|
7
जुलाई
|
|

|
पाकिस्तान
के अशांत
उत्तर
वजीरिस्तान
कबीलाई
क्षेत्र
में हुये
एक अमेरिकी
ड्रोन हमले
में 21
संदिग्ध
आतंकवादियों
की मौत हो
गई।
इस्लामाबाद
से मीडिया
रिपोर्ट
के
मुताबिक
यह हमला
अफगानिस्तान
की सीमा से
लगे दत्ता
खेला इलाके
में हुआ जहां
ड्रोन ने
आतंकियों
के ठिकाने
पर दो
मिसाइले
दागीं।
हमले में
निशाना
बनाई गई
इमारत पूरी
तरह
नेस्तनाबूद
हो गई। यह
नाटो रसद
मार्ग शुरू
होने के
बाद का पहला
ड्रोन हमला
है।
गौरतलब है
कि हमला ऐसे
समय में
हुआ जब
पाकिस्तान
के नेता
रसद मार्ग
को खोलने
के एवज में
ड्रोन हमले
बंद किये
जाने की
मांग कर रहे
हैं।
|
|
|
|
|

|
रूस
में काले
सागर के
पास
कास्त्रोदर
क्षेत्र
में
मूसलाधार
बारिश के
बाद आई बाढ़
में 78 लोगों
की मौत हो
गई। मॉस्को
से मिली
खबरों के
अनुसार
देर रात
अचानक शुरू
हुई बाढ़ ने
लोगों को
संभलने का
मौका ही नहीं
दिया।
अचानक आई
इस विपदा
से हजारों
लोग बाढ़ की
चपेट में आ
गये हैं।
संपत्ति
के नुकसान
के साथ ही
साथ
यातायात
संपर्क
टूट गया
है।
गौरतलब है
कि पिछले
सात दशक
में यह सबसे
भयंकर बाढ़
बताई गई
है।
|
|
|
|
|

|
रोमानिया
के
राष्ट्रपति
त्रायान
बासेस्कू
को देश की
संसद ने
निलंबित
कर दिया
है।
बुखारेस्ट
से मिले
समाचार के
अनुसार अब
तीस दिन के
भीतर जनमत
संग्रह
में देश की
जनता फैसला
करेगी कि
उन्हें पद
से हटाया
जाये या नहीं।
सूत्रों
के अनुसार
इस बीच उनके
प्रतिद्वंद्वी
क्रिन
एंतोनेश्कू
को
कार्यवाहक
राष्ट्रपति
बनाया गया
है।
बासेस्कू
पर देश के
संविधान
के साथ
खिलवाड़
करने के और
एकछत्रवाद
को बढ़ावा
देने के
आरोपों
में
महाभियोग
चलाने का
प्रस्ताव
संसद में
आया था इसे
114 के
मुकाबले 256
मतों से
मंजूरी दे
दी गई।
|
|
|
|
|

|
लीबिया
में साठ
साल बाद
अस्सी
फीसदी जनता
ने
संविधान
परिषद की 200
सीटों के
लिये
मतदान किया।
त्रिपोली
से मिले
समाचार के
अनुसार इस
चुनाव में
चार दलों
के बीच
मुख्य
मुकाबला
है। इनमें
मुस्लिम,
ब्रदरहुड
समर्थित
दल, इस्लामी
गठबंधन और
पूर्व
प्रधानमंत्री
समर्थित
धर्मनिरपेक्ष
दल शामिल
हैं।
गौरतलब है
कि लीबिया
में आखरी
बार चुनाव
1965 में शाह
इदरीस ने
कराये थे।
|
|
|
|
|
|
|

|
जेल
की लंबी और
कड़ी सजा का
मुजरिमों
की सोच पर
असर पड़ता है
इससे खासकर
चोरी जैसे
अपराध
आश्चर्यजनक
रूप से कम हो
जाते हैं।
ब्रिटिश
डेली ‘गार्जियन’
के मुताबिक
बर्मिंघम
यूनिवर्सिटी
के रिसर्चरों
द्वारा किये
गये शोध में
स्थानीय
अदालतों के
आंकड़ों का
इस्तेमाल
करके बताया
गया है कि
चोरी के लिये
दी जाने वाली
करीब 15 महीने
की औसत सजा
को अगर एक
महीने के
लिये बढ़ा
दिया जाये
तो इसमें
जुर्म में
काफी कमी आ
सकती है।
शोध में यह
भी बताया गया
कि अगर
मुजरिमों
को उनकी सजा
के दो-तिहाई
समय कैद में
रखा जाये तो
वारदात की
कमी होगी।
गौरतलब है
कि मौजूदा
व्यवस्था
में मुजरिम
को सजा की आधी
अवधि ही जेल
में रखने का
प्रावधान
है।
|
|
|
|
|

|
अफगानिस्तान
में
विद्रोहियों
के हमले से 23
लोगों की
मौत हो गई
इससे 16 अफगानी
नागरिक
पांच
पुलिसकर्मी
समेत दो
अमेरिकी
नेतृत्व
वाले
संयुक्त दल
के लोग मारे
गये हैं। यह
हमला
विद्रोहियों
ने अपने
इलाकों को
पाने के लिये
किया है। यह
जानकारी
नाटो
अधिकारियों
ने काबुल
में दी।
अफगानिस्तान
का यह इलाका
पाकिस्तान
की सीमा से
लगा है।
|
|
|
|
|
|
|

|
मलेरिया
के इलाज
में एक बड़ी
कामयाबी
मानी जाने
वाली दवा ‘सिनरियम
टीएम’ के
भारत में
इस्तेमाल
की मंजूरी
मिल गई है।
ह्यूस्टन
यूनिवर्सिटी
ऑफ
नेब्रास्का
मेडिकल
सेंटर एक
प्राध्यापक
जोनाथन
वेन्नेस्टॉर्म
का मानना
है कि यह दवा
मलेरिया
से होने
वाली मौतों
को कम करने
में
महत्वपूर्ण
भूमिका
निभायेगी।
जोनाथन ने
कहा कि
मलेरिया
से हर साल 20
करोड़ से भी
ज्यादा
लोगों की
मौत हो जाती
है ऐसे में
यह दवा
कारगर
साबित होगी।
|
|
|
|
|

|
भारतीय
मूल के एक
डॉक्टर के
नेतृत्व
में किये
गये शोध
में पहली
बार एक ऐसे
जीन का पता
चला है जो
लीवर
कैंसर के
लिये
जिम्मेदार
है।
वाशिंगटन
से मिले
समाचार के
मुताबिक
वैज्ञानिकों
को उम्मीद
है कि इस
जीन की मदद
से लीवर से
जुड़े
कैंसर की
बेहतर
थैरेपी
करने में
मदद मिलेगी।
शोधकर्ताओं
ने इस जीन
को ‘एईजी-1’
नाम दिया
है।
कॉमनवेल्स
यूनिवर्सिटी
(वीसीयू) के
डॉक्टर
देवानंद
सरकार के
नेतृत्व
में किये
गये
अध्ययन
में इस जीन
के बारे
में
जानकारी
मिली।
|
|
|
|
|

|
अमेरिकी
की
प्रतिष्ठित
साइंस
पत्रिका
में
प्रकाशित
दो
वैज्ञानिक
अध्ययनों
में वर्ष 2010
में किये
गये उन दावों
को खारिज
किया गया
है, जिनमें
ऐसे
जीवाणुओं
को ढूंढ़ने
की बात कही
गई है जो
आर्सेनिक
पर भी पनप
सकते हैं।
वाशिंगटन
से
प्राप्त
समाचार के
मुताबिक
यह दावा
करने वाले
वैज्ञानिकों
को अमेरिका
की
अंतरिक्ष
एजेंसी
नासा से
वित्तीय
सहायता
मिली थी।
|
|
|
|
|

|
मिस्र
के
नवनिर्वाचित
राष्ट्रपति
मोहम्मद
मुर्सी ने
सेना से
टकराव का
बड़ा खतरा
मोल लेते
हुए कुछ
समय पहले
बर्खास्त
की गई देश
की संसद को
बहाल कर
दिया है।
काहिरा से
प्राप्त
समाचार के
अनुसार
मुर्सी के
प्रवक्ता
यासिर अली
ने कहा कि
राष्ट्रपति
ने
लोकतांत्रिक
तरीके से
चुनी गई
संसद को
अपना सत्र
शुरू करने
के आदेश
जारी कर
दिये हैं।
सूत्रों
के अनुसार
मुर्सी ने
नया
संविधान
अपनाये
जाने के 60
दिनों के
अंदर देश
में नये
सिरे से
संसदीय
चुनाव
आयोजित
कराने की
भी घोषणा
की है।
मुर्सी ने
संसद को
बहाल कर
सेना से
सीधी
टकराव मोल
ले लिया है,
क्योंकि
संसद के
बहाल हो
जाने के
बाद देश की
वे सारी
वैधानिक
शक्तियां
संसद के
पास चली
जायेंगी
जिन पर सेना
की
सर्वोच्च
परिषद का
कब्जा था।
मिस्र की
संवैधानिक
कोर्ट ने
चुनाव में
गड़बड़ी के
चलते संसद
को
बर्खास्त
कर दिया
था।
|
|
|
|
|
|
|

|
अनिवासी
भारतीय
द्वारा
स्वदेश भेजी
जाने वाली
रकम पर कोई
सर्विस
टैक्स नहीं
देना पड़ेगा।
साथ ही नये
टैक्स नियमों
के तहत
एनआरआई राशि
पर सर्विस
टैक्स लगने
की चिंताओं
को भी विराम
लग गया है।
केंद्र
सरकार की ओर
से
स्पष्टीकरण
केंद्रीय
उत्पाद एवं
सीमा शुल्क
बोर्ड (सीबीईसी)
ने जारी किया
है। इसके
पहले खबर थी
कि अनिवासी
भारतीयों
द्वारा
स्वदेश भेजी
जाने वाली
रकम पर 12
प्रतिशत की
दर से
सर्विस
टैक्स देना
होगा। एक
जुलाई से
बदले गये
सर्विस
टैक्स नियमों
के तहत यह
प्रावधान
है।
|
|
|
|
|

|
इंग्लैंड
के
यूनिवर्सिटी
ऑफ वेस्ट के 7
छात्रों ने
रिसाइकल्ड
मटेरियल से
एक ऐसा
रोबोट
तैयार किया
है जो कि पानी
के अंदर
मौजूद
माइन्स का
पता लगायेगा।
लंदन से
प्राप्त
समाचार के
अनुसार घर
के सामान के
साथ ही इसे
बनाने में
इंटरनेट
रुटर और कार
स्पेयर
पार्ट्स का
इस्तेमाल
किया गया
है। यह
आटोनॉमस
अंडर वॉटर
व्हीकल,
माइन्स को
ढूंढ़ने के
लिये अपने
सैंसर का
इस्तेमाल
करता है।
सूत्रों के
हवाले से
शुरुआत में
इनका
इस्तेमाल
सुरक्षा के
क्षेत्र
में किया
जायेगा।
|
|
|
|
|

|
मिस्र
में एक घंटे
से भी कम समय
के लिये
संसद का
सत्र बुलाया
गया। सेना
के आदेश को
नजरअंदाज
करते हुये
यह कदम उठाया
गया। सेना
ने पिछले
महीने संसद
भंग कर दी
थी। काहिरा
से मिले
समाचार के
अनुसार
चुनाव जीतने
के बाद
राष्ट्रपति
मोहम्मद
मुर्सी ने 30
जून को पद
संभाला था
उनके द्वारा
बुलाये गये
इस
संक्षिप्त
सत्र में
काफी सांसदों
ने हिस्सा
लिया
हालांकि
मुर्सी
द्वारा
संसद की पुनः
बहाली के
आदेश का
विरोध भी हो
रहा है।
|
|
|
|
|

|
रूस
के
राष्ट्रपति
ब्लादिमीर
पुतिन ने कहा
है कि
पश्चिमी
देशों का
विश्व पर
दबदबा कम
होने लगा
है। यह बात
उन्होंने
विदेशों
में तैनात
रूसी
राजनयिकों
को मॉस्को
में
संबोधित
करते हुये
कही।
उन्होंने
कहा कि
पश्चिमी
देशों की
अर्थव्यवस्था
लगातार
कमजोर हो रही
है। पुतिन
ने कहा कि ये
देश
अंतर्राष्ट्रीय
विवादों को
एकतरफा
कार्रवाइयों
से सुलझाना
चाहते हैं।
उन्होंने
कहा कि यह
घातक साबित
हो सकता है।
उन्होंने
सुझाव दिया
कि ऐसे मामले
संयुक्त
राष्ट्र के
माध्यम से
ही सुलझाये
जाने चाहिए।
|
|
|
|
|
|
|

|
चीन
में
इंटरनेट पर
फिल्में
दिखाये जाने
की शिकायतों
के
मद्देनजर
निगरानी
सख्त कर दी
गई है।
बीजिंग से
प्राप्त
समाचार के
अनुसार इसके
तहत
अधिकारियों
ने वेबसाइट
और पोर्टल
चलाने वालों
को साफतौर
पर
निर्देशित
किया गया है
कि वे कोई भी
वीडियो
इंटरनेट पर
जारी करने
से पहले उसकी
बारीकी से
जांच कर
लें।
|
|
|
|
|

|
लीबिया
से जान
बचाकर इटली
जाने की
कोशिश कर रहे
54 लोगों की
प्यास की
वजह से मौत
हो गई। रोम
से मिली
जानकारी के
मुताबिक यह
सभी रबर की
नाव से
भूमध्य
सागर पार कर
रहे थे। इनकी
नाव धीरे-धीरे
पिचक गई,
जिससे यह सभी
बीच में फंस
गये।
संयुक्तराष्ट्र
शरणार्थी
उच्चायोग (यूएनएचसीआर)
ने बताया कि
पन्द्रह
दिन के सफर
में इनके
पास पानी
खत्म हो गया
जिससे
हालात और भी
ज्यादा
बिगड़ गये।
इस हादसे
में
एकमात्र बचे
इरिट्रियाई
मूल के
व्यक्ति ने
बताया कि
इनमें से
कुछ लोगों
ने समुद्र
का पानी पी
लिया जिससे
प्यास और बढ़
गई।
|
|
|
|
|

|
टीवी
संचार
सेवाओं की
शुरुआत के 50
साल पूरे हो
गये। 12 जुलाई
1960 को
अटलांटिक
पार (ट्रांस
अटलांटिक)
मेन (न्यू
इंग्लैंड,
अमेरिका) के
एंडेवर
अर्थ
स्टेशन से
फ्रांस के
ब्रिटनी
स्थित
प्लॉमेबोडो
टेलीकॉम
सेंटर को
पहला
टेलीविजन
सिग्नल भेजा
गया था। इस
सिग्नल के
भेजे जाने
के दो दिन
पहले (10 जुलाई
1962) को अमेरिकी
अंतरिक्ष
एजेंसी नासा
ने फ्लोरिडा
स्थित केप
केनवेरल से
दुनिया का
पहला निजी
रूप से
प्रायोजित
उपग्रह ‘टेलस्टार’
लांच किया।
इस उपग्रह
को बेल
टेलीफोन
लेबोरेटरीज
ने बनाया
था।
टेलस्टार
दुनिया का
पहला सफल
संचार
उपग्रह था
जिसमें पहली
बार
व्यावसायिक
पेलोड ले
जाया गया
था।
|
|
|
|
|
|
|

|
मध्यप्रदेश
के
अमरकंटक
और
छत्तीसगढ़
के
अचानकमार
दुनिया के
बायो
रिजर्व की
सूची में
शामिल किये
गये हैं।
यूनेस्को
बायो
स्फेयर
रिजर्व की
सूची में
बीस नये
स्थानों
को शामिल
किया गया
है। इसके
साथ अब तक 117
देशों के 599
स्थान सूची
में शामिल
हो गये
हैं।
यूनेस्को
द्वारा
बायो
स्फेयर
रिजर्व
में उन
क्षेत्रों
को
चिन्हित
किया जाता
है जहां
जैव
विविधता
और
सामाजिक-आर्थिक
विकास के
लिये
स्थानीय
समुदाय
सक्रियता
से
प्रबंधन,
अनुसंधान
और निगरानी
में लगा
हुआ है।
|
|
|
|
|

|
भारत
के उत्तर
और उत्तर
पश्चिमी
इलाके में
भूकंप के
झटके
महसूस किये
गये शाम को
आये इस
भूकंप की
तीव्रता
रिक्टर
पैमाने पर 6.1
मापी गई।
नई दिल्ली
से
प्राप्त
जानकारी
के अनुसार
भूकंप का
केंद्र
अफगानिस्तान
के
हिंदुकुश
इलाके में
जमीन के 168
किलोमीटर
नीचे था।
दिल्ली
राजस्थान,
पंजाब और
हरियाणा
के साथ ही
पाकिस्तान
और
अफगानिस्तान
में भी
भूकंप का
असर नजर आया।
|
|
|
|
|

|
रुस्तम-ए-हिंद
दारासिंह
का निधन हो
गया। 83
वर्षीय
दारासिंह
को 7 जुलाई
को दिल का
दौरा पड़ने
के बाद
कोकिला
बेन
अस्पताल
में भर्ती
कराया गया।
मुंबई से
मिले
सूत्रों
के अनुसार
अस्पताल
में भर्ती
कराने के
बाद उनकी
तबीयत
बिगड़ती चली
गई।
दारासिंह
कुश्ती की
दुनिया
में विश्व
चैंपियन
बने। वे 500
कुश्तियों
में
अपराजित
रहे।
कुश्ती के
बाद
उन्होंने
फिल्मी
दुनिया
में कदम रखा
वहां भी
उन्होंने
अपनी
अदाकारी
से एक खास
मुकाम
बनाया।
मिलन-सार
दारासिंह
ने यादगार
फिल्मों
के साथ ही
टीवी
सीरियल
रामायण
में
हनुमान का
अविस्मरणीय
किरदार
निभाया
जिसने
उन्हें जन-जन
तक
पहुंचाया।
|
|
|
|
|

|
वैज्ञानिकों
ने ऐसे
ग्लॅब्स
तैयार किये
हैं जो कि
साइन
लैंग्वेज
को स्पीच
में
बदलेंगे।
लंदन से
प्राप्त
समाचार के
अनुसार
इससे उन
लोगों को
फायदा होगा
जो बोल सुन
नहीं सकते
हैं।
यूक्रेनियन
टीम द्वारा
बनाये गये
इन
ग्लॅब्स
में सेंसर
लगे हैं जो
हाथों के
मूवमेंट
को पहचान
कर उन्हें
ट्रांसलेट
करते हैं।
शब्दों का
उच्चारण
स्मार्ट
फोन एप के
जरिये होता
है। एनेबक
टॉक नाम के
इन
ग्लॅब्स
में सोलर
सेल लगे
हैं, जो कि
इन्हें
चार्ज
रखेंगे।
वैज्ञानिकों
के
मुताबिक
इन्हें
बनाने में
सिर्फ 4300
रुपये का
खर्च आया
है।
|
|
|
|
|
|
|

|
ओडिशा
के व्हीलर
द्वीप पर
एकीकृत
रेंज (एटीआर)
से अग्नि-1
मिसाइल का
सफल
परीक्षण
किया गया।
एटीआर के
डायरेक्टर
एमवीकेवी
प्रसाद ने
बालासोर
में बताया
कि 700
किलोमीटर
मारक
क्षमता के
मिसाइल का
सेना के
इस्तेमाल
के
मद्देनजर
परीक्षण
किया गया
है।
उन्होंने
बताया कि
इस
परीक्षण
का खास
मकसद सेना
में इसे
उपयोग करने
वाली टीम
को
प्रशिक्षित
करना है।
|
|
|
|
|

|
जापान
के दक्षिणी
द्वीप
क्युशू
में हुई
भारी
बारिश के
बाद पैदा
हुई बाढ़ की
स्थिति
में कम से
कम 19 लोगों
की मौत हो
गई है।
जापान से
मिले
समाचार के
अनुसार एक
महीने से
हो रही
बारिश का
पानी पिछले
बारह घंटे
में क्युशू
के कमामोटो
और ओईता
प्रांत के
कुछ इलाकों
में फैल गया।
इस हादसे
में बीस
लोग लापता
हैं।
तकरीबन 50,000
लोगों को
आपदा
प्रभावित
इलाके से
निकालने
के आदेश
दिये गये
हैं।
|
|
|
|
|

|
दक्षिण
चीन सागर
पर अरसे से
चली आ रही
तमाम
कूटनीतिक
चालें
असफल हो गईं।
नॉम पेन्ह
से मिली
खबरों के
मुताबिक
चीन के साथ
क्षेत्रीय
विवादों
पर बिखराव
की वजह से
आसियान (एसोसिएशन
ऑफ साउथ
ईस्ट
एशियन
नेशंस)
सम्मेलन
के आखिरी
दिन कोई
संयुक्त
बयान जारी
नहीं हो
पाया। यह
आसियान
सम्मेलन
के इतिहास
में पहली
बार हुआ कि
सम्मेलन
बेनतीजा
रहा और
संयुक्त
बयान के
बिना ही
खत्म हो गया।
आसियान के 45
सालों के
इतिहास
में पहली
बार दस
सदस्य देशों
के बीच
मदभेद बने
रह गये।
तमाम
सदस्य देशों
के विदेश
मंत्री
कंबोडिया
की राजधानी
में
दक्षिण
चीन सागर
विवाद के
हल के लिये
इकट्ठे
हुये थे।
आसियान के
महासचिव
सुरिन
पिटसुवान
ने कहा कि
फिलिपींस
और
वियतनाम
चीन के साथ
अपने
विवाद को
बयान में
जोड़ना
चाहते थे।
|
|
|
|
|