| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube
 

पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

कार्यालय अतिरिक्त कार्यक्रम समन्वयक, जिला पंचायत डिण्डौरी

क्र./जि.पं./MGNREGS-MP/स्था/2010/7080

 डिण्डौरी, दिनांक 24.2.2010

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम (म.प्र.)

मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल का पत्र क्र./14115/एनआर-2/09 भोपाल, दिनांक 10.11.09 के तहत म.प्र. राज्य रोजगार गारंटी परिषद् के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम (MGNREGS-MP) के लिए ग्राम रोजगार सहायक (संविदा पद) पर दर्शाई गई शर्तों के आधार पर पूर्ति किए जाने हेतु योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र पर दिनांक 12.3.2010 तक संबंधित ग्राम पंचायतों में आवेदन आमंत्रित किये जाते है। रिक्त पदों का जनपदवार ब्यौरा निम्नानुसार है।

जनपद पंचायतवार रिक्तियों की जानकारी

क्र.

जनपद पंचायत का नाम

कुल ग्राम पंचायतों की संख्या

ग्राम पंचायतों की संख्या जहाँ रोजगार सहायक नियुक्त किया जाना है

1.

डिण्डौरी

70

67

2.

समनापुर

48

46

3.

अमरपुर

43

39

4.

बजाग

46

45

5.

करंजिया

42

40

6.

मेंहदवानी

46

42

7.

शहपुरा

69

65

-

योग

364

344

ग्राम पंचायतवार रिक्त पदों की जानकारी जिले की वेबसाइट www.dindori.nic.in पर उपलब्ध है। 1. अर्हताएं - (क) न्यूनतम अर्हताएं - (एक) मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्ड्री परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता। (दो) आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष। (ख) वांछित अर्हताएं - (एक) राज्य शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्र. सी/3-1118/03/एक, भोपाल दिनांक 12.6.09 में उल्लेखित संस्थाओं से किसी एक संस्था से कम्प्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। 1. यूजीसी से संबंध विश्वविद्यालयों से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा। 2. यूजीसी से संबंध सभी मुक्त विश्वविद्यालयों से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा। 3. डूयोक (DOEACC) से डिप्लोमा स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण। 4. शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय से आधुनिक कार्यालय प्रबंधन में परीक्षा उत्तीर्ण। (दो) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत संविदा पद पर अथवा मेट के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष कार्य करने का अनुभव। (तीन) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (i) औद्योगिक प्रशिक्षण (ITI) द्वारा ग्रामीण इंजीनियर योजना में 110 कार्य दिवस का मेसन/प्लंबर व्यवसाय में प्रशिक्षित या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) द्वारा रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना अंतर्गत एकाउन्टेंसी, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, आर्किटेक्ट, असिस्टेंट में 6 माह कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) से ड्राफ्ट्समैन सर्वेयर का दो वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त। (ग) सामान्य निर्देश :- 1. आवेदन पत्र का प्रारूप/अर्हतायें एवं संविदा की शर्तें जिले की वेबसाइट www.dindori.nic.in पर उपलब्ध है। 2. विज्ञापन में दर्शाये गये आवेदन पत्र के प्रारूप में ही आवेदक अपना आवेदन संपूर्ण जानकारी के साथ प्रेषित करें। अन्य किसी भी प्रारूप में आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। 3. लिफाफे पर स्पष्ट शब्दों में आवेदित पद का नाम ग्राम पंचायत का नाम, जनपद पंचायत का नाम एवं भर्ती का प्रकार का उल्लेख करें। 4. आवेदन पत्र पर अपूर्ण/त्रुटिपूर्ण अथवा असत्य जानकारी देने पर आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।  5. संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 12.3.2010 है। आवेदन पत्र सरपंच/ग्राम पंचायत ......................जनपद पंचायत ........................ जिला डिण्डौरी (म.प्र.) के नाम प्रेषित किये जावें। 6. आवेदन पत्र संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में ही जमा किये जावें। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ही पद की भर्ती की जानी है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अति. कार्यक्रम समन्वयक
म.ग्रा.रा.ग्रा.रो.गा. स्कीम म.प्र., जिला पंचायत डिण्डौरी

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA