|

|
|
गेंदबाजी
के मामले
में चार,
पांच
स्तरीय
गेंदबाजों
की खेप
तैयार
नहीं हो
पाई है।
साल के
अंत तक
टीम
इंडिया
को ऐसी
खेप
तैयार
करनी
होगी।
-
गैरी
र्कस्टन,
कोच, भारत |
टीम
इंडिया के
कोच गैरी
र्कस्टन
ने कहा है
कि 1 मार्च
को
अहमदाबाद
में खेले
गये तीसरे
वन-डे के
दौरान
आजमाए गए
खिलाड़ियों
के बारे
में सिर्फ
एक मैच के
परिणाम के
आधार पर
राय बनाना
जल्दबाजी
होगी।
र्कस्टन
ने कहा कि
केवल एक
मैच के
आधार पर
खिलाड़ियों
की क्षमता
का आकलन
करना बहुत
कठिन है और
वह इतनी
जल्दी इस
मामले पर
राय नहीं
बनाना
चाहते
हैं।
उन्होंने
कहा कि
युवाओं के
लिए भी
कठिन समय
है।
हालांकि
उन्होंने
कहा कि
बल्लेबाजी
के मामले
में टीम को
सर्वश्रेष्ठ
बेंच
स्ट्रेंथ
मिली है,
लेकिन
गेंदबाजी
के मामले
में चार,
पांच
स्तरीय
गेंदबाजों
की खेप
नहीं
तैयार हो
पाई है।
उन्होंने
कहा कि साल
के अंत तक
टीम
इंडिया को
ऐसी खेप
तैयार
करनी
होगी। मैच
के बाद
भारतीय
कप्तान
महेंद्र
सिंह धोनी
ने कहा था
कि यह तेज
गेंदबाजों
के पास खुद
को साबित
करने का
मौका था,
लेकिन
उन्होंने
निराश
किया।
धोनी ने
कहा कि
हमने जिन
तीन तेज
गेंदबाजों
को मौका
दिया था,
उनके पास
खुद को
साबित
करने का
बेहतरीन
मौका था,
लेकिन वे
ऐसा नहीं
कर सके।
अगर हमारे
पास आशीष
नेहरा या
जहीर खान
होते, तो
बात ही कुछ
और होती।
|