|
मध्यप्रदेश
में
फलोद्यान
और
सब्जी
उत्पादन
प्रक्षेत्र
में
सिंचाई
सुविधा
उपलब्ध
कराने
के
लिये
पिछले
चार
वर्षों
से
माइक्रो
इरीगेशन
स्कीम
सफलतापूर्वक
संचालित
की
जा
रही
है।
यह
योजना
केन्द्र
सरकार
के
सहयोग
से
राष्ट्रीय
माइक्रो
इरीगेशन
योजना
के
अंतर्गत
संचालनालय
उद्यानिकी
एवं
प्रक्षेत्र
वानिकी
द्वारा
वर्ष
2006-07
में
शुरू
की
गई।
इस
योजना
के
तहत
प्रदेश
में
अभी
तक
91889.87
हैक्टेयर
में
उन्नत
सिंचाई
सिस्टम
(ड्रिप/स्प्रिंकलर)
की
स्थापना
कराई
गई
है।
चालू
वित्तीय
वर्ष
2010-11
के
लिये
42296.00
हैक्टेयर
का
लक्ष्य
रखा
गया
है
जिसकी
शत-प्रतिशत
पूतिर्
के
प्रयास
किये
जा
रहे
हैं।
इस
योजना
के
अंतर्गत
किसानों
को
उनके
प्रक्षेत्रों
में
फलोद्यान,
सब्जी
उत्पादन
आदि
के
लिये
ड्रिप
एवं
स्प्रिंकलर
संयंत्रों
की
स्थापना
हेतु
अनुदान
दिया
जाता
है।
सामान्य
श्रेणी
के
किसानों
को
70
प्रतिशत
और
अनुसूचित
जाति
एवं
जनजाति
श्रेणी
के
किसानों
को
80
प्रतिशत
अनुदान
दिया
जा
रहा
है।
यह
योजना
'प्रथम
आओ,
प्रथम
पाओ'
के
आधार
पर
क्रियान्वित
की
जा
रही
है।
संचालनालय
उद्यानिकी
एवं
प्रक्षेत्र
वानिकी
द्वारा
किसानों
को
इस
योजना
के
अंतर्गत
ड्रिप/स्प्रिंकलर
(संयंत्र/सिस्टम)
खरीदने
के
लिये
इनका
निर्माण
करने
वाली
कम्पनियों
का
पंजीकरण
किया
गया
है।
कुल
51
सिस्टम
निर्माण
कम्पनियां
पंजीकृत
की
गई
हैं।
इनमें
मध्यप्रदेश
की
12,
महाराष्ट्र
की
11,
राजस्थान
की
10,
गुजरात
और
दिल्ली
प्रदेश
की
5-5
तथा
छत्तीसगढ़
और
पश्चिमी
बंगाल
की
4-4
कम्पनियां
शामिल
हैं।
इन
पंजीकृत
सिस्टम
निर्माता
कम्पनियों
से
ड्रिप/स्प्रिंकलर
इरीगेशन
सिस्टम
मोलभाव
कर
खरीदने
की
किसानों
को
पूरी
स्वतंत्रता
है।
किसान
बंधु
सिस्टम
की
अधिकतम
खुदरा
मूल्य
सूची
संचालनालय
उद्यानिकी
एवं
प्रक्षेत्र
वानिकी
के
जिला
कार्यालयों
में
देख
सकते
हैं।
इस
योजना
के
अंतर्गत
संचालनालय
द्वारा
किसानों
के
प्रक्षेत्र
पर
सिस्टम
स्थापना
के
बाद
हितग्राही
किसान
से
संतुष्टि
प्रमाण
पत्र
प्राप्त
होने
पर
ही
अनुदान
राशि
का
भुगतान
किया
जाता
है।
राष्ट्रीय
माइक्रो
इरीगेशन
योजना
के
अंतर्गत
वर्ष
2010-11
के
लिये
मध्यप्रदेश
की
पंजीकृत
निर्माता
कम्पनियों
की
सूची
इस
प्रकार
है:-
मारू
केमिकल
इण्डस्ट्रीज,
इंदौर,
ईपीसी
इण्डस्ट्रीज
लिमिटेड
भोपाल,
कृति
इण्डस्ट्रीज
(इण्डिया)
लिमिटेड
इंदौर,
टेक्सोमो
पाईप्स
एण्ड
प्रोडक्ट्स
लिमिटेड
बुरहानपुर,
लॉजिक
पाली
प्रोडक्ट्स
इंदौर,
नागाजुन
फर्टीलाइजर्स
एण्ड
केमिकल्स
लि.
इंदौर,
कटारिया
इण्डस्ट्रीज
प्रा.लि.
रतलाम,
ऐरन
पालीपाईप्स
प्रा.लि.
भोपाल,
वेंकटेश
इण्डीजीनियर्स
पाईप्स
प्रा.लि.
मण्डीदीप,
पराग
पोली
प्लास्ट
मण्डीदीप,
आराम
प्लास्टिक्स
प्रा.लि.
इंदौर
और
रूपम
इण्डस्ट्रीज
इंदौर।
|