विज्ञापन
पिछला अंक
प्रवेश सूचना
रोजगार के अवसर
महत्वपूर्ण जानकारी
खेल चर्चा
पिछला सप्ताह
सामयिकी
फीचर्स
अन्य खबरें
Download Font
राफेल नडाल को शीर्ष वरीयता
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल की 30 अगस्त से शुरू होने वाले वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई है। पहले यूएस ओपन खिताब की तलाश कर रहे नडाल को जहां शीर्ष वरीयता मिली है, वहीं पिछले छह वर्षों से लगातार यूएस ओपन फाइनलिस्ट रहे पांच बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को दूसरी वरीयता मिली है। सर्बिया के नोवाक जोकोविच को तीसरी जबकि 2008 के यूएस ओपन उपविजेता ब्रिटेन के एंडी मरे टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगे। 2003 के चैंपियन एंडी रोडिक वरीयता सूची के टॉप-10 में शामिल एकमात्र अमेरिकी खिलाड़ी हैं। उन्हें नौवीं वरीयता दी गई है। गत विजेता अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पो चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले चुके हैं। उन्होंने दाएं हाथ की चोट के बाद सर्जरी करायी थी और वह अभी उससे पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।
पिछला पृष्ठ
English Site
Copyright © 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA