| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

 पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

कार्यालय प्राचार्य
शासकीय महाविद्यालय धामनोद, जिला (धार) म.प्र.

क्र. 822/स्ववित्त/2012

 धामनोद, दिनांक 26.07.2012

विज्ञप्ति

महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति द्वारा स्ववित्त योजनानंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम में प्रयोगशाला के कार्यों को सम्पन्न करने हेतु सत्र 2012-13 के लिये निश्चित मानदेय पर कम्प्यूटर तकनीशियन के लिये योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।

उम्मीदवार विज्ञप्ति जारी होने के दिनांक से 10 दिवस के अंदर आवेदन पत्र सम्पूर्ण दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रति कार्यालय समय में जमा करें। डाक द्वारा प्रेषित आवेदन भी विज्ञप्ति जारी होने के 10 दिवस तक प्राप्त हो जाना चाहिए।

क्रमांक

पदनाम

रिक्त
संख्या

पाठ्यक्रम का नाम

न्यूनतम शैक्षणिक
योग्यता

मानदेय
प्रतिमाह

1.

कम्प्यूटर प्रयोगशाला
तकनीशियन

01

कला एवं वाणिज्य

बी.एससी. कम्प्यूटर साइंस एवं पी.जी.डी.सी.ए. तथा अंग्रेजी हिन्दी टंकन का अनुभव

5000/-

अन्य शर्तें :- आवेदन पत्र प्राचार्य एवं सचित जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय धामनोद (धार) के नाम पर प्रेषित किये जावें। 1. उपरोक्त पद पूर्णतः अस्थायी सीमित समयावधि के लिए एवं म.प्र. शासकीय सेवा का भाग न होकर नियत मानदेय के आधार पर हैं जो बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त किये जा सकेंगे एवं किसी भी स्थिति में लोक सेवक नहीं माने जावेंगे। 2. आवेदनकर्ता को निर्धारित मानदेय में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रतिदिन कार्य करने की बाध्यता होगी। 3. निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। 4. आवेदन पत्र सादे कागज पर आवश्यक विवरण दर्शाते हुए प्रेषित कर सकते हैं। 5. उम्मीदवार आवेदन पत्र में अपना पूर्ण पता एवं मोबाइल नम्बर का उल्लेख अवश्य करें। 6. समस्त प्रक्रिया पर प्राचार्य/सचिव जनभागीदपरी समिति का निर्णय अंतिम होगा।

 

प्राचार्य
शासकीय महाविद्यालय, धामनोद, जिला (धार) म.प्र.

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA