News Search   ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` | ºÉÉ<] ¨Éä{É | ºÉ¨{ÉEÇò Eò®ä | +ÆOÉäVÉÒ ¨Éå näùJÉå | ºÉƺEÞòiÉ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú: | =nÚÇ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú | ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` ¤ÉxÉÉBäÆ
 
  iÉlªÉ ®úÉVªÉ{ÉÉ±É ¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù ®úÉVªÉ Eäò +ÆMÉ ¨É.|É. xÉÒ‡iÉ ºÉÆOɽ +¤É iÉEò
+ÉVÉ Eäò ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú
+ÉVÉ EòÉ ¡ Éä]Éä ºÉÆOɽþ
‡VÉ›Éä E Ò JɤɮäÆ
º´ÉÌhÉ¨É ¨É.|É. ‡xɨÉÉÇhÉ EòÉ ºÉÆEò±{É
¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ Eäò {ÉÉÄSÉ ´É¹ÉÇ
xÉMÉ®úÒªÉ ‡xÉEòÉªÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
±ÉÉäEòºÉ¦ÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
‡´ÉvÉÉxɺɦÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2008
www.mpnewsarch.org
¨ÉvªÉ|Énäù„É ºÉ¨¨ÉÉxÉ
¨ÉvªÉ|Énäù„É MÉÉxÉ
¨É.|É. ¨Éå ‡GòªÉÉÎx´ÉiÉ ¨É½þi´É{ÉÚhÉÇ ªÉÉäVÉxÉÉBÆ
¨ÉvªÉ|Énäù„É ¤ÉVÉ]õ
±ÉÉäEò ºÉä´ÉÉ ‡´ÉvÉäªÉEò
{ÉjÉEòɇ®úiÉÉ {ÉÖ®úºEòÉ®ú
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ
+É+Éä ¤ÉxÉɪÉå +{ÉxÉÉ ¨ÉvªÉ|Énäù„É
¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ EòÒ {ÉÆSÉɪÉiÉå
Eò¨ÉÇ EòÒ nùÒ{ɇ„ÉJÉÉ
=xÉEòÉ ¦ÉÒ Eò½þxÉÉ ½èþ
EòÉä]ÂõºÉ £òÉì¨É nù |ÉäºÉ
+ÉMÉä +ɪÉå ±ÉÉ¦É =`öɪÉå
|ÉEòÉ„ÉxÉ
VÉxɺɨ{ÉEÇ ‡´É¦ÉÉMÉ
‡´É¦ÉÉMÉÒªÉ ´ÉÉ̹ÉEò |É„ÉɺɇxÉEò |ɇiÉ´ÉänùxÉ
+SÉ±É ºÉÆ{ɇkÉ EòÉ ‡´É´É®úhÉ
´ÉÒ‡b÷ªÉÉä ºÉÆOɽ
‡´ÉEòÉºÉ Mɇiɇ´É‡vɪÉÉÄ
¦ÉÉ®úiÉ {É´ÉÇ (MÉhÉiÉÆjÉ ‡nù´ÉºÉ : 2008)
+‡vɨÉÉxªÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉÆSÉÉ®ú |ɇiɇxɇvÉ Eò±ªÉÉhÉ ºÉ½þɪÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉ¡ò±ÉiÉÉ EòÒ Eò½þÉxÉÒ
VÉxÉºÉÆ{ÉEÇò ‡´É¦ÉÉMÉ 17 ‡¤ÉxnÖ ¨ÉèxªÉÖ+±É
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ ºÉÆ¤ÉÆvÉÒ ‡xÉªÉ¨É 2007
ºÉ½þɪÉEò ±ÉÉäEò ºÉÚSÉxÉÉ +‡vÉEòÉ®úÒ/+{ÉÒ±ÉÒªÉ |ÉɇvÉEòÉ®úÒ
ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú
Eò±ÉÉ B´ÉÆ ºÉƺEÞò‡iÉ 
ºÉ½Úþ‡±ÉªÉiÉå
¨É.|É. ¨ÉÉvªÉ¨É
+‡vɺÉÚSÉxÉÉ (ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú)
<¨ÉäVÉ ¤ÉäªÉÉäxb÷ nù ºÉ¡æòºÉ
Eèò±Éähb÷®ú
bÉ=xɱÉÉäb νxnÒ ¡ Éäx]
<Ç - ¨Éä±É
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ (+É{ÉEòÉ {ÉzÉÉ)
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ
ºÉÖZÉÉ´É ¦ÉäVÉå
xÉ´ÉÒxÉ ºÉÚSÉxÉÉBÆ
PÉ]õxÉÉGò¨É
VÉxɺɨ{ÉEÇò ¨ÉÆjÉÒ ¸ÉÒ ±ÉI¨ÉÒEòÉÆiÉ „ɨÉÉÇ EòÉ ®úÉVªÉÉå Eäò ºÉÚSÉxÉÉ ¨ÉƇjɪÉÉå Eäò ºÉ¨¨Éä±ÉxÉ ¨Éå ºÉÆ¤ÉÉävÉxÉ
EäòxpùÒªÉ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù Eäò ºÉnùºªÉÉå EòÒ ºÉÚSÉÒ









विज्ञापन



न्यूज क्लिपिंग्स



पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

पिछला सप्ताह

14 अगस्त 2010

देश के तीन चौथाई लोग चाहते हैं कि सत्ता की बागडोर युवा नेताओं के हाथ में होनी चाहिए। 64वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार देश के 72 प्रतिशत लोग इस राय पर सहमत हैं। उल्लेखनीय है कि दैनिक समाचार पत्र की ओर से यह सर्वेक्षण कराया गया था। इसके लिए जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम में लगभग सात हजार लोगों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया था। इस सर्वेक्षण के मुताबिक लोगों ने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद, आतंकवाद, महंगाई और सांप्रदायिक जैसी चुनौतियों से युवा नेता आसानी से निपटने में सक्षम हैं।


चीन की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2010 में 10 फीसदी रहेगी जो कि पहले लगाए गए अनुमान से कम है। हांगकांग में वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी मोर्गन स्टेनले ने यह अनुमान लगाया है कि जो पूर्वानुमान से सिर्फ एक फीसदी कम है। चीन सरकार की ओर से जारी आर्थिक संकेतकों ने यह अनुमान धीमी आर्थिक रफ्तार को देख कर लगाया है। गौरतलब है कि इस आर्थिक मंदी के चलते सरकार ने प्रोत्साहन उपाय भी वापस ले लिए हैं जिसके चलते विश्वभर में आर्थिक मंदी का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले मोर्गन स्टेनले ने यह अनुमान लगाया है।


रूस के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए अग्नि प्रतिरोधी कपड़ों, टैंकरों के साथ तीन अमेरिकी विमान मास्को पहुंच गए हैं। रूस के सरकारी टेलीविजन और विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी वायुसेना के दो विमान सी-130 मास्को में आपदा राहत सामग्री के साथ पहुंच गए हैं। रूस के आपात मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के उप प्रमुख वलेरी शिवा ने कहा कि रूस इस मदद को हमेशा याद रखेगा। गौरतलब है कि रूस सहित 17 देशों में लगी इस आग के कारण वैश्विक जलवायु के लिये संकट उत्पन्न हो गया है।

15 अगस्त 2010

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के 64वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा है कि भारत और भारतीय, दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणापुंज और प्रकाश स्तंभ हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर भारत को भेजे शुभकामना संदेश में कहा कि भारत का स्वाधीनता के लिए अहिंसक संघर्ष और लोकतंत्र, सहिष्णुता और कानून के शासन में उसका विश्वास दुनियाभर में इस दिन से उम्मीद की किरण बना। उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित कई देशों पर भारत के उदाहरण का गहरा प्रभाव रहा है और डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर सहित सभी प्रबुद्ध नेताओं ने स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी द्वारा छेड़े गए अभियान को अपने जीवन का आधार बनाया है।


शिक्षा का अधिकार कानून से अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन होने संबंधी कई मुस्लिम संगठनों की आशंकाओं के बीच सरकार ने कहा कि अल्पसंख्यक संस्थानों को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने दिया जायेगा। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने नई दिल्ली में कहा कि मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श भेजेगा, ताकि यह सुनिश्चित कराया जा सके कि अनुच्छेद 29 और 30 के तहत अल्पसंख्यक संस्थानों को प्रदत्त संवैधानिक गारंटी का उल्लंघन नहीं हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सभी अल्पसंख्यक संस्थानों से अनुरोध करती है कि संस्थान यह सुनिश्चित करें कि आरटीआई कानून के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने की भावना का उल्लंघन नहीं हो।


ब्रिटेन में सर्वेक्षण कार्य क्षेत्र की स्वायत्त नियामक संस्था रॉयल इंस्टीट्यूशन ऑफ चार्टेड सर्वेयर्स (आरआईसीएस) ने भारत में अपना दफ्तर खोल लिया है। आरआईसीएस ने दिव्य पाल को 'स्ट्रेटजिक रिलेशंसशिप' भारत नियुक्त किया है। साथ ही संस्थान ने दिव्येंदु चौधरी को संस्था का प्रबंधन परिचालन नियुक्त किया है। आरआईसीएस भारत के प्रबंध निदेशक और कंट्री प्रमुख सचिन संधीर ने कहा कि भारत में यह संस्था विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत के अन्य राज्यों में भी कंपनी अपने दफ्तर खोलेगी।

16 अगस्त 2010

रूस के शिक्षा और विज्ञान मंत्री ने कहा है कि देश में छात्र-छात्राओं की संख्या जन-सांख्यिकीय स्थिति के आधार पर हर साल तकरीबन दस लाख घटेगी। शिक्षा मंत्री आंद्रेई फुरसेन्को ने मास्को में कहा कि रूस में विद्यार्थियों की संख्या 2013 तक 25 प्रतिशत या एक तिहाई कम हो जायेगी। मंत्री ने साथ ही कहा कि विदेशी भाषाएं, कला, संगीत के प्रोफेसरों के पद इस घटती संख्या के कारण कम करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सच है जो 2020 से पहले किसी भी तरह का बदलाव नहीं ला सकेगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में रूस में पढ़ने के लिए दूसरे देशों से आने वाले विद्यार्थियों की संख्या में अचानक गिरावट आने लगी है।


पाकिस्तान में दो परमाणु रिएक्टरों के निर्माण की योजना के मद्देनजर चीन आईएईए से संधि करने के लिये तैयार है। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख युकिया अमानो इन दिनों पाकिस्तान यात्रा पर हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस संधि में चीन से पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद शामिल होगी या नहीं। हालांकि युकियो की इस यात्रा पर दोनों देश नये करार भी कर सकते हैं। फिलहाल चीन पूर्व एशिया और विश्व में सहयोग और परमाणु सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आईएईए के साथ समझौते का मसौदा तैयार कर रहा है।


परमाणु ऊर्जा से जुड़े संवेदनशील कार्य करने पर शक्तिशाली देशों द्वारा लगाए गए नये प्रतिबंधों को नजर अंदाज करते हुए ईरान वर्ष 2011 की शुरुआत में अपना तीसरा यूरेनियम संवर्धन संयंत्र लगाएगा। ईरान के प्रमुख अली अकबर साहेली ने तेहरान में बताया कि नई संवर्धन संयंत्रों के लिए जगह भी चुन ली गई है। उल्लेखनीय है कि ईरान पहले से ही नतांज शहर के मुख्य संयंत्र में यूरेनियम संवर्धन कर रहा है और दूसरे संवर्धन संयंत्र का निर्माण तेहरान में स्थित फोरदो पहाड़ियों में कर रहा है।

17 अगस्त 2010

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि भविष्य की नौकरियों के लिए भारत, चीन, जर्मनी और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की कतार में अमेरिका नंबर 1 पर ही रहना चाहता है। उन्होंने वाशिंगटन में मिल्वौकी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इन देशों को अमेरिका के बाद के पायदान पर देखने की ख्वाहिश भी जतायी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमेरिका नंबर दो पर नहीं रहना चाहता है इसलिए सभी अमेरिकावासियों को जीतोड़ मेहनत करना होगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों अमेरिका में आई भीषणमंदी ने नौकरियों के मामले में अमेरिका को नीचे के पायदान पर खिसकाना शुरू कर दिया है। यह परिणाम पिछले दिनों निजी सर्वे संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में जारी किया है जिसके चलते ओबामा की परेशानी बढ़ गई है।


चीन का पहला मानव रहित अंतरिक्षयान 'तियानगोंग-1' तैयार है और बीजिंग में उसका परीक्षण कार्य अंतिम दौर में है। शिन्हवा ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से कहा कि 8.5 टन वजन के इस अंतरिक्ष यान को सन् 2011 में अंतरिक्ष में स्थापित किया जायेगा। इसके बाद उसी साल के उत्तरार्द्ध में शेनझाव-8 को छोड़ा जायेगा। इस समय शेनझाव का निर्माण कार्य भी चल रहा है। हालांकि चीन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार यान के प्रक्षेपण की अभी तारीख तय नहीं की गई है लेकिन इसको अंतरिक्ष में जल्द ही स्थापित किया जा सकता है।


जापान में भीषण गर्मी की वजह से कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई है और 30,000 से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा है। गर्मी से जुड़ी घटनाओं के प्रभारी और दमकल, आपदा प्रबंधन प्रमुख युकी इतो ने बताया कि टोक्यो सहित पूरे जापान में दिन का पारा 37 डिग्री तक चढ़ रहा है, जिससे तापमान में गरमाहट बढ़ जाने से जनजीवन बेहाल है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि 31 मई से 15 अगस्त के बीच भीषण गर्मी की वजह से देशभर में 31,579 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।


मूक और बधिर लोगों के लिए वैज्ञानिक एक उपयोगी मोबाइल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वाशिंगटन विश्वविद्यालय के इंजीनियर इसको बनाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए वैज्ञानिक एक नये मोबाइल उपकरण पर अनुसंधान कर रहे हैं जो सेल्युलर नेटवर्कों पर अमेरिकी संकेत भाषा का उपयोग करेगा। यह मोबाइल वीडियो कॉल भी ट्रांसमिट करेगा। सिर्फ स्पर्श से कॉल करने की तकनीक वाले मोबाइल को 2011 तक बाजार में उतार दिया जायेगा। हालांकि अभी चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत इसके सभी परीक्षण सफल रहे हैं।

18 अगस्त 2010

अमेरिका की एक अदालत ने कहा है कि न्यूयॉर्क शहर में राजनयिक मिशन के रूप में इस्तेमाल के लिए इमारतें बनाने पर भारत सहित कई अन्य राष्ट्रों को अब संपत्ति कर देने की जरूरत नहीं है। न्यूयॉर्क में यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स के तीन न्यायाधीशों की समिति ने विदेश मंत्रालय के वर्ष 2009 के उस निर्णय को बरकरार रखा जिसमें विदेशी सरकारों और संयुक्त राष्ट्र मिशन के राजनयिक स्टॉफ वाली इमारतों से संपत्ति कर वसूलने के खिलाफ फैसला दिया था। उल्लेखनीय है कि भारत की संयुक्त राष्ट्र के निकट 26 मंजिला इमारत है।


अमेरिका के शिक्षाविदों द्वारा तैयार की गई एक वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि सामान्य ज्ञान में अमेरिकी विश्वविद्यालय के छात्र बहुत फिसड्डी हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर अमेरिकी युवाओं को कर्सिव लिखना नहीं आती है। बेलॉयट कॉलेज के 'माइंडसेट' लिस्ट का कहना है कि 2014 में स्नातक होने वाले छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान के आधार पर चेकोस्लोवाकिया का कभी अस्तित्व ही नहीं था उनकी नजर में माइकल एंजेलो एक वायरस का नाम है जबकि बिथोपन कुत्ते का नाम है। यह परिणाम इस साल यूनिवर्सिटी के लिए नामांकन करने वाले विद्यार्थियों के बीच से आया है।


फिलीस्तीनी आतंकियों के हमले में दो सैनिकों के घायल होने के बाद इस्रायल के लड़ाकू विमानों ने गाजापट्टी में विभिन्न ठिकानों पर हमले किए। गाजा में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दक्षिणी सीमा पर गाजापट्टी की दो गुप्त सुरंगें नष्ट हो गई हैं। जबकि समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है। लड़ाकू विमानों ने खान यूनुस शहर में खाली पड़े मकान को भी निशाना बनाया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों इस शहर में फिलीस्तीनी आतंकियों और इस्रायली सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था इसके बाद यह हमले तेज हुए हैं।

19 अगस्त 2010

नेपाल में राजशाही का अंतिम चिन्ह भी अब समाप्त होने वाला है, क्योंकि देश के केंद्रीय बैंक ने मुद्राओं पर पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र की तस्वीर हटाने की घोषणा कर दी है। केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता ने काठमांडू में बताया कि देश में छपने वाले सभी नोटों पर से पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र की तस्वीर हटा दी जायेगी। इसके स्थान पर 8 हजार 848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की तस्वीर लगायी जायेगी। उल्लेखनीय है कि नेपाल की मुद्राओं से नरेश की तस्वीर हटाने का फैसला ज्ञानेंद्र के राजगद्दी छोड़ने के दो साल बाद आया है।


ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर दक्षिण कोरिया की राजनयिक दुविधा अब और बढ़ गई है। दरअसल अमेरिका ने अपेक्षित समय से पहले ही तेहरान के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंधों का ब्यौरा घोषित कर दिया। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार वित्त विभाग ने जुलाई में जारी समग्र प्रतिबंध अधिनियम को स्पष्ट करते हुए सोल में वित्तीय प्रतिबंध विनियमन जारी किया है। उल्लेखनीय है कि यह घोषणा अक्टूबर में समाप्त हो रही 90 दिन की समयसीमा से करीब डेढ़ महीने पहले आने से दक्षिण कोरिया में सरकारी अधिकारी उहापोह में फँस गये हैं।


पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए दो ब्रिटिश मंत्रियों पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। विकास मामलों से जुड़े मंत्री एंड्रयू मिशेल और कंजरवेटिव पार्टी की पाकिस्तानी मूल की अध्यक्ष बैरोनेस वारसी ब्रिटिश उच्चायुक्त के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे।

20 अगस्त 2010

तेजी से मजबूत होती अर्थव्यवस्था में भारत चौथे पायदान पर पहुंच गया है। यह जानकारी र्वल्ड इकोनॉमी आउटलुक 2010 में दी गयी है। इसके अनुसार सकल घरेलू उत्पाद के संदर्भ में चीन दूसरे और भारत चौथेे स्थान पर बना हुआ है। गौरतलब है कि पिछले दो सालों से वैश्विक स्तर पर दुनियाभर में आर्थिक संकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में यह खबर भारत के लिये अच्छी है। भारत के वित्त राज्यमंत्री ने भी लोकसभा में इस बात की पुष्टि की है कि भारत अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में चौथे नंबर पर है।


Copyright © 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA