|
ऑस्ट्रेलिया
के पूर्व
प्रधानमंत्री
जॉन
हावर्ड को
ऑस्ट्रेलिया
और
न्यूजीलैंड
दोनों ने 2012
से
अंतर्राष्ट्रीय
क्रिकेट
परिषद
अध्यक्ष
पद
संभालने
के लिए
नामांकित
किया है,
जिससे
दोनों
बोर्ड के
बीच
महीनों से
चली आ रही
उठापटक भी
खत्म हो
गई।
क्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया
(सीए) और
न्यूजीलैंड
क्रिकेट
बोर्ड (एनजेडसी)
अपने अलग-अलग
उम्मीदवारों
को
नामांकित
कर रहे थे,
लेकिन अंत
में दोनों
के बीच
हावर्ड के
नाम पर
सहमति बन
गई। दोनों
बोर्डों
ने 2 मार्च
को
मेलबोर्न
में जारी
अपने एक
संयुक्त
बयान में
लिखा कि
सीए और
एनजेडसी
ने घोषणा
की कि
उन्होंने
2012 से
आईसीसी के
अध्यक्ष
पद
संभालने
के लिए
संयुक्त
रूप से जॉन
हावर्ड को
नामांकित
किया है।
बयान के
अनुसार
दोनों
बोर्डों
ने आईसीसी
बोर्ड में
एक
संयुक्त
नामांकन
दाखिल कर
दिया। अब
उनका नाम
मंजूरी के
लिए
आईसीसी
कार्यकारी
बोर्ड को
और इसके
बाद जून
में
आईसीसी की
सालाना
कांफ्रेंस
में भेजा
जाएगा।
आईसीसी के
मौजूदा
अध्यक्ष
डेविड
मोर्गन
मध्य 2010 से
दो साल तक
के लिए यह
जिम्मेदारी
बीसीसीआई
के पूर्व
अध्यक्ष
शरद पवार
को
सौंपेंगे।
|