| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

 पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

कार्यालय डॉ. वी.एस. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान
राज्य संग्रहालय परिसर, श्यामला हिल्स, भोपाल

क्रमांक/1657/वाकण/2012

 भोपाल, दिनांक 31.07.2012

संविदा/प्रतिनियुक्ति पर पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन

मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत स्थापित डॉ. वी.एस. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान में अनुसूचित जाति/अनारक्षित वर्ग के पदों की पूर्ति संविदा/प्रतिनियुक्ति आधार पर करने हेतु निम्नलिखित पदों के लिये संलग्न प्रपत्र में आवेदन-पत्र दिनांक 28.08.2012 कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन-पत्र आयुक्त/सचिव, डॉ. वी.एस. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान, राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल पिन-462003 को संबोधित किये जावें। जिस पद के लिये आवेदन किया जावे उस पद का नाम लिफाफे के ऊपर अंकित किया जावे तथा आवेदन आयुक्त/सचिव, संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, बाणगंगा रोड, भोपाल के पते पर भेजे जावें। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। विलंब आदि के लिये संस्थान का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा। पदों का विवरण, वेतनमान, रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता एवं अर्हताएं निम्नानुसार हैं-

क्र.

पद का
नाम

वेतनमान

रिक्तियों की संख्या

कुल
पद

संविदा आधार पर निश्चित वेतन

 अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

अजजा

अना- रक्षित

1.

 

निदेशक
(संयुक्त
संचालक स्तर)

15600- 39100+
7600
(ग्रेड पे)

-

01

01

23200/-

अनिवार्य योग्यता- 1. प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्रों का प्रकाशन, शोध कार्य का अनुभव।
वांछनीय-
1. पुरातत्व के क्षेत्र में कम से कम 12 वर्ष का अनुभव, उच्च स्तरीय शोध कार्य का अनुभव एवं उच्च स्तर का कम से कम 5 शोध ग्रंथों का प्रकाशन एवं सम्पादन।
2. उत्खनन के क्षेत्र में कम से कम
5 उत्खननों का निर्देशन एवं प्रतिवेदनों का प्रकाशन।

2.

शोध अधिकारी

15600- 39100+5400
(ग्रेड पे)

-

01

01

21000/-

अनिवार्य योग्यता- 1. प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि।
वांछनीय-
1. पुरातत्व के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्ष का उच्च स्तरीय कार्य का अनुभव एवं उच्च स्तर का शोध ग्रंथ एवं कम से कम 10 शोध लेखों का प्रकाशन।
2. उत्खनन कार्यों में सक्रिय
सहभागिता सहित उत्खनन कार्य का अनुभव।

3.

शोध
सहायक

9300- 34800+ 3600
(ग्रेड पे)

01

01

02

12900/-

अनिवार्य योग्यता- 1. प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विषय में स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि।
वांछनीय-
1. पुरातत्व के क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का उच्च स्तरीय कार्य का अनुभव एवं उच्च स्तर का शोध ग्रंथों एवं कम से कम 5 शोध लेखों के प्रकाशन को वरीयता दी जायेगी।

4.

स्टेनो
टायपिस्ट

5200- 20200+ 1900
(ग्रेड पे)

-

01

01

7100/-

अनिवार्य योग्यता- 1. म.प्र. शीघ्र- लेखन तथा मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् अथवा मान्यता प्राप्त संस्थान से हिन्दी मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिये। 
2. शीघ्रलेखन के ज्ञान के साथ 60 शब्द प्रतिमिनिट की गति होना चाहिए।
3. माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश
अथवा मान्यता प्राप्त संस्था से 10+2 शिक्षा प्रणाली से हाईस्कूल अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
4. निम्नलिखित मान्यता प्राप्त
संस्थाओं में से किसी एक संस्था से कम्प्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है- (अ) यू.जी.सी. द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्व- विद्यालय से डिप्लोमा। (ब) यू.जी.सी. द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी मुक्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा। (स) डी.ओ.ई.ए.सी.सी. से डिप्लोमा स्तर की परीक्षा। (द) शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स।

5.

भृत्य

4440- 7440+
1300
(ग्रेड पे)

-

01

01

5700/-

अनिवार्य योग्यता-
1. 8वीं परीक्षा उत्तीर्ण।

आवेदन संबंधी अन्य निर्देश/शर्त :- 1. पदों की संख्या में कमी या वृद्धि हो सकती है। 2. उपरोक्त समस्त पद संविदा/प्रतिनियुक्ति आधार पर भरे जावेंगे। संविदा आधार पर नियुक्ति होने पर शासन द्वारा निर्धारित संविदा शर्तें लागू होंगी।

3. आवेदन पत्र कम्प्यूटर द्वारा मुद्रित अथवा टायपिंग द्वारा होना चाहिए तथा आवेदन सुस्पष्ट अक्षरों में भरा जाना चाहिए। अपूर्ण कटे-फटे, त्रुटिपूर्ण तथा विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। 4. आवेदन के साथ अनारक्षित वर्ग द्वारा उपरोक्त पद क्र. 1 एवं 2 के लिये रु. 500/- (रु. पांच सौ मात्र) पद क्र. 3 एवं 4 के लिये रुपये

200/- (रु. दो सौ मात्र) एवं पद क्र. 5 के लिये 100/- (रु. एक सौ मात्र) एवं आरक्षित वर्ग के लिये पद क्र. 1 एवं 2 हेतु रुपये 250/- (रु. दो सौ पचास मात्र), पद क्र. 3 के लिये रुपये 100/- (रु. एक सौ मात्र) तथा पद क्र. 5 के लिये रु. 50/- का बैंक ड्राफ्ट/पोस्टल आर्डर जो सचिव, डॉ. वी.एस. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान, भोपाल के नाम देय होगा, संलग्न करना आवश्यक होगा अन्यथा आवेदन स्वमेव निरस्त माना जावेगा। 5. उपरोक्त पद क्र. 1 से 5 तक के लिये आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 6. सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के पत्र क्र. सी-18-1591/3/1 दि. 03.02.92 के अनुसार अभ्यार्थी की आयु सीमा 01 जनवरी, 2012 को 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। सा.प्र.वि. मध्यप्रदेश शासन के पत्र क्र. सी 3-5/2001/3/1 दि. 17.08.2007 के अनुसार निम्न संवर्गों के अंतर्गत आने वाले अभ्यार्थी को निम्नानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है-

क्र.

आवेदक

श्रेणी

अधिकतम आयु सीमा

1.

पुरुष

आरक्षित वर्ग/अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि. वर्ग/अनारक्षित

40 वर्ष

2.

महिला

आरक्षित वर्ग/अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि. वर्ग/अनारक्षित

35+5+10=50

3.

महिला

आरक्षित वर्ग/अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि. वर्ग/अनारक्षित
(विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा)

35+5+10+5=55

7. निःशक्तजनों के लिये अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट रहेगी। 8. शासकीय/अर्द्धशासकीय/निगम मंडल में कार्यरत कर्मचारी जो संविदा पर आने के इच्छुक हों, उनकी आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित रहेगी। 9. न्यूनतम एवं अधिकतम आयु की गणना दिनांक 01.01.2012 के आधार पर की जावेगी। 10. समस्त शैक्षणिक योग्यता के अलावा, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रदत्त जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र एवं अन्य योग्यता/अनुभव संबंधी प्रमाण-पत्रों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा साक्ष्यांकित प्रतियां लगाना आवश्यक है। 11. चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत/लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर किया जावेगा। 12. साक्षात्कार के समय समस्त मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। 13. परीक्षा/साक्षात्कार हेतु कोई मार्ग व्यय/यात्रा व्यय देय नहीं होगा। 14. (अ) कोई भी प्रत्याशी जिसकी दो से अधिक जीवित संतान हैं, जिसमें से एक का जन्म 26.01.2001 को या उसके बाद हो, किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिये पात्र नहीं होगा। (ब) कोई भी प्रत्याशी जिसने विवाह के लिये नियत की गई न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिये पात्र नहीं होगा। 15. आवेदन-पत्र के साथ डाक टिकिट लगा हुआ स्वयं का पता लिखा एक लिफाफा संलग्न करें। 16. चयन के संबंध में अंतिम निर्णय आयुक्त/सचिव, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश भोपाल का ही मान्य होगा। 17. शासकीय/अर्द्धशासकीय/निगम मंडल में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी अपना आवेदन नियोक्ता के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित भेजें।

 

आयुक्त एवं सचिव, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश, भोपाल

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA