| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

पैरालंपिक दल के हर सदस्य को मिलेगी नौकरी

केन्द्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने लंदन पैरालंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के हर सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है। भारतीय पैरालंपिक समिति (पी.सी. आई.) की नई दिल्ली में 9 सितंबर को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार माकन ने लंदन में भारतीय पैरालंपिक दल के सदस्यों से रात्रिभोज पर मुलाकात की और टीम सदस्यों को आश्वासन दिया कि हर प्रतिभागी को नौकरी दिलाई जाएगी। खेल मंत्री ने साथ ही पीसीआई के पदाधिकारियों से लंदन में कोचों के ठहराव को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा की। भारत के दस सदस्यीय दल ने लंदन पैरालंपिक में हिस्सा लिया। भारत ने इन खेलों में एक रजत पदक जीता और संयुक्त 67वें स्थान पर रहा। भारतीय टीम 11 सितंबर की सुबह एयर इंडिया की उड़ान से स्वदेश लौट रही हैं। पी.सी.आई. ने खिलाड़ियों के भव्य स्वागत की तैयारियां की हैं। लंदन पैरालंपिक में गिरिशा होसानागरा नागराजेगौड़ा ने भारत को एकमात्र रजत पदक दिलाया। गिरिशा बाएं पैर से विकलांग हैं। उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद एफ 42 स्पर्धा में 1.74 मीटर की ऊंचाई पार कर रजत जीता। पी.सी.आई. ने गिरिशा को दस लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA