| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

 पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

कार्यालय प्राचार्य
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बड़वानी म.प्र. 451551

क्रमांक/स्था/2012/492

 बड़वानी, दिनांक 11.7.2012

विज्ञप्ति
WALK IN INTERVIEW

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी में चलाये जा रहे डिप्लोमा पाठ्यक्रम के उपसत्र जुलाई-दिसम्बर 2012 के लिए विद्यार्थियों के पठन-पाठन के व्यवस्था हेतु रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि व्याख्याताओं की आवश्यकता है अतिथि के कार्य हेतु प्रतिकालखण्ड 200/- का मानदेय होगा।

क्रमांक

गेस्ट फेकेल्टी की ब्रांच/विषय

निर्धारित शैक्षणिक अर्हता

1.

कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग

मान्यता प्राप्त वि.वि./संस्था से कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग/ सूचना प्रौद्योगिकी/कम्यूटर टेक्नॉलाजी में प्रथम श्रेणी में स्नातक उपाधि (तकनीकी)।

2.

रेफ्रिजरेशन एण्ड एअर कंडिशनर

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी में स्नातक उपाधि।

3.

सिविल

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी में स्नातक उपाधि।

4.

रसायन शास्त्र

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायनशास्त्र विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि अथवा मान्यता प्राप्त वि.वि. संस्था से उत्तम शैक्षणिक रिकार्ड के साथ रसायनशास्त्र विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा वि.वि. अनुदान आयोग/सी.एस.आई.आर. द्वारा नेट या समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

5.

अंग्रेजी

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि अथवा मान्यता प्राप्त वि.वि./संस्था से उत्तम शैक्षणिक रिकार्ड के साथ रसायनशास्त्र विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा वि.वि. अनुदान आयोग/सी.एस.आई.आर. द्वारा नेट या समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

6.

इलेक्ट्रॉनिक्स

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलिकम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी में स्नातक उपाधि।

संस्था में अध्यापन कार्य की आवश्यकतानुसार शाखा विशेष के अभ्यर्थियों का चयन किया जावेगा न्यूनतम अर्हता के अतिरिक्त उच्च अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों को नियमानुसार प्राथमिकता दी जावेगी। भर्ती हेतु पदों की संख्या संस्था की आवश्यकतानुसार निर्धारित की जावेगी शासन के निर्देशानुसार गेस्ट फेकल्टी की नियुक्ति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों हेतु आरक्षण होगा।

आवेदक सादे कागज पर आवेदन पत्र में अपना नाम, पता, पिता का नाम, जन्मतिथि, पत्र व्यवहार का पता, शैक्षणिक योग्यता पॉलिटेक्निक/इंजीनियरिंग महाविद्यालय में पढ़ाने का शैक्षणिक अनुभव यदि हो आदि का उल्लेख करें। आवेदन पत्र संलग्न पासपोर्ट साइज का फोटो अंकसूचियों की एवं अनुभव प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रतियाँ एवं यदि आवेदक अ.जा., अ.ज.जा. एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का है तो जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न कर 01 अगस्त 2012 को साक्षात्कार हेतु दोपहर 12.00 बजे संस्था में उपस्थित होवें। साक्षात्कार हेतु टी.ए./डी.ए. का भुगतान नहीं किया जावेगा। प्राचार्य द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं बंधनकारी होगा।

        

प्राचार्य
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बड़वानी

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA