| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

 पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

कार्यालय अधीक्षक केन्द्रीय जेल, सतना (म.प्र.)

विशेष भर्ती अभियान

मध्यप्रदेश शासन, द्वारा चलाये जा रहे विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग पद की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र अनुसूचित जनजाति के निःशक्तजन (श्रवण बाधित) उम्मीदवारों से स्वीपर (सफाई कर्मी) के 01 रिक्त पद की पुरुष/महिला द्वारा पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र नीचे दी गई शर्तों के तहत निर्धारित प्रपत्र में अधीक्षक केन्द्रीय जेल सतना के पते पर दिनांक 26.07.2012 के सायंकाल 5.30 बजे तक प्राप्त हो जाने चाहिये। निर्धारित अवधि एवं समय के बाद किसी भी कारण से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

स्वीपर पद हेतु आवश्यक योग्यता एवं शर्तें निम्न हैं :-

पद का नाम

स्वीपर (सफाई कर्मी)

रिक्त पदों की संख्या

01 निःशक्तजन (श्रवण बाधित)

वेतनमान

4440-7440+1300 तथा शासन द्वारा स्वीकृत महंगाई भत्ता देय होगा।

कर्तव्य स्थान

सतना सर्किल के अंतर्गत पन्ना, छतरपुर जिले की उप जेल सहित।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु दिनांक 01.06.2012 की स्थिति में 18 वर्ष से कम न हो आरक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए 40 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा में छूट सहित)। आरक्षित प्रवर्ग की विधवा अथवा परित्यक्ता तथा तलाकशुदा महिलाओं के लिए 55 वर्ष (05 वर्ष की छूट सहित)।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को 5वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिये। उक्त परीक्षा म.प्र. में स्थित किसी विद्यालय से उत्तीर्ण होनी चाहिये।

निवासी

आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

जाति प्रमाण पत्र

अनुसूचित जनजाति का सक्षम प्राधिकारी द्वारा जाति प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।

रोजगार कार्यालय का पंजीयन

आवेदक का म.प्र. में किसी भी रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना चाहिये।

साक्षात्कार

उम्मीदवार का साक्षात्कार किया जावेगा।

अपात्र होंगे

1. उम्मीदवार का विवाह 21 वर्ष की आयु के पूर्व तथा महिला उम्मीदवार का विवाह 18 वर्ष की आयु के पूर्व होने की स्थिति में अपात्र होंगे। 2. 01 जनवरी 2001 के बाद तीसरे बच्चे का जन्म होने पर उम्मीदवार अपात्र होगा।

भर्ती का स्थान/दिनांक

कार्यालय अधीक्षक, केन्द्रीय जेल सतना परिसर में दिनांक 30.07.2012 को प्रातः 9.00 बजे अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने निर्धारित तिथि के पूर्व भेजा है, उपस्थित हों। इस हेतु पृथक से सूचना पत्र जारी नहीं किया जायेगा।

चरित्र सत्यापन

उम्मीदवर की यदि नियुक्ति होती है तो उन्हें नियमानुसार नियुक्ति होने से पूर्व चरित्र सत्यापन प्रस्तुत करना होगा। चरित्र सत्यापन में योग्य पाये जाने पर ही नियुक्ति दी जावेगी।

टीप :- उपरोक्त विज्ञापित पद पर नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों को म.प्र. शासन वित्त विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के परिपत्र क्रमांक-एफ-9/3/2003/नियम/चार/दिनांक 13.04.2005 में उल्लेखित निर्देश/शर्तों के अनुसार परिभाषित अंशदान पेंशन योजना लागू होगी।

                 

आवेदन पत्र का प्रारूप

जेल अधीक्षक
केन्द्रीय जेल सतना (म.प्र.)

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA