| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

 पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

कार्यालय प्राचार्य, शासकीय संजय गाँधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय
गंजबासौदा, जिला विदिशा

क्रमांक//जनभागीदारी/एसजीएस/12

 दिनांक.....................

विज्ञापन

महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति द्वारा संचालित स्ववित्तीय पाठ्यक्रमों में सत्र 2012-13 में अध्यापन कार्य हेतु अतिथि विद्वान एवं कम्प्यूटर प्रयोगशाला कार्य हेतु कम्प्यूटर ऑपरेटर की आवश्यकता है।

आवेदक सभी दस्तावेजों की सत्यपित छायाप्रतियों के साथ सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवदेन करने तथा लिफाफे पर जिस पद हेतु आवेदन किया है उस पद का उल्लेख बड़े अक्षरों में आवश्यक रूप से स्पष्ट करें। आवेदन पत्र में पत्र व्यवहार का पूरा पता एवं मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप में अंकित करें।

क्रमांक

पद

पाठ्यक्रम/विभाग

पदों की संख्या

मानदेय

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

01.

अतिथि विद्वान

बी.एससी.
(कम्प्यूटर साइंस)

02

रु. 8000/-
प्रतिमाह

एम.एससी./एम.एससी. (कम्प्यूटर साइंस)

02.

कम्प्यूटर ऑपरेटर/ कम्प्यूटर प्रयोगशाला सहायक

कम्प्यूटर प्रयोगशाला

01

रु. 4000/-
प्रतिमाह

बी.सी.ए./पी.जी.डी.सी.ए. 55% न्यूनतम एवं हिन्दी अंग्रेजी टाइपिंग कार्य में दक्षता अनिवार्य

नोट :- 1. पद क्रमांक 01 में अतिथि विद्वानों की चयन प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार पूर्णतः मेरिट के आधार पर होगी पैनल बनाने का कार्य म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के पत्र क्रमांक एफ-1-9-12/38/-1, भोपाल, दिनांक 22.02.2012 के जारी निर्देश के अनुसार किया जावेगा। यह नियम उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 2. पद क्रमांक 02 हेतु चयन प्रक्रिया मेरिट एवं साक्षात्कार के आधार पर निर्धारित की जावेगी।

3. सभी आवेदन पत्र प्राचार्य एवं सचिव जनभागीदारी समिति, शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंजबासौदा म.प्र. के नाम से प्रेषित किए जावें। 4. आवेदन पत्र महाविद्यालय में विज्ञापन जारी होने के 15 दिवस के अंदर समस्त प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित प्रतियों सहित प्रस्तुत करें।

5. अध्यापन कार्य/प्रयोगशाला कार्य व्यवस्था जनभागीदारी समिति के अन्तर्गत रहेगी। 6. उपरोक्त पदों पर की गई व्यवस्था अस्थायी एवं संविदा आधार पर होगी। यह व्यवस्था शासन के निर्देशानुसार एवं जनभागीदारी समिति के निर्णयानुसार समाप्त की जा सकती है। 7. चयन संबंधी अंतिम निर्णय का सम्पूर्ण आधार जनभागीदारी समिति एवं प्राचार्य/पदेन सचिव के पास सुरक्षित रहेगा।

                 

प्राचार्य/सचिव, जनभागीदारी समिति
शास. एस.जी.एस.पी.जी. महाविद्यालय गंजबासौदा, जिला विदिशा (म.प्र.)

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA