| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube
 

पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में मध्यप्रदेश शासन के
अन्तर्गत समस्त शासकीय आई.टी.आई.  (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं)
 में सत्र अगस्त 2010 में प्रवेश

मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के अन्तर्गत संचालित आई.टी.आई. में सत्र अगस्त 2010 से प्रारंभ होने वाले सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए विस्तृत जानकारी प्रवेश विवरणिका 2010 में दर्शाई गई है जो समस्त आई.टी.आई. में उपलब्ध है। प्रवेश विवरणिका की कीमत सभी आवेदकों के लिये रु. 30/- निर्धारित है। आवेदकगण यथा राशि का भुगतान कर प्रवेश विवरणिका दिनांक 15.6.2010 से 30.6.2010 तक क्रय कर सकते हैं। विवरण पुस्तिका संचालनालय प्रशिक्षण की वेबसाइट, mpdt.nic.in पर भी उपलब्ध है। संस्थाओं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप निर्धारित है। यह प्रारूप समस्त संस्थाओं के सूचनाओं के सूचना पटल पर तथा संचालनालय प्रशिक्षण की वेबसाइट mpdt.nic.in  पर भी उपलब्ध है। आवेदन पत्र download भी भरे जा सकते हैं। साथ ही आवेदन पत्र समस्त संस्थाओं से राशि रु. 10/- के नगद भुगतान पर खरीदा भी जा सकता है। यदि आवेदक द्वारा राशि रुपये 10/- का भुगतान कर आवेदन पत्र संस्थाओं से क्रय किया जाता है तो उन्हें जमा करने पर कोई पोस्टल आर्डर/बैंक ड्राफ्ट/चालान आदि की आवश्यकता नहीं होगी। पृथक-पृथक व्यवसायों हेतु पृथक-पृथक आवेदन पत्र जमा करने होंगे। वेबसाइट के माध्यम से mpdt.nic.in किये आवेदन पत्रों एवं टंकित आवेदन पत्रों के साथ 10/- रुपये का पोस्टल आर्डर/बैंक ड्राफ्ट/चालान संलग्न करना आवश्यक है। चालान का शीर्ष 0230 श्रम एवं रोजगार, 03 प्रशिक्षण, क्, अन्य प्राप्तियां हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30.6.2010 अपरान्ह 5.00 बजे तक है। आवेदन पत्र डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र प्रवेश के लिए मान्य नहीं किये जावेंगे। संस्थाओं द्वारा दिनांक 15.7.2010 को प्रवेश के लिए मुख्य चयन सूची जारी की जावेगी इसके साथ ही प्रथम एवं द्वितीय प्रतीक्षा सूची भी जारी की जावेगी। चयन तथा प्रतीक्षा सूचियों का प्रदर्शन संख्या के सूचना पटल पर किया जावेगा साथ ही संचालनालय की वेबसाइट mpdt.nic.in. पर भी किया जावेगा। प्रवेश संबंधी सूचना संबंधित प्राचार्य द्वारा UPC के माध्यम से प्रेषित की जावेगी किन्तु आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे संस्था के सूचना पटल अथवा वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें तथा प्रवेश हेतु निर्धारित समय पर उपस्थित होवें। यह आवश्यक नहीं है कि चयनित सूची के आवेदक दिनांक 28.7.2010 को ही प्रवेश हेतु उपस्थित होवें। वे दिनांक 28.7.2010 के पूर्व किसी भी कार्य दिवस में कार्यालयीन समय में आकर प्रवेश ले सकते हैं, किन्तु प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर ही उपस्थित होना आवश्यक है।

 

संचालक
प्रशिक्षण मध्यप्रदेश

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA