| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

चार हजार से अधिक पदों की मंजूरी

राज्य शासन ने पुलिस बल में वर्ष 2012-13 में विभिन्न श्रेणी के 4,124 पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। यातायात प्रबंधन के लिए सर्वाधिक 1,494 पद सृजित करने की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश में नए पीटीएस मकरोनिया (सागर) एवं भोपाल के लिए 200 पद के सृजन की मंजूरी मिली है।

स्वीकृत पदों में 14 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित 114 उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी, 337 निरीक्षक/कंपनी कमांडर, 191 उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर, 454 सहायक उप निरीक्षक/असिस्टेंट प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। इसी तरह 1112 प्रधान आरक्षक और सूबेदार के 65 पद शामिल हैं।

प्रदेश में विशेष शाखा के पदों में 8 हॉक फोर्स दलों के लिए कुल 812 पद, एसआयबी के 188 पद और विशेष शाखा फील्ड इकाई के 124 पद सृजित किए जाएंगे। विवेचना, कानून व्यवस्था के पृथक्कीकरण के अंतर्गत 400 पद और महिला प्रकोष्ठ के लिए 500 पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA