पिछला अंक
प्रवेश सूचना
रोजगार के अवसर
महत्वपूर्ण जानकारी
खेल चर्चा
पिछला सप्ताह
सामयिकी
फीचर्स
अन्य खबरें
Download Font
विंबलडन चैम्पियनशिप
सेरेना को महिला एकल और महिला युगल खिताब
अमेरिका की विलियम्स बहनों ने विंबलडन के ग्रास कोर्ट पर अपना परचम फहरा दिया। चैम्पियनशिप में 7 जुलाई को महिला एकल का खिताब जीतने के बाद सेरेना ने बड़ी बहन वीनस के साथ मिलकर महिला युगल का खिताब भी अपने नाम कर लिया। सेरेना और वीनस की गैरवरीय जोड़ी ने चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और लूसी सफारोवा की छठी सीड जोड़ी को 78 मिनटों में लगातार सेटों में 7-5, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। सेंटर कोर्ट में दूधिया रोशनी में खेले गए एकल में पहले ही राउंड में हार झेलने वाली 32 वर्षीय वीनस ने 'एस' लगाकर 11 बजे के कट ऑफ टाइम से दस मिनट पहले मुकाबला निपटा दिया। विलियम्स बहनों का ऑल इंग्लैंड क्लब में यह पांचवां और कुल 13वां युगल खिताब है।
पिछला पृष्ठ
English Site
Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA