| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से मिले


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से भेंट करते हुये।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से भेंट कर उन्हें प्रदेश की जनता की ओर से बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें हिन्दी विश्वविद्यालय के उद्घाटन के लिये आमंत्रित किया। राष्ट्रपति श्री मुखर्जी ने उद्घाटन के लिये तिथि तय करने का आश्वासन दिया। श्री चौहान ने उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश में स्थापित हिन्दी विश्वविद्यालय देश का पहला विश्वविद्यालय है जहाँ सभी विषयों की शिक्षा हिन्दी में होगी।

श्री चौहान ने साथ ही यह भी बताया कि मध्यप्रदेश की 21 प्रतिशत जनसंख्या आदिवासी है। प्रदेश में जनजातीय संग्रहालय भी बनाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति को इस संग्रहालय के उद्घाटन के लिये भी आमंत्रित किया।

श्री चौहान ने राष्ट्रपति के प्रथम उद्बोधन में किसानों के प्रति उनकी चिन्ता का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि केन्द्र द्वारा खाद की कीमतों में ढाई से तीन गुना तक वृद्धि की गई है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब होगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से खाद मूल्य वृद्धि वापस करवाने का अनुरोध भी किया।

 

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA