|
जो
महिलाएं
पार्ट
टाइम जॉब
करती हैं,
उनके
बच्चे घर
में रहने
और फुल
टाइम जॉब
करने वाली
महिलाओं
के बच्चों
की तुलना
में अधिक
स्वस्थ
होते हैं।
इस बात का
खुलासा
ऑस्ट्रेलिया
में हुए नए
शोध में
किया गया
है। 2
मार्च को
रिपोर्ट
की एक कॉपी
मुंबई में
भी जारी की
गई। शोध
में कहा
गया है कि
डिप्रेशन
व आत्म
विश्वास
में भी कमी
का मुख्य
कारण भी
मोटापा
है। ऐसे
किया शोध:-
चार से
पांच वर्ष
के बच्चों
की हेल्थ व
हाइट का
परीक्षण
कर उनकी
माताओं से
इंटरव्यू
लिया गया।
इसके बाद
दो साल बाद
जब बच्चों
की उम्र छह
से सात साल
हुई उसके
बाद फिर
इसी
प्रक्रिया
को
दोहराया
गया। इस
दौरान
पार्ट
टाइम जॉब,
घरेलू और
फुल टाइम
जॉब करने
वाली
महिलाओं
की
दिनचर्या
पर नजर रखी
गई। 45000
बच्चों पर
किए गए
अध्ययन
में पाया
गया कि
पार्ट
टाइम जॉब
वाली
महिलाओं
के बच्चे
कम टीवी
देखते हैं
और
शारीरिक
श्रम भी
करते हैं,
जबकि घर पर
रहने वाली
महिलाओं
के बच्चे
अधिक टीवी
देखते
हैं।
|