|
डेनमार्क
की
कैरोलिन
वोजनियाकी
को
30
अगस्त
से
शुरू
हो
रहे
वर्ष
के
आखिरी
ग्रैंड
स्लैम
यूएस
ओपन
टेनिस
टूर्नामेंट
में
शीर्ष
वरीयता
मिली
है।
विश्व
की
नंबर
एक
खिलाड़ी
अमेरिका
की
सेरेना
विलियम्स
के
यूएस
ओपन
से
हटने
के
बाद
वोजनियाकी
टूर्नामेंट
में
शीर्ष
वरीयता
प्राप्त
खिलाड़ी
बन
गई
हैं।
वोजनियाकी
ने
इसी
सप्ताह
मांट्रियल
कप
जीता
था।
यह
पहला
मौका
है
जब
वोजनियाकी
को
किसी
ग्रैंड
स्लैम
स्पर्धा
में
शीर्ष
वरीयता
मिली
है।
गत
चैंपियन
किम
क्लिस्टर्स
को
दूसरी
जबकि
दो
बार
की
यूएस
ओपन
चैंपियन
अमेरिका
की
वीनस
विलियम्स
को
तीसरी
वरीयता
दी
गई
है।
सर्बिया
की
जेलेना
जंकोविक
और
ऑस्ट्रेलिया
की
सामंता
स्टासुर
को
क्रमश:
चौथी
और
पांचवीं
वरीयता
मिली
है।
मौजूदा
फ्रेंच
ओपन
विजेता
फ्रांसिस्का
शिवोनी
टूर्नामेंट
में
छठीं
वरीयता
प्राप्त
खिलाड़ी
होंगी।
|