|
21
अगस्त 2010
|
|

|
केंद्र
सरकार ने
नई दिल्ली
में कहा है
कि लोकसभा
और राज्य
विधानसभाओं
में
महिलाओं
को आरक्षण
देने
संबंधित
बहुप्रतीक्षित
विधेयक को
जल्द ही
लाया
जायेगा।
विधि
मंत्री एम.
वीरप्पा
मोइली ने
कहा कि
स्पीकर
मीरा
कुमार की
अध्यक्षता
में महिला
आरक्षण
विधेयक
जल्द ही
वास्तविकता
का रूप
लेगा।
उन्होंने
कहा कि
इसमें कुछ
संशोधन
होना बाकी
हैं जिसे
जल्द ही
पूरा कर
लिया
जायेगा।
गौरतलब है
कि राजद,
समाजवादी
पार्टी
जैसे दल
महिला
आरक्षण
विधेयक
में
अनुसूचित
जाति/अनुसूचित
जनजाति,
अन्य
पिछड़ा
वर्ग और
अल्पसंख्यक
वर्ग की
महिलाओं
के लिए
आरक्षण के
भीतर
आरक्षण की
मांग कर
रहे हैं।
|
|
|
|
|

|
भारत
और जापान
के बीच
असैन्य
परमाणु
ऊर्जा
सहयोग के
मुद्दे पर
नई दिल्ली
में
बातचीत
हुई है।
भारत की ओर
से विदेश
मंत्री एस.एम.
कृष्णा और
जापान की
ओर से
विदेश
मंत्री
कात्सुया
ओकादा ने
वार्ता को
मूर्त रूप
देने पर
विचार
किया।
दोनों
मंत्रियों
ने
संयुक्त
संवाददाता
सम्मेलन
को
संबोधित
करते हुए
कहा कि
दोनों
देशों के
बीच
असैन्य
परमाणु
ऊर्जा
सहयोग पर
चर्चा हुई
है लेकिन
इस समझौते
पर
हस्ताक्षर
के लिए कोई
समय-सीमा
अभी
निर्धारित
नहीं की गई
है। साथ ही
जापान ने
ताकीद की
कि अगर
भारत
परमाणु
परीक्षण
करता है तो
जापान
अपने सभी
करार तोड़
देगा।
|
|
|
|
|

|
भारत
और
अमेरिका
ने
संयुक्त
रूप से
स्वच्छ
ऊर्जा शोध
और विकास
केंद्र पर
सहयोग के
लिए किये
गए समझौते
पर काम
करना शुरू
कर दिया
है।
वाशिंगटन
से
प्राप्त
जानकारी
के अनुसार
केंद्र
में
विभिन्न
हरित
ऊर्जा से
जुड़ी
प्रौद्योगिकियों
पर शोध
किया
जायेगा।
गौरतलब है
कि पिछले
साल नवंबर
में
प्रधानमंत्री
मनमोहन
सिंह की
वाशिंगटन
यात्रा के
दौरान इस
समझौते पर
हस्ताक्षर
किये गये
थे। इसे
दोनों
देशों के
बीच
राष्ट्रीय
और
अंतर्राष्ट्रीय
स्तर पर
बढ़ते
सहयोग के
रूप में
देखा जा
रहा है।
उल्लेखनीय
है कि
अमेरिका
में भारत
की राजदूत
मीरा शंकर
और
अमेरिका
के
उपऊर्जा
मंत्री
डेनियल
पोनमैन ने
ही इस
समझौते पर
काम की
शुरुआत की
है।
|
|
|
|

|
नेपाल
में
राजनैतिक
गतिरोध से
ऊब चुकी 22
छोटी
पार्टियों
ने संसद में
धमकी दी कि
अगर तीन
बड़ी
पार्टियां
प्रधानमंत्री
चुनने में
विफल रहीं
तो वे बड़ा
आंदोलन
शुरू
करेंगे।
गौरतलब है
कि नेपाल की
संसद में
पाँचवें
दौर का
मतदान 23
अगस्त को
होना तय है।
लेकिन इस
कार्यक्रम
से ठीक एक
दिन पहले इन
छोटी
पार्टियों
ने
प्रधानमंत्री
चुनने के
लिए 'बिग-3' के
नाम से बड़ी
पार्टियों
को चेतावनी
देना शुरू
कर दिया है।
सीपीएन-यूनाइटेड
के महासचिव
सुनील
माननधर इसे
छोटी
पार्टियों
के
प्रवक्ता
बन गए हैं और
प्रदर्शन
की तैयारी
के लिए नित
नयी योजना
को तैयार कर
रहे हैं
ताकि इस बार
के चुनाव
में यह
गतिरोध
खत्म हो
जाये।
|
|
|
|
|

|
इस्रायल
ने ईरान के
परमाणु
संयंत्र
में ईंधन
भरने की
निन्दा
करते हुये
कहा कि ईरान
पर
अंतर्राष्ट्रीय
दबाव बनाना
जरूरी हो
गया है।
यरुशलम में
देश की संसद
की ओर से
जारी
विज्ञप्ति
में
इस्रायल की
विदेश
मंत्री ने
कहा कि
संयुक्त
राष्ट्र
महासभा की
ओर से पारित
नियमों का
ईरान सरासर
उल्लंघन कर
रहा है।
उन्होंने
कहा कि इसके
लिये नियम
और कड़े
बनाने
चाहिए ताकि
ईरान पर
नियंत्रण
किया जा
सके।
उल्लेखनीय
है कि
इस्रायल को
पश्चिम
एशिया में
एकमात्र
परमाणु
संपन्न देश
माना जाता
है और ईरान
से उसकी
पुरानी
खुन्नस है
जो अब
संयुक्त
राष्ट्र के
नियम
उल्लंघन पर
ईरान पर
निकल रही
है।
|
|
|
|
|

|
चीन
में इस वर्ष
लगभग 26 हजार
आपदाएं आई
हैं। लैंड
एंड
रिसोर्सेज
मंत्री
क्यू
शोसोशी ने
बताया कि
चीन में इस
वर्ष अब तक
लगभग 26 हजार
भूगर्भीय
आपदाएं आई
हैं जो
पिछले साल
की तुलना
में 10 गुना
ज्यादा
हैं। चीन
में वर्ष 2009
में कुल 10,500
भूगर्भीय
आपदाएं आई
थीं। इसी
महीने झोउक
काउंटी में
हुए
भूस्खलन
में तकरीबन 434
लोगों की
मौत हो गई थी
जबकि 331 अब तक
लापता हैं।
गोंगशान
में दो ही
दिन पहले भी
भूस्खलन हो
चुका है।
क्यू
शोसोशी
इसके पीछे
जलवायु और
मौसम में आए
परिवर्तन
को
जिम्मेदार
ठहराते
हैं।
हालांकि
उन्होंने
बांधों की
संरचना को
इसके पीछे
जिम्मेदार
ठहराने से
इंकार कर
दिया।
|
|
|
|

|
ऑस्ट्रेलिया
की दो
मुख्य
पार्टियों
ने
द्वितीय
विश्वयुद्ध
के बाद से
देश की
पहली
अल्पमत
सरकार
बनाने के
लिए तीन
निर्दलीय
सांसदों
को अपने
पाले में
करने का
प्रयास
शुरू कर
दिया है।
ये
निर्दलीय
सांसद देश
में
किंगमेकर
बनकर उभरे
हैं।
चुनाव के
बाद देश
में विगत 70
वर्षों
में पहली
बार
त्रिशंकु
संसद बनी
है। लेबर
पार्टी की
नेता
जूलिया
गिलार्ड
और
कंजरवेटिव
पार्टी के
नेता टोनी
एबॉट ने
तीन
निर्दलियों
और एक
ग्रीन
सांसद को
अपने पाले
में लाने
के लिए
पूरा जोर
लगा दिया
है। डेढ़
सौ सीटों
वाली संसद
में लेबर
और
विपक्षी
लिबरल
नेशनल
पार्टी
गठबंधन को
73-73 सीटें
मिली हैं।
|
|
|
|
|

|
ब्रिटेन
की आब्रजन
संबंधी नई
नीति में
भारतीय
व्यापार
की राह में
बाधा
डालने या
उसके लिए
दरवाजे
बंद करने
की कोई
योजना
नहीं है,
लेकिन
सरकार तेज
तथा
निष्पक्ष
प्रणाली
के जरिए
नियंत्रित
अप्रवासन
करने की
इच्छुक
है। यह बात
ब्रिटेन
के आब्रजन
मंत्री
डेमियन
ग्रीन 30
अगस्त से
शुरू हो
रही अपनी
तीन दिन की
भारतीय
यात्रा के
दौरान
भारतीय
उद्योगपतियों
से
कहेंगे।
अपनी
यात्रा के
दौरान
ग्रीन
ब्रितानी
आब्रजन
नीति पर
व्यापक
सलाह-मशविरे
की
प्रक्रिया
के तहत
बातचीत को
आगे
बढ़ाने के
लिए
शिक्षा
तथा
व्यापार
क्षेत्र
के
प्रतिनिधियों
से
मुलाकात
करेंगे।
|
|
|
|
|

|
फलस्तीनी
प्राधिकरण
जहां
इस्रायल
के साथ
सीधे
बातचीत
करने की
तैयारी कर
रहा है,
वहीं उसके
प्रमुख
महमूद
अब्बास ने
आगाह किया
है कि
बस्तियों
का दोबारा
निर्माण
करने की
किसी भी
कोशिश से
प्रत्यक्ष
बातचीत को
नुकसान
पहुंच
सकता है।
इस्रायल
और
फलस्तीनियों
के बीच दो
सितंबर को
अमेरिकी
मध्यस्थता
में
वाशिंगटन
में
प्रत्यक्ष
वार्ता
होनी है।
फलस्तीनी
प्राधिकरण
के
राष्ट्रपति
अब्बास ने
अमेरिकी
राष्ट्रपति
बराक
ओबामा, रूस
के
राष्ट्राध्यक्ष
दिमित्री
मेदवेदेव
और
यूरोपीय
संघ में
विदेश
नीति
प्रमुख
कैथरीन
एश्टन को
भेजे
पत्रों
में कहा कि
बस्तियों
के
निर्माण
के साथ-साथ
बातचीत
करना
असंभव
होगा।
|
|
|
|

|
अमेरिका
ने संयुक्त
राष्ट्र
मानवाधिकार
आयोग (यूएनएचआरसी)
को अपनी
मानवाधिकार
रिकार्ड की
रिपोर्ट
सौंप दी है।
अमेरिका ने
कहा कि उसके
इस प्रयास
का
उद्देश्य
विश्व
संस्था और
अन्य
अंतर्राष्ट्रीय
संस्थाओं
के साथ
रचनात्मक
रूप से
जुड़ना है।
विदेश
विभाग के
प्रवक्ता
पी.जे.
क्राउले ने
कहा कि यह
रिपोर्ट
पिछले
हफ्ते
संयुक्त
राष्ट्र के
मानवाधिकार
आयुक्त को
सौंपी गई थी
जिसे हाल ही
में जारी
किया गया
है।
क्राउले ने
कहा कि अगला
कदम
अमेरिकी
सरकार
द्वारा
इसका
जिनेवा में
मानवाधिकार
समिति के
समक्ष
नवंबर में
औपचारिक
प्रदर्शन
होगा।
|
|
|
|
|

|
अमेरिकी
राष्ट्रपति
बराक
ओबामा के
कामकाज की
पसंदगी की
रेटिंग
भारी
गिरावट के
साथ 43
प्रतिशत
के स्तर तक
लुढ़क गई
है। गैलप
पोल
द्वारा
कराये गए
सर्वेक्षण
के
मुताबिक
ओबामा के
कामकाज की
रेटिंग
ऐसे पहले
साप्ताहिक
औसत को
जाहिर
करती है
जिसमें 50
प्रतिशत
अमेरिकी
लोगों ने
राष्ट्रपति
की
कार्यप्रणाली
से असंतोष
व्यक्त
किया है।
सर्वे के
मुताबिक
यह रेटिंग
पिछले
हफ्ते की
शुरुआत
में दर्ज
की गई
गिरावट को
जाहिर
करती है।
गैलप ने
कहा कि
ओबामा की
मौजूदा 43
प्रतिशत
की रेटिंग
जॉर्ज बुश
तथा उनके
पुत्र
जॉर्ज
डब्ल्यू.
बुश की
अपने
कार्यकाल
के दूसरे
वर्ष में
इस बिंदु
पर दर्ज
कार्यप्रणाली
रेटिंग से
काफी नीचे
है।
|
|
|
|
|

|
चीन
की मीडिया
रिपोर्टों
के अनुसार
एक यात्री
विमान देश
के
पूर्वोत्तर
हिस्से
में
दुर्घटनाग्रस्त
हो गया है।
इस विमान
में 91 लोग
सवार थे
इनमें से 47
लोगों को
बचा लिया
गया है।
हालांकि
इस
दुर्घटना
में हताहत
होने वाले
लोगों की
संख्या के
बारे में
कोई
जानकारी
नहीं दी गई
है।
सरकारी
समाचार
एजेंसी का
कहना है कि
कम से कम 20
लोगों को
अस्पताल
पहुँचाया
गया है।
दुर्घटना
स्थानीय
समय के
अनुसार
रात के 10
बजकर 10
मिनिट पर
हुई।
स्थानीय
अधिकारियों
का कहना है
कि ये
विमान
हेनान
एयरलाइंस
का था और ये
उड़ान
भरने के
बाद यीचुन
शहर में
दुर्घटनाग्रस्त
हो गया।
|
|
|
|

|
अमेरिकी
राष्ट्रपति
के गत चुनाव
में बराक
ओबामा से
पराजित हुए
प्रतिद्वंद्वी
जॉन
मैक्केल ने
कांग्रेस
के
प्राइमरी
चुनाव में
जीत हासिल
कर ली है।
अमेरिका के
एरिजोना
प्रांत में
हुए इस
चुनाव में
मैक्केल ने
अपने
निकटतम
प्रतिद्वंद्वी
जे.डी.
होवर्थ को
हराया है।
गौरतलब है
कि देश में
सत्ताविरोधी
लहर के चलते
मैक्केल की
जीत को बड़ी
जीत माना जा
रहा है।
हालांकि इस
चुनाव का
अंतिम
मुकाबला
नवंबर में
होना है।
|
|
|
|
|

|
ईरान
ने देशी
मिसाइल
फतेह 110 का
परीक्षण
तेहरान में
किया है।
ईरान के
सरकारी
टेलीविजन
के अनुसार
एक
रेगिस्तानी
इलाके में
रेतीले रंग
की एक
मिसाइल का
परीक्षण
सफलतापूर्वक
किया गया
है। ईरान के
अंग्रेजी
भाषी चैनल
प्रेस टी.वी.
ने इसकी
पुष्टि की
है। चैनल के
अनुसार
मिसाइल 110
फतेह
तकरीबन नौ
मीटर लंबी
है। इसका
वजन 3500
किलोग्राम
है। यह जमीन
से जमीन पर
मार करने
वाली देशी
मिसाइल है।
|
|
|
|
|

|
अमेरिका
में इस्लाम
के प्रति
नकारात्मक
विचार तेजी
से बढ़ते जा
रहे हैं।
वाशिंगटन
में हुए एक
नये
सर्वेक्षण
के मुताबिक 35
फीसदी
अमेरिकी
नागरिकों
का मानना है
कि इस्लाम
के प्रति
लोग
नकारात्मक
नजरिया
रखते हैं।
जबकि 51
प्रतिशत
लोगों ने
माना कि
इस्लाम
हिंसा की
विचारधारा
बढ़ाता है।
यह
सर्वेक्षण
वर्ष 2005 के
सर्वेक्षण
आंकड़ों
में भारी
अंतर
दिखाता है।
अमेरिका
में वर्ष 2005
के बाद से ही
लोगों
द्वारा
इस्लाम का
पक्ष लेने
में कमी आ
रही है।
गौरतलब है
कि वर्ष 2009
में 30 फीसदी
लोगों ने
कहा था कि
इस्लाम
अन्य
धर्मों की
तुलना में
ज्यादा
हिंसा को
बढ़ावा
देता है।
|
|
|
|

|
अमेरिकी
निर्यात-आयात
बैंक ने
मध्यप्रदेश
की सासन
बिजली
परियोजना
के लिए 91
करोड़
डॉलर की ऋण
गारंटी के
प्रस्ताव
को मंजूरी
दे दी है।
यह कोयला
आधारित
वृहद
बिजली
परियोजना
है। इसे
अनिल
अंबानी
समूह
स्थापित
कर रहा है।
इस
परियोजना
के लिए
तकरीबन
बीस हजार
करोड़
रुपये की
धनराशि
लगेगी।
हालांकि
परियोजना
के लिये
मशीन और
उपकरणों
की खरीद
अमेरिका
से किया
जाना तय
हुआ है।
गौरतलब है
कि
पर्यावरण
संबंधी
चिंताओं
के
मद्देनजर
इस
परियोजना
के लिए ऋण
गारंटी
देने के
मामले में
पिछले
दिनों
अमेरिकी
निर्यात-
आयात बैंक
ने कुछ
आपत्तियाँ
उठायी
थीं।
|
|
|
|
|

|
ब्रिटेन
के
प्रधानमंत्री
डेविड
कैमरन की
सरकार ने
बताया है
कि ताजा
आँकड़ों
के अनुसार
सबसे
ज्यादा
भारतीय ही
प्रवासी
के रूप में
चिन्हित
हुए हैं।
राष्ट्रीय
सांख्यिकी
कार्यालय
ने लंदन
में जारी
किए
आँकड़ों
के अनुसार
बताया है
कि
प्रवासियों
में
भारतीय
उपमहाद्वीप
के लोगों
की संख्या
सबसे अधिक
है।
गौरतलब है
कि कैमरन
सरकार
ब्रिटेन
में
प्रवासियों
की संख्या
में
लगातार
कमी करना
चाह रही है
जिसके
चलते
सरकार ने
यह आँकड़े
जारी किए
हैं।
आंकड़ों
से जाहिर
हुआ है कि 2008
की तुलना
में 33,000
भारतीय
प्रवासियों
की
बढ़ोत्तरी
दर्ज की गई
है जो
कैमरन
सरकार के
लिए चिंता
का विषय बन
गई है।
|
|
|
|
|

|
नेपाल
ने
संयुक्त
राष्ट्र
महासभा के
अध्यक्ष
के
प्रतिष्ठापूर्ण
पद के लिए
जनमत
तैयार
करना शुरू
कर दिया
है। इस
सिलसिले
में
तत्कालीन
प्रधानमंत्री
माधव
कुमार
नेपाल ने
अपनी
उम्मीदवारी
के लिए
भारतीय
राजदूत
सहित
एशियाई
मिशनों के
प्रमुखों
से
मुलाकात
की है।
हालांकि
संयुक्त
राष्ट्र
महासभा के 66वें
सत्र के
अध्यक्ष
पद के लिए
कुलचंद्र
गौतम
नेपाल की
ओर
उम्मीदवार
हैं। श्री
गौतम
संयुक्त
राष्ट्र
के वरिष्ठ
अधिकारी
के तौर पर
अपनी
सेवाएं
देते रहे
हैं।
प्रधानमंत्री
नेपाल ने
अपने
अभियान के
सिलसिले
में
बालूवतार
के अपने
सरकारी
निवास पर
भारतीय
राजदूत से
मुलाकात
कर अपने
लिए
समर्थन की
चाह जतायी
है।
|
|
|
|

|
एमआईटी
की
प्रतिष्ठित
वार्षिक
पत्रिका
टेक्नोलॉजी
रिव्यू
में युवा
अन्वेषकों
की सूची
में तीन
भारतीयों
के नाम
दर्ज हुए
हैं।
बोस्टन
में
टेक्नोलॉजी
रिव्यू ने 35
असाधारण
प्रतिभा
वाले
महिला-पुरुषों
की सूची
तैयार की
है। इस
सूची का
नाम 2010 टी.आर. 35
रखा गया
है। इस
सूची में
चयनित
भारतीय
हैं रिकिन
गांधी,
रणवीर
चंद्रा और
इंद्रानी
मेघी।
गौरतलब है
कि
टेक्नोलॉजी
रिव्यू
एमआईटी के
स्वामित्व
वाली
स्वतंत्र
मीडिया
कंपनी है।
यह उभरती
हुई
प्रतिभाओं
को विश्व
पटल पर
लाने का
काम करती
है।
|
|
|
|
|