियों पर कर बढ़ाने पर जोर दिया।


विश्व आर्थिक मंच की शिखर बैठक दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितताओं से दूर दावोस में शुरू हुई पांच दिन की इस बैठक में दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और जनसेवा में लगे अरबपति बिल गेट्स ने वैश्विक नेताओं से इस मुश्किल भरे दौर में सहायता राशि देने की प्रतिबद्धता पर टिके रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे विश्व भर की जनता को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी।


26 जनवरी

पापुआ न्यू गिनी में हुये भूस्खलन की चपेट में एक गांव पूरी तरह तबाह हो गया जिसमें लगभग साठ लोग मारे गये। पोर्ट मोर्सबे के मुताबिक राहत कर्मियों ने बताया कि दक्षिणी हाईलैंड में एक्सोन मोबील तरल प्राकृतिक गैस परियोजना के पास यह हादसा उस समय हुआ जब लोग सो रहे थे।


इराक में अलग-अलग आपराधिक मामलों में चौंतीस दोषियों को एक ही दिन फांसी पर लटका दिया गया। फांसी दिये जाने वालों में दो महिलायें भी हैं। बगदाद से मिली खबरों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लै ने बताया कि सभी मामलों की सुनवाई काफी निष्पक्ष ढंग से हुई हो लेकिन एक ही दिन में इतनी बड़ी तादाद में फांसी पर चढ़ाया जाना दर्दनाक और तकलीफदेह है। उन्होंने कहा कि देश में कोर्ट की कार्यवाही में पारदर्शिता का अभाव सुनवाई के निष्पक्ष नहीं होने की आशंका और कई आपराधिक मामलों में फांसी की सजा गलत है।


योजना आयोग के अनुमान के मुताबिक विमान यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुये अगले पांच साल में और तीस हवाई अड्डों की जरूरत पड़ेगी। आयोग ने कहा है कि हवाई अड्डा परिचालकों की निवेश योजनाओं के आधार पर तैयार आकलन के अनुसार इस साल सभी हवाई अड्डों पर यात्री टर्मिनल क्षमता तेईस से चौबीस करोड़ रहने की संभावना है जिसके बढ़कर 37 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है। योजना आयोग को एएआई और उद्योग से मिले अनुमान के मुताबिक भारतीय हवाई अड्डों का 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) के दौरान करीब 67,500 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत पड़ेगी जिसमें से करीब 50,000 करोड़ रुपये निजी क्षेत्र से आने की संभावना है। इस काम के लिये राज्य सरकारों का सहयोग खास है।


27 जनवरी

सरकार को बढ़ती सब्सिडी पर अंकुश लगाने और इसके दुरुपयोग को रोकने के लिये गरीब और जरूरतमंद के हाथों में सीधे मदद करने का इंतजाम जल्दी लागू करना चाहिये। यह कहना है देश के प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल फिक्की के नव-निर्वाचित अध्यक्ष आरबी कनोडिया का। उन्होंने नई दिल्ली में कहा कि इस तरह की व्यवस्था जल्दी ही लागू होना चाहिए यह एक बार लागू हो जाने से खाद्यान्न, उर्वरक, पेट्रोलियम पदार्थ और अन्य मूल्य नियंत्रण वाली वस्तुओं को बाजार मूल्य पर बेचा जा सकेगा। फिक्की के अध्यक्ष ने कहा कि इससे सब्सिडी का दुरुपयोग कम होगा। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने 2011-12 के बजट में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को सीधे नगद सब्सिडी देने की दिशा में बढ़ने की सरकार की मंशा जताई थी। बजट में घोषणा की गई थी कि इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से मार्च 2012 से लागू किया जायेगा।


लातिन अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के पूर्व तानाशाह एफ्राइन रायोस मोंट पर नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध मामले में मुकदमा चलाया जा सकता है। ग्वाटेमाला के न्यायमूर्ति कैरोल फ्लोरेंस ने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत मौजूद हैं जो मोंट को 1700 लोगों के नरसंहार से जोड़ते हैं। अभियोजक इस बात पर भी एकमत दिखे कि वर्ष 1982 से 1983 के बीच के मोंट के कार्यकाल में सेना की बर्बर कार्रवाईयों के लिये भी जवाबदेही उन्हीं की बनती है।


पूर्वी बगदाद के एक अस्पताल के बाहर कार बम विस्फोट में कम से कम 38 व्यक्ति मारे गये और पचास घायल हो गये। बगदाद से प्राप्त खबरों के मुताबिक गृह मंत्रालय के एक अधिकारी और एक चिकित्सक ने अपना नाम जाहिर नहीं करने के आग्रह के साथ जाफरानिया में हुये विस्फोट की पुष्टि करते हुये कहा कि विस्फोटकों से भरी कार को आत्मघाती हमलावर ने उड़ा दिया।


नासा के खगोलविदों ने दावा किया है कि केपलर टेलिस्कोप ने ग्यारह सौर मंडलों में फैले 26 नये ग्रहों का पता लगाया है। वाशिंगटन से प्राप्त खबरों के अनुसार नासा मुख्यालय में केपलर कार्यक्रम के वैज्ञानिक डग हाजिन्स के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने कहा कि केपलर अभियान से पहले हमें पूरे आकाश में शायद पांच सौ ग्रहों का पता था। उन्होंने कहा कि 2300 ऐसे पिंड हैं जो ग्रह का रूप ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमें बताता है कि हमारी आकाशगंगा सभी आकार और कक्षाओं वाले ग्रहों से पटी है। वैज्ञानिकों ने कहा कि खोजे गये नये ग्रहों में कुछ का आकार धरती से केवल 1.5 गुना है और धरती तथा नेपच्यून के बीच की दूरी के बराबर है।


Copyright © 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA