|
रेफरल
की अपील
करने के
बाद खेल
तभी रोका
जाना
चाहिए जब
या तो
गेंद
बाहर चली
गई हो या
फिर गेंद
रेफरल की
अपील
करने
वाले के
पाले में
हो। मैं
यह पूरी
तरह
मानता
हूं कि
रेफरल
प्रणाली
हॉकी के
लिए नयी
चीज है,
लेकिन
इसमें
काफी
बदलाव
किये
जाने की
जरूरत
है।
-
जोस
ब्रासा,
भारतीय
हॉकी टीम
के कोच
|
भारतीय
हॉकी टीम
के कोच
ब्रासा ने
हॉकी
विश्वकप
में पहली
बार
प्रयोग
किये जा
रहे रेफरल
व्यवस्था
में कुछ
बदलाव
करने की
मांग की
है।
ब्रासा ने
ऑस्ट्रेलिया
के खिलाफ
मैच के बाद
कहा कि जब
कोई टीम
लाभ की
स्थिति
में हो तो
उस समय
रेफरल की
वजह से खेल
रोकना
किसी भी
दृष्टि से
तर्कसंगत
नहीं है।
ब्रासा ने
3 मार्च को
नई दिल्ली
में कहा कि
ऑस्ट्रेलिया
के खिलाफ
भारतीय
टीम की हार
में रेफरल
की भूमिका
को नकारा
नहीं जा
सकता है।
भारतीय
कोच ने कहा
कि
ऑस्ट्रेलिया
के खिलाफ
मैच के
दौरान एक
बार जब
भारतीय
टीम
कंगारूओं
के खिलाफ
लाभ की
स्थिति
में थी तो
उस समय
रेफरल की
वजह से खेल
रोका गया
और भारत के
हाथ से गोल
करने का एक
अहम मौका
निकल गया।
उन्होंने
सुझाव
दिया कि
रेफरल की
अपील करने
के बाद खेल
रोका नहीं
जाना
चाहिए।
|