विज्ञापन
पिछला अंक
प्रवेश सूचना
रोजगार के अवसर
महत्वपूर्ण जानकारी
खेल चर्चा
पिछला सप्ताह
सामयिकी
फीचर्स
अन्य खबरें
Download Font
शांति से मसला सुलझाए कोसोवो : भारत
कोसोवो की आजादी की वैधता को लेकर पैदा तनाव के बीच सर्बिया की स्वायत्तता का समर्थन करने वाले भारत ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से इस मुद्दे का समाधान निकाला जाना चाहिए। सर्बिया में भारतीय राजदूत नेंगछा लोवनम मुखोपाध्याय ने 16 अगस्त को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की स्वायत्तता और क्षेत्रीय अखंडता का सभी राष्ट्रों को पूरा सम्मान करना चाहिए और कोसोवो मुद्दे का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाना चाहिए। कोसोवो ने 17 फरवरी 2008 को एकपक्षीय तरीके से अपनी आजादी की घोषणा कर दी थी जिसकी इस वर्ष 22 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय न्याय अदालत ने पुष्टि कर दी थी। भारत ने अभी तक कोसोवो को मान्यता नहीं दी है। भारतीय राजदूत ने सर्बिया और कोसोवो से सैन्य कार्रवाई समेत किसी भी प्रकार के तनाव से बचने को भी कहा है। नौ अगस्त को विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले को स्वीकार नहीं करते हुए कहा था कि कोसोवो को लेकर भारत की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है।
पिछला पृष्ठ
English Site
Copyright © 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA