| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

आईसीसी वन डे ऑफ द इयर

धोनी बने कप्तान

टीम इंडिया के स्टार कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी लगातार पांचवीं बार आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल किए गए। इस बार उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उनके अलावा विराट कोहली और गौतम गंभीर भी इस स्पेशल टीम में शामिल हैं।

आईसीसी ने दुबई में 14 सितंबर को इस टीम का ऐलान किया। इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक और फास्ट बॉलर स्टीवन फिन को भी टीम में जगह दी गई है।

आईसीसी वन डे रैंकिंग में टॉप पर विराजमान साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर इस टीम का हिस्सा नहीं बन सके। वर्तमान में नंबर 1 वन डे बैट्समैन हाशिम अमला और नंबर 3 बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस स्पेशल टीम में शामिल नहीं हो सके। इसके पीछे साउथ अफ्रीका का कम वन डे मैच खेलना हो सकता है।

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA