News Search   ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` | ºÉÉ<] ¨Éä{É | ºÉ¨{ÉEÇò Eò®ä | +ÆOÉäVÉÒ ¨Éå näùJÉå | ºÉƺEÞòiÉ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú: | =nÚÇ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú | ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` ¤ÉxÉÉBäÆ
 
  iÉlªÉ ®úÉVªÉ{ÉÉ±É ¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù ®úÉVªÉ Eäò +ÆMÉ ¨É.|É. xÉÒ‡iÉ ºÉÆOɽ +¤É iÉEò
+ÉVÉ Eäò ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú
+ÉVÉ EòÉ ¡ Éä]Éä ºÉÆOɽþ
‡VÉ›Éä E Ò JɤɮäÆ
º´ÉÌhÉ¨É ¨É.|É. ‡xɨÉÉÇhÉ EòÉ ºÉÆEò±{É
¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ Eäò {ÉÉÄSÉ ´É¹ÉÇ
xÉMÉ®úÒªÉ ‡xÉEòÉªÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
±ÉÉäEòºÉ¦ÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
‡´ÉvÉÉxɺɦÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2008
www.mpnewsarch.org
¨ÉvªÉ|Énäù„É ºÉ¨¨ÉÉxÉ
¨ÉvªÉ|Énäù„É MÉÉxÉ
¨É.|É. ¨Éå ‡GòªÉÉÎx´ÉiÉ ¨É½þi´É{ÉÚhÉÇ ªÉÉäVÉxÉÉBÆ
¨ÉvªÉ|Énäù„É ¤ÉVÉ]õ
±ÉÉäEò ºÉä´ÉÉ ‡´ÉvÉäªÉEò
{ÉjÉEòɇ®úiÉÉ {ÉÖ®úºEòÉ®ú
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ
+É+Éä ¤ÉxÉɪÉå +{ÉxÉÉ ¨ÉvªÉ|Énäù„É
¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ EòÒ {ÉÆSÉɪÉiÉå
Eò¨ÉÇ EòÒ nùÒ{ɇ„ÉJÉÉ
=xÉEòÉ ¦ÉÒ Eò½þxÉÉ ½èþ
EòÉä]ÂõºÉ £òÉì¨É nù |ÉäºÉ
+ÉMÉä +ɪÉå ±ÉÉ¦É =`öɪÉå
|ÉEòÉ„ÉxÉ
VÉxɺɨ{ÉEÇ ‡´É¦ÉÉMÉ
‡´É¦ÉÉMÉÒªÉ ´ÉÉ̹ÉEò |É„ÉɺɇxÉEò |ɇiÉ´ÉänùxÉ
+SÉ±É ºÉÆ{ɇkÉ EòÉ ‡´É´É®úhÉ
´ÉÒ‡b÷ªÉÉä ºÉÆOɽ
‡´ÉEòÉºÉ Mɇiɇ´É‡vɪÉÉÄ
¦ÉÉ®úiÉ {É´ÉÇ (MÉhÉiÉÆjÉ ‡nù´ÉºÉ : 2008)
+‡vɨÉÉxªÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉÆSÉÉ®ú |ɇiɇxɇvÉ Eò±ªÉÉhÉ ºÉ½þɪÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉ¡ò±ÉiÉÉ EòÒ Eò½þÉxÉÒ
VÉxÉºÉÆ{ÉEÇò ‡´É¦ÉÉMÉ 17 ‡¤ÉxnÖ ¨ÉèxªÉÖ+±É
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ ºÉÆ¤ÉÆvÉÒ ‡xÉªÉ¨É 2007
ºÉ½þɪÉEò ±ÉÉäEò ºÉÚSÉxÉÉ +‡vÉEòÉ®úÒ/+{ÉÒ±ÉÒªÉ |ÉɇvÉEòÉ®úÒ
ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú
Eò±ÉÉ B´ÉÆ ºÉƺEÞò‡iÉ 
ºÉ½Úþ‡±ÉªÉiÉå
¨É.|É. ¨ÉÉvªÉ¨É
+‡vɺÉÚSÉxÉÉ (ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú)
<¨ÉäVÉ ¤ÉäªÉÉäxb÷ nù ºÉ¡æòºÉ
Eèò±Éähb÷®ú
bÉ=xɱÉÉäb νxnÒ ¡ Éäx]
<Ç - ¨Éä±É
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ (+É{ÉEòÉ {ÉzÉÉ)
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ
ºÉÖZÉÉ´É ¦ÉäVÉå
xÉ´ÉÒxÉ ºÉÚSÉxÉÉBÆ
PÉ]õxÉÉGò¨É
VÉxɺɨ{ÉEÇò ¨ÉÆjÉÒ ¸ÉÒ ±ÉI¨ÉÒEòÉÆiÉ „ɨÉÉÇ EòÉ ®úÉVªÉÉå Eäò ºÉÚSÉxÉÉ ¨ÉƇjɪÉÉå Eäò ºÉ¨¨Éä±ÉxÉ ¨Éå ºÉÆ¤ÉÉävÉxÉ
EäòxpùÒªÉ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù Eäò ºÉnùºªÉÉå EòÒ ºÉÚSÉÒ









विज्ञापन



न्यूज क्लिपिंग्स



पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

पिछला सप्ताह

7 जनवरी

निजी कूरियर कंपनियों को टक्कर देने के लिये और उनसे पहले डाक की डिलीवरी के लिये डाक विभाग अगली पंचवर्षीय योजना काल (2012-17) में देश के हर घर का पता अपने कम्प्यूटर में दर्ज करेगा। नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक योजना के क्रियान्वित होने से देश के सभी घरों के पते को जीआईएस तकनीक और ऑरिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर) से जोड़ दिया जायेगा। इससे डाक को छांटने के लिये मानव संसाधन की जरूरत नहीं रहेगी। इस तकनीक के जरिये मशीन खुद डाक पर लिखे पते के आधार पर उन्हें वर्गीकृत कर देगी। गौरतलब है कि यह व्यवस्था उन शहरों में लागू होगी जहां डाक विभाग का कारोबार ज्यादा है।


यूरोप के सबसे बड़े ज्वालामुखी पर्वत माउंट एटना में तेज विस्फोट हुआ जिससे आसमान में करीब 16,000 फीट की ऊँचाई तक राख और लावा फैल गया। रोम से मिली खबरों के मुताबिक इटली के दक्षिणी द्वीप सिसली में स्थित एटना में धीमे-धीमे राख और लावा निकलते देखा गया था। कैटानिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियो फिजिक्स एंड वॉल्कैनॉजी ने राख की ऊंचाई की पुष्टि करते हुये बताया कि एटना के उत्तर-पूर्वी हिस्से से भी एक क्रेटर का निर्माण हुआ है, जिसमें से लावा निकल रहा है। गौरतलब है कि 10810 फीट ऊंचा एटना पर्वत दुनिया के बेहद क्रियाशील ज्वालामुखियों में से एक है।


8 जनवरी

अमेरिका में पाकिस्तान की राजदूत नियुक्त की गई शेरी रहमान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के मद्देनजर वाशिंगटन पहुंचीं। वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा कि नाटो हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेरी रहमान 18 जनवरी को राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत कर सकती हैं।


अब बारी है सी-डैक के मेडिकल हीयरिंग एड (श्रवण यंत्र) उपकरण के बाजार में उतरने की, जिनकी कीमत दो हजार से तीन हजार रुपये तक है। नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव अजय कुमार ने कहा कि बाजार में दस हजार से एक लाख से ज्यादा कीमत वाले श्रवण यंत्र हैं, जो भारतीय ग्राहकों की पहुंच से दूर हैं।


दुनिया में इस साल अमेरिकी चुनाव सहित कई बड़े घटनाक्रम होने हैं लेकिन केट, चीन, सीईआरएन और ओलम्पिक कुछ ऐसे शब्द हैं, जो पूरे साल हावी रहने वाले हैं। लॉस एंजिल्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्लोबल लैंग्वेज मॉनीटर (जीएलएम) की ओर से कराये गये सर्वेक्षण में कहा गया है कि साल 2012 में ‘केट’ शब्द सबसे आगे रहेगा। सर्वेक्षण में कहा गया है कि केट के अलावा लंदन ओलम्पिक भी बहुचर्चित रहने वाला है। आर्थिक ताकत होने की वजह से चीन भी चर्चा के केंद्र में रहेगा।


09 जनवरी

प्रशांत महासागर में स्थित सोलोमन द्वीप समूह के निकट भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। सिंगापुर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। भूकंप सोलोमन के किरा किरा द्वीप से 220 मील पूर्व में केंद्रित था।


इटली के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी ने कहा कि यूरो संकट में नहीं है। उनका देश फ्रांस के वित्तीय लेन-देन पर कर लगाने के प्रस्ताव पर बातचीत करने को तैयार है, लेकिन यह यूरोपीय संघ के व्यापक कोशिश का हिस्सा हो। रोम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरो संकट में नहीं है। डॉलर के मुकाबले मुद्रा मजबूती से अपनी विनिमय दर बनाये हुये है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग प्रणाली को कोई खतरा नहीं है। प्रधानमंत्री मारियो मोंटी ने कहा कि कुछ यूरोपीय देश सार्वजनिक ऋण के संकट में फंस गये हैं और इसी समस्या का हम सामना कर रहे हैं।


पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सूर्य से उपलब्ध जबरदस्त ऊर्जा के समुचित दोहन पर जोर दिया है। पूर्व राष्ट्रपति चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय में 20वीं राष्ट्रीय लेजर परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में आज इंसान जितनी ऊर्जा खपत करता है, सूर्य उससे 10,000 अरब गुना ज्यादा बिखेरता है। एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि अगर हम सूर्य की इस ऊर्जा के एक छोटे से हिस्से को भी जुटा सकें तो हमारी भावी जरूरतें पूरी हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र धरती पर स्थित पारंपरिक सौर ऊर्जा संयंत्रों की तुलना में कहीं आगे होते हैं वे ज्यादा फायदे वाले हैं।


10 जनवरी

थाइलैंड की प्रधानमंत्री यिंग्लक शिनावात्रा इस साल 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की मुख्य अतिथि होंगी। बैंकॉक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यिंग्लक 24 जनवरी को भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा शुरू करेंगी। सुश्री यिंग्लक यात्रा के दौरान भारत के साथ व्यापार बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों खासतौर पर ऊर्जा, पेट्रोलियम एवं खाद्य उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर बातचीत करेंगी।


म्यांमार की लोकतंत्रवादी नेता आंग सान सू की ने पुष्टि की है कि वह संसद के लिये चुनाव लड़ेंगी। यंगून से प्राप्त खबरों के मुताबिक वे अप्रैल में प्रस्तावित उपचुनाव में खड़ी होंगी। लंबे वक्त से राजनीतिक कैदी रहीं सुश्री सू की की लड़ाई दशकों पुरानी है। अब पहली बार संसद में उनकी आवाज गूंजेगी।


दुनियाभर से पोलियो के खात्मे के लिये मदद दे रहे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने अपने संगठन ‘बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ की वेबसाइट पर दिये बयान में कहा कि तकरीबन चार साल पहले भारत के दौरे के दौरान पोलियो की भयानक तस्वीर देखी थी। नई दिल्ली से प्राप्त खबरों के अनुसार उन्होंने कहा कि 2009 में भारत में पोलियो के इतने मामले नजर आये जितना दुनिया के किसी देश में नहीं थे लेकिन आज सब बदल गया है।


पिछले एक दशक में इस्राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय विदेश मंत्री कृष्णा ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। यरूशलम से मिली खबरों के मुताबिक विदेश मंत्री कृष्णा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद दोनों ही देशों के लिये एक ‘गंभीर समस्या’ है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के सभी क्षेत्रों में भारत इस्राइल का प्राकृतिक सहयोगी है। गौरतलब है कि भारत और इस्राइल ने प्रत्यर्पण और सजायाफ्ता कैदियों के आदान-प्रदान को लेकर संधियां की हैं।


भारत ने अटलांटा में वाणिज्य दूतावास खोला है। अमेरिका में भारत का यह पांचवा वाणिज्य दूतावास है। वाशिंगटन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस वाणिज्य दूतावास का फायदा जार्जिया में रह रहे तकरीबन एक लाख भारतीय नागरिकों को मिलेगा। वरिष्ठ भारतीय राजनयिक अजित कुमार को नये वाणिज्य दूतावास में पहला महावाणिज्य दूत बनाया गया है।


आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र सौमित्र दत्त को आईवी लीग कार्नेल विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल का डीन बनाया गया है। वाशिंगटन से मिले समाचार के मुताबिक 48 वर्षीय श्री दत्त करीब 66 साल पुराने सैमुअल कुर्टिस जॉन्सन स्नातक प्रबंधन स्कूल के भारतीय मूल के पहले डीन हैं। वे एक जुलाई को पांच साल के लिये पदभार ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि जॉन्सन अमेरिका का पहला बड़ा बिजनेस स्कूल बन गया है जिसने देश के बाहर से डीन नियुक्त किया है।


11 जनवरी

देश में पहली बार इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बस सड़क पर दौड़ती नजर आयोगी। नई दिल्ली से प्राप्त समाचार के अनुसार इससे 25 से 30 फीसदी ईंधन की बचत होने का अनुमान है। प्रदूषण से परे यह बस ग्रीन बस के रूप में जानी जायेगी। यह बस वोल्वो कंपनी द्वारा डिजाइन की गई है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह बस जल्दी ही भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का हिस्सा बन सकती है।


रेल के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी एस्कार्ट्स लिमिटेड ने कहा कि उसने रेल की ब्रेक प्रणाली में तकनीकी सहायता के लिये अमेरिकी कंपनी हनीवेल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया है। नई दिल्ली से प्राप्त खबरों के मुताबिक कंपनी के अध्यक्ष ने कहा कि हम महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी में निवेश कर रहे हैं ताकि बेहतर उत्पाद पेश कर सकें और रेल की आधुनिक जरूरतों को पूरा किया जा सके।


अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि हम ईरान से फौरन यूरेनियम संवर्धन रोकने और अपने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु दायित्वों का पालन करने की अपील करते हैं। वाशिंगटन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निदेशक मंडल से स्वीकृत प्रस्तावों के खिलाफ है।


अमेरिका ने भारतीय वायुसेना के लिये प्रस्तावित बाईस लड़ाकू हेलिकॉप्टरों के समझौते के तहत विश्व प्रसिद्ध ‘स्ट्रिंगर’ मिसाइल के हवा से हवा में मार करने वाले संस्करण को भारत को देने का प्रस्ताव दिया है। नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ‘स्ट्रिंगर’ को सतह से हवा में मार करने वाले संस्करण को वर्ष 1980 के दशक में अफगान युद्ध के दौरान रूसी हेलिकॉप्टरों के बेड़े को मार गिराने का श्रेय दिया जाता है। मिसाइल को सीधे अमेरिकी सरकार ने विदेशी सैन्य बिक्री रास्ते के जरिये भारत को देने का प्रस्ताव दिया है। सेना जल्दी ही करार कर सकती है।


12 जनवरी

पाकिस्तान में सौ सदस्यों वाली सीनेट की पचास सीटों के लिये चुनाव की तारीख की घोषणा की गई है। इस्लामाबाद से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो मार्च को चुनाव होंगे। पर्चा दाखिल करने के लिये तेरह और चौदह फरवरी की तारीख तय की गई है। 24 फरवरी तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। देश की संसद के इस उच्च सदन के पचास सदस्यों का छह साल का कार्यकाल ग्यारह मार्च को खत्म हो रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में हर तीन साल में सीनेट के आधे सदस्यों का चुनाव होता है।


भारत और चीन ने ब्रह्मांड के रहस्यों का पता लगाने के लिये दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा पहुंच वाली दूरबीन बनाने का फैसला किया है। नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आधुनिकतम टेलीस्कोप के निर्माण में पचास अरब रुपये का खर्च आयेगा। यह टेलीस्कोप तीस मीटर लंबा होगा और इसे प्रशांत महासागर के हवाई द्वीप में मौना की ज्वालामुखी की चोटी चौदह हजार फुट पर स्थापित किया जायेगा। भारत और चीन इस दूरबीन की लागत का खर्च मिलकर उठायेंगे तथा इसका बारी-बारी से इस्तेमाल करेंगे। चीन के राष्ट्रीय खगोल पर्यवेक्षण प्रयोगशाला के प्रो. शुदे माओ ने होनोलूलू में कहा कि इस टेलीस्कोप की स्थापना खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भारत और चीन की लंबी साझा छलांग होगी।


भारतीय शिक्षक कृष्णा पालेपू को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। न्यूयॉर्क से प्राप्त खबरों के मुताबिक हार्वर्ड के अध्यक्ष ड्रिउ फ्रास्ट ने इसकी घोषणा करते हुये कहा कि तीन दशक तक हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में पढ़ाने वाले पालेपू इस संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने में मदद करेंगे। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धन जुटाने की पहल को और ज्यादा प्रभावी बनाने में मदद करेंगे, साथ ही देश से बाहर हार्वर्ड एलुमनी को एक मंच पर लाने की दिशा में कोशिश करेंगे।


रूसी वायुसेना के प्रवक्ता कर्नल ब्लादिमिर ड्रिक ने कहा कि 2020 तक देश की वायुसेना में करीब 50 नये याक-130 प्रशिक्षण लड़ाकू विमान शामिल होंगे। मास्को से प्राप्त समाचार के अनुसार कर्नल ड्रिक ने कहा कि वर्ष 2011 के आखरी तक रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूनाइटेड एयर क्राफ्ट कार्पोरेशन के साथ 55 नये प्रशिक्षण लड़ाकू विमान खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। वायुसेना चेक गणराज्य निर्मित एल-39 विमानों के अपने हवाई प्रशिक्षण बेड़े को बदलने के लिये व्यापक स्तर पर कार्यक्रम जारी रखेगी।


13 जनवरी

ब्रिटेन की सेना में कटौती की संभावना तेज हो गई है इसके साथ ही इसका असर सबसे ज्यादा उन गोरखा सैनिकों पर पड़ने की बात कही जा रही है, जो ब्रिटिश शाही सेना के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रहे हैं। लंदन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश दैनिक ‘गार्जियन’ के रिपोर्ट में बताया गया है कि शाही ब्रिटिश सेना अगले हफ्ते से अपने तीनों अंगों में कुल मिलाकर 4500 सैनिकों की कटौती करने जा रही है। सेना का लक्ष्य 2020 तक अपने सैनिकों की संख्या एक लाख से घटाकर 82 हजार करने का है।


पाकिस्तानी सेना के शीर्ष कमांडरों ने फैसला किया है कि मेमोगेट कांड और भ्रष्टाचार के मामलों में न्यायपालिका और सरकार के बीच टकराव में सेना सुप्रीम कोर्ट का साथ देगी। इस्लामाबाद से मिले समाचार के अनुसार एक अनाम सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना कोर्ट के फैसले के साथ खड़ी होगी, जिसने यह चेतावनी दी है कि यदि 16 जनवरी तक सरकार भ्रष्टाचार के मामलों को फिर से शुरू नहीं करती है तो प्रधानमंत्री को इस पद के अयोग्य करार दिया जा सकता है।


Copyright © 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA