|
नई
पेंशन
स्कीम में
नए
ग्राहकों
को लुभाने
के लिए
सरकार ने
एक योजना
तैयार की
है। 2
मार्च को
नई दिल्ली
में जारी
प्रस्ताव
के
मुताबिक
बजट में
ऐलान किया
है कि अगले
एक साल के
दौरान
पेंशन
खाता
खुलवाने
पर सरकार
अपनी तरफ
से आपके
खाते में
तीन साल तक
हर साल एक-एक
हजार
रुपये का
योगदान
करेगी।
उल्लेखनीय
है कि नई
पेंशन
स्कीम अभी
तक सिर्फ 3800
ग्राहक ही
जुटा पाई
है, लेकिन
वित्त
मंत्री का
मानना है
कि नई
पेंशन
स्कीम की
इन्सेंटिव
देने की
वजह से
अगले एक
साल में 10
लाख लोग
इसे
खरीदेंगे।
साथ
ही इस
स्कीम की
जानकारी
लोगों तक
पहुंचानी
होगी।
पीएफआरडीए
सूत्रों
के
मुताबिक
अगर स्कीम
अगले एक
साल के
अंदर
अनुमान के
मुताबिक
ग्राहक
नहीं जुटा
पाती है,
तो वे
वित्त
मंत्रालय
से स्कीम
बेचने
वाले
बैंकों को
कमीशन
देने की
सिफारिश
करेगी।
जानकारों
का मानना
है कि जहां
एक तरफ इस
स्कीम की
सही
मार्केटिंग
जरूरी है
वहीं आने
वाले समय
में पीएफ,
जीपीएफ
जैसी
दूसरी
रिटायरमेंट
स्कीमों
की तर्ज पर
नई पेंशन
स्कीम पर
भी पूरी
टैक्स छूट
मिलनी
चाहिए।
तभी लोगों
का रुझान
इस स्कीम
की तरफ
बढ़ेगा।
इस
तरह के
प्रोत्साहन
से सरकारी
पेंशन
स्कीम को
बढ़ावा
मिलेगा,
जिससे कि
लोग बचत के
लिये
प्रेरित
होंगे।
इसके कारण
सरकार
अगले साल
तकरीबन दस
लाख लोगों
को इस
स्कीम से
जोड़ने
में सफल हो
सकेगी।
यह
है योजना
स्वावलंबन
स्कीम के
तहत 2010-11 में
खाता
खोलने
वालों को
तीन साल तक
सरकार
सालाना 1000
रुपये
देगी। ये
स्कीम उन
लोगों के
लिए है, जो
अपने
पेेंशन
खाते में
एक साल में
12000 रुपये तक
ही जमा कर
पाते हैं।
विश्लेषकों
का मानना
है कि ये
स्कीम तब
तक
प्रसिद्ध
नहीं होगी,
जब तक इसे
बेचने के
लिए
एजेंट्स
को कमीशन
नहीं दिया
जाएगा।
|