|
भारतीय
महिला टीम
की
खिलाड़ियों
ने शानदार
प्रदर्शन
करते हुए
आईसीसी
रैंकिंग
में
गेंदबाजों
और
बल्लेबाजों
की सूची
में शीर्ष
स्थान पर
कब्जा जमा
लिया है। 2
मार्च को
नई दिल्ली
में जारी
आईसीसी
रैंकिंग
के
मुताबिक
एक ओर जहां
बल्लेबाजी
में
मिताली
राज चोटी
पर हैं,
वहीं
इंग्लैंड
के खिलाफ
शानदार
प्रदर्शन
करने वाली
गेंदबाज
झूलन
गोस्वामी
ने शीर्ष
स्थान
हासिल कर
लिया है।
भारतीय
पुरुष टीम
के
गेंदबाजों
के लिए
आईसीसी की
गेंदबाजी
रैंकिंग
में शीर्ष
पायदान
हासिल
करना भले
ही एक सपना
बन गया हो,
लेकिन
महिला
क्रिकेट
टीम की
कप्तान
झूलन
गोस्वामी
हाल ही में
विश्व
चैंपियन
इंग्लैंड
को घरेलू
वन-डे
सीरीज में
3-2 से हराने
के बाद इस
मुकाम को
छूने में
सफल हो
गईं।
झूलन
के पांच वन-डे
मैचों की
सीरीज में
11.72 की औसत से
कुल 11
विकेट
लिए। झूलन
की इस
कामयाबी
का नुकसान
ऑस्ट्रेलियाई
खिलाड़ियों
एस.
निश्चके
एवं लीजा
स्थालेकर
को हुआ है।
ये
दोनों अब
क्रमश:
दूसरे एवं
तीसरे
पायदान पर
खिसक गई
हैं। इस
सूची में
चौथा
स्थान
इंग्लैंड
की
गेंदबाज
कैथरीन
ब्रंट का
है। ब्रंट
ने भारत के
खिलाफ वन-डे
सीरीज में
कुल 10
विकेट
झटके।
भारत की
रूमेली धर
गेंदबाजों
की सूची
में
पांचवें
पायदान पर
हैं। धर ने
सीरीज में
कुल नौ
शिकार
किए। उधर
धाकड़
बल्लेबाज
मिताली
राज ने वन-डे
सीरीज में
चार पचासा
जमाकर
अपनी नंबर
वन की
कुर्सी और
मजबूत कर
ली।
उन्होंने
पांच वन-डे
में चार
अर्धशतकों
की मदद से
कुल 287 रन
बनाए। वह
अब दूसरे
पायदान पर
काबिज
इंग्लिश
बल्लेबाज
क्लेयर
टेलर से 150
अंक आगे
हैं।
भारतीय
क्रिकेट
बोर्ड ने
इंग्लैंड
के खिलाफ
वन-डे
सीरीज 3-2 से
जीतने
वाली
भारतीय
महिला टीम
की
प्रत्येक
खिलाड़ी
को एक-एक
लाख रुपए
बोनस देने
की घोषणा
की। बोर्ड
के सीएओ
रत्नाकर
शेट्टी ने
पांचवें
और अंतिम
वन-डे मैच
की
समाप्ति
के बाद 2
मार्च को
मुंबई में
कहा कि
बीसीसीआई
अध्यक्ष
शशांक
मनोहर ने
इंग्लैंड
के खिलाफ
सीरीज 3-2 से
जीतने
वाली
भारतीय
टीम की
प्रत्येक
सदस्य को
एक-एक लाख
रुपए बोनस
देने की
घोषणा की
है। इससे
पहले
सीरीज
गंवाने के
बाद
प्रतिष्ठा
बचाने के
लिए मैदान
पर उतरी
इंग्लैंड
की महिला
टीम ने
पांचवें
और अंतिम
वन-डे में
भारत को दो
विकेट से
हराया।
हालांकि
भारतीय
टीम ने इस
सीरीज को 3-2
से अपने
नाम किया।
भारत ने
पहले
बल्लेबाजी
करते हुए
मिताली
राज (50) और
हरमनप्रीत
कौर (84) के
अर्धशतकों
की मदद से
नौ विकेट
पर 206 रन
बनाए।
जवाब में
इंग्लैंड
ने हीथर
नाइट (49) की
पारी की
मदद से एक
गेंद शेष
रहते हुए
लक्ष्य
हासिल कर
लिया।
|