विज्ञापन
पिछला अंक
प्रवेश सूचना
रोजगार के अवसर
महत्वपूर्ण जानकारी
खेल चर्चा
पिछला सप्ताह
सामयिकी
फीचर्स
अन्य खबरें
Download Font
आरबीआई तय करेगी निजी बैंकों के सीईओ का वेतन
निजी क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की मोटी पगार पर रिजर्व बैंक की नजर है। बैंकिंग नियामक बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों का वेतन स्वयं निर्धारित करेगा और उनकी वेतन में कटौती कर सकता है। नए वेतन मसौदा-पत्र में बैंकों के सीईओ और अन्य आला अफसरों के वेतन को लेकर एक ढांचा पेश किया गया है। गर्वनर डी.सुब्बाराव ने 28 फरवरी को मुंबई में कहा कि हाल ही में पेश मध्यावधि आर्थिक समीक्षा में वेतन संबंधी नियम तय करने की बात कही थी। उनके मुताबिक आरबीआई निजी व विदेशी बैंकों में बेहतर वेतन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए नियमावली पेश करेगा। फिलहाल निजी व विदेशी बैंकों के आला अधिकारियों के वेतन पैकेज को बोर्ड से सहमति मिलने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रिजर्व बैंक के पास भेजा जाता है। उल्लेखनीय है कि विकसित व प्रमुख विकासशील देशों के संगठन जी-20 की बैठक में विश्व नेताओं ने बैंकों के आला अफसरों को मिलने वाले भारी-भरकम वेतन का मामला उठाया था। आरबीआई बैंक प्रमुखों के वेतन पैकेज नियमों का मसौदा जल्दी ही जारी करने वाला है। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई का मसौदा पत्र मार्च, 2010 तक आ जाएगा। इसमें वेतन ढांचे को कारोबार की कामयाबी से जोड़े जाने की संभावना है। पहले निजी कंपनियों में सीईओ के मोटे वेतन पैकेज की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कंपनी मामलों के मंत्रालय ने आलोचना की थी।
पिछला पृष्ठ
English Site
Copyright © 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA