|
भारत
ने 28 फरवरी
को नई
दिल्ली
में
समाप्त
हुई आठवीं
राष्ट्रमंडल
निशानेबाजी
प्रतियोगिता
में 35
स्वर्ण, 25
रजत और 14
कांस्य
सहित कुल 74
पदक जीतकर
खुद को
राष्ट्रमंडल
निशानेबाजी
में
शूटिंग
किंग
साबित कर
दिया।
इंग्लैंड
चार
स्वर्ण
सहित 31 पदक
जीतकर
दूसरे
स्थान पर
और वेल्स
चार
स्वर्ण
सहित 13 पदक
जीतकर
तीसरे
स्थान पर
रहा।
ऑस्ट्रेलिया
ने तीन
स्वर्ण
सहित 19 पदक
जीतकर
चौथा
स्थान
हासिल
किया।
प्रतियोगिता
के अंतिम
दिन
भारतीय
निशानेबाजों
ने
पुरुषों
की 25 मीटर
स्टैंडर्ड
पिस्टल
स्पर्धा
में सभी
पदक जीत
लिए।
गुरप्रीत
सिंह को 567
अंकों के
साथ
स्वर्ण
पदक मिला,
जबकि
पिस्टल
किंग
समरेश जंग
आश्चर्यजनक
रूप से
गुरप्रीत
से दो
अंकों से
पिछड़ गए।
समरेश को 565
अंकों के
साथ रजत और
विजय
कुमार (564) को
कांस्य
पदक मिला।
आखिरी दिन
खेले गए
मुकाबलों
में
गुरप्रीत
ने समरेश
जंग को
पछाड़कर 25
मी.
स्टैंडर्ड
पिस्टल
में
स्वर्ण
पदक जीता।
गुरप्रीत
ने
स्टैंडर्ड
पिस्टल
युगल में
समरेश के
साथ जोड़ी
बनाकर
स्वर्ण
पदक
प्राप्त
किया।
पदक
तालिका
|
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
|
भारत |
35 |
25 |
14 |
74 |
|
इंग्लैंड |
04 |
15 |
12 |
31 |
|
वेल्स |
04 |
02 |
07 |
13 |
|
ऑस्ट्रेलिया |
03 |
07 |
09 |
19 |
|
स्काटलैंड |
03 |
02 |
05 |
10 |
|
बांग्लादेश |
02 |
02 |
03 |
07 |
|
न्यूजीलैंड |
02 |
00 |
00 |
02 |
|
उत्तरी
आयरलैंड |
01 |
00 |
02 |
03 |
|