|
ऑस्ट्रेलिया
ने माना कि
भारतीयों
पर हुए कुछ
हमले
नस्लवाद
की भावना
से
प्रेरित
थे, जिनकी
वजह से
भारतीयों
के बीच
उसकी साख
में कमी आई
है।
ऑस्ट्रेलिया
के विदेश
मंत्री
स्टीफन
स्मिथ ने 3
मार्च को
नई दिल्ली
में
संवाददाताओं
से कहा, 'हमें
पता है कि
भारतीयों
पर हुए
हमलों में
से कुछ
नस्लीय थे
या नस्लीय
भावना से
प्रेरित
थे। ये
निहायत ही
घृणित है।
हम भविष्य
में
ऑस्ट्रेलिया
को बेहतर
तरीके से
प्रस्तुत
करने के
लिए कई ठोस
काम कर रहे
हैं। मैं
स्वीकार
करता हूं
कि इन
हमलों की
वजह से
भारत में
ऑस्ट्रेलिया
की साख में
कमी आई है।
स्मिथ
ने कहा कि
दोनों
देशों का
यह मानना
है कि इन
मुद्दों
से
द्विपक्षीय
संबंधों
पर कोई असर
नहीं
पड़ना
चाहिए। इन
हमलों की
जांच के
लिए
ऑस्ट्रेलियन
इंस्टीट्यूट
ऑफ
क्रिमिनोलॉजी
को जिम्मा
सौंपा गया
है। यह
हमलों के
प्रत्येक
आयाम के
विषय में
जांच-पड़ताल
करेगी और
जांच के
नतीजों के
बारे में
ऑस्ट्रेलिया
की सरकार
को
जानकारी
देगी।
गौरतलब
है कि
भारतीयों
पर हमलों
के
सिलसिले
में भारत
के विदेश
मंत्री
एसएम
कृष्णा और
स्मिथ के
बीच कई बार
बातचीत हो
चुकी है।
स्मिथ ने
कहा, 'मैं
यह संदेश
देना
चाहता हूं
कि हम इस
तरह के
हमलों को
बिल्कुल
भी
बर्दाश्त
नहीं
करेंगे।
हम
दोषियों
को सजा
दिलाना
चाहते
हैं।
|