News Search   ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` | ºÉÉ<] ¨Éä{É | ºÉ¨{ÉEÇò Eò®ä | +ÆOÉäVÉÒ ¨Éå näùJÉå | ºÉƺEÞòiÉ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú: | =nÚÇ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú | ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` ¤ÉxÉÉBäÆ
 
  iÉlªÉ ®úÉVªÉ{ÉÉ±É ¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù ®úÉVªÉ Eäò +ÆMÉ ¨É.|É. xÉÒ‡iÉ ºÉÆOɽ +¤É iÉEò
+ÉVÉ EòÉ ¡ Éä]Éä ºÉÆOɽþ
+ÉVÉ Eäò ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú
¨Éä]ÅÉä ºÉä JɤɮäÆ
‡VÉ›Éä E Ò JɤɮäÆ
º´ÉÌhÉ¨É ¨É.|É. ‡xɨÉÉÇhÉ EòÉ ºÉÆEò±{É
xÉMÉ®úÒªÉ ‡xÉEòÉªÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
±ÉÉäEòºÉ¦ÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
‡´ÉvÉÉxɺɦÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2008
www.mpnewsarch.org
¨ÉvªÉ|Énäù„É ºÉ¨¨ÉÉxÉ
±ÉÉäEò ºÉä´ÉÉ ‡´ÉvÉäªÉEò
{ÉjÉEòɇ®úiÉÉ {ÉÖ®úºEòÉ®ú
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ
+É+Éä ¤ÉxÉɪÉå +{ÉxÉÉ ¨ÉvªÉ|Énäù„É
¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ EòÒ {ÉÆSÉɪÉiÉå
Eò¨ÉÇ EòÒ nùÒ{ɇ„ÉJÉÉ
=xÉEòÉ ¦ÉÒ Eò½þxÉÉ ½èþ
EòÉä]ÂõºÉ £òÉì¨É nù |ÉäºÉ
+ÉMÉä +ɪÉå ±ÉÉ¦É =`öɪÉå
|ÉEòÉ„ÉxÉ
VÉxɺɨ{ÉEÇ ‡´É¦ÉÉMÉ
‡´É¦ÉÉMÉÒªÉ ´ÉÉ̹ÉEò |É„ÉɺɇxÉEò |ɇiÉ´ÉänùxÉ
+SÉ±É ºÉÆ{ɇkÉ EòÉ ‡´É´É®úhÉ
´ÉÒ‡b÷ªÉÉä ºÉÆOɽ
‡´ÉEòÉºÉ Mɇiɇ´É‡vɪÉÉÄ
¦ÉÉ®úiÉ {É´ÉÇ (MÉhÉiÉÆjÉ ‡nù´ÉºÉ : 2008)
+‡vɨÉÉxªÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉÆ´ÉÉnùnùÉiÉÉ ºÉÚSÉÒ
ºÉÆSÉÉ®ú |ɇiɇxɇvÉ Eò±ªÉÉhÉ ºÉ½þɪÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉ¡ò±ÉiÉÉ EòÒ Eò½þÉxÉÒ
VÉxÉºÉÆ{ÉEÇò ‡´É¦ÉÉMÉ 17 ‡¤ÉxnÖ ¨ÉèxªÉÖ+±É
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ ºÉÆ¤ÉÆvÉÒ ‡xÉªÉ¨É 2007
ºÉ½þɪÉEò ±ÉÉäEò ºÉÚSÉxÉÉ +‡vÉEòÉ®úÒ/+{ÉÒ±ÉÒªÉ |ÉɇvÉEòÉ®úÒ
ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú
Eò±ÉÉ B´ÉÆ ºÉƺEÞò‡iÉ 
ºÉ½Úþ‡±ÉªÉiÉå
¨É.|É. ¨ÉÉvªÉ¨É
¨ÉvªÉ|Énäù„É ¤ÉVÉ]õ
+‡vɺÉÚSÉxÉÉ (ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú)
<¨ÉäVÉ ¤ÉäªÉÉäxb÷ nù ºÉ¡æòºÉ
Eèò±Éähb÷®ú
bÉ=xɱÉÉäb νxnÒ ¡ Éäx]
<Ç - ¨Éä±É
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ (+É{ÉEòÉ {ÉzÉÉ)
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ
ºÉÖZÉÉ´É ¦ÉäVÉå
xÉ´ÉÒxÉ ºÉÚSÉxÉÉBÆ
PÉ]õxÉÉGò¨É
VÉxɺɨ{ÉEÇò ¨ÉÆjÉÒ ¸ÉÒ ±ÉI¨ÉÒEòÉÆiÉ „ɨÉÉÇ EòÉ ®úÉVªÉÉå Eäò ºÉÚSÉxÉÉ ¨ÉƇjɪÉÉå Eäò ºÉ¨¨Éä±ÉxÉ ¨Éå ºÉÆ¤ÉÉävÉxÉ
¦ÉÉä{ÉÉ±É ‡´ÉEòÉºÉ ªÉÉäVÉxÉÉ 2021 |Éɰü{É
EäòxpùÒªÉ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù Eäò ºÉnùºªÉÉå EòÒ ºÉÚSÉÒ






पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

पिछला सप्ताह

27 फरवरी 2010

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, बशर्ते इसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिल जाए। यह बात संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डी.पी. अग्रवाल ने नई दिल्ली में कही। यूपीएससी अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के पास परीक्षा पैटर्न में बदलाव का प्रस्ताव लंबित है। अगर वह इसे स्वीकार कर लेती है तो सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न में बदलाव होने की संभावना है।


काबुल में आतंकवादी हमलों पर भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से आग्रह किया है कि वह भारतीयों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करायें। करजई ने प्रधानमंत्री की आतंकवादी हमलों में मारे गये भारतीयों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए फोन किया था। प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे ने बताया कि करजई ने मामले की पूरी जांच कराने का वादा किया है। काबुल में मारे गये सभी भारतीयों के शव भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से स्वदेश लाए जा चुके हैं।


उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि अधिग्रहीत भूमि का बाजार मूल्य या मुआवजा तय करते वक्त इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देना जरूरी है कि भूमि किस कार्य के लिए अधिगृहीत की जा रही है। न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी और न्यायमूर्ति अशोक कुमार गांगुली की खंडपीठ ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले में संशोधन कराते हुए भू-स्वामियों को उनकी जमीन की कीमत बढ़ाकर दिए जाने का आदेश दिया है। इससे पहले राज्य सरकार की याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट ने इस राशि को घटाते हुए 75 हजार रुपये प्रति एकड़ कर दिया था, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने भी एक लाख 75 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से ही मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

28 फरवरी 2010

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की वित्त एवं निवेश समिति ने वर्ष 2010-11 के लिए पीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देने की सिफारिश की है। पिछले पांच सालों से पीएफ पर समान ब्याज दर की सिफारिश की जा रही है। नई दिल्ली में हुई समिति की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। इस सिफारिश पर अंतिम फैसला संगठन के ट्रस्टियों की जल्द ही होने वाली बैठक में लिया जायेगा। आमतौर पर समिति की सिफारिशों को मान्य कर लिया जाता है। यह फैसला संगठन के चार करोड़ 71 लाख जमाकर्ताओं पर लागू होगा।


बांग्लादेश में विपक्ष की नेता खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के खिलाफ लोगों को सड़कों पर आकर संघर्ष करने के लिये कहा है। आम जनता से यह आव्हान करते हुये जिया ने कहा कि हसीना यदि सुचारु रूप से सरकार नहीं चला सकती है तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए। स्थानीय समाचार पत्र डेली स्टार के हवाले से जिया ने कहा कि देश में शासन नाम की कोई चीज नहीं है। इस सरकार ने देश को 20 साल पीछे धकेल दिया है।


औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहे देश में 2020 तक 50 हजार कंपनी सचिवों की जरूरत होगी। यह बात इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने नई दिल्ली में कही। आईसीएसआई द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक हाल के वर्षों में कंपनी सेक्रेटरी कार्यक्रम में छात्रों की प्रवेश दर 70 फीसदी रही है। आई.सी. एस.आई. अध्यक्ष विनायक खानवलकर ने कहा कि सी.एस. प्रोग्राम में छात्र काफी रुचि ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक विकास की वजह से सी.एस. की काफी कमी है।

01 मार्च 2010

यदि सब कुछ वैसा ही रहा, जैसी कि योजना है तो जल्द ही प्रत्येक केंद्रीय मंत्रालय का अपना प्रवक्ता होगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस संबंध में अन्य मंत्रालयों से चर्चा कर रहा है, जिससे आपात स्थिति में मीडिया से चर्चा के लिए मंत्रालयों में किसी एक अधिकारी को अधिकृत किया जा सके। उदाहरण के लिए यदि स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित समस्या खड़ी हो जाती है, जैसे कि हाल ही में स्वाइन फ्लू फैला था, ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य मंत्रालय का एक प्रवक्ता ही मीडिया को जानकारी देगा।


सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुये उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने कहा कि न्यायिक हस्तक्षेप और राजनीतिक आदर्श के जरिए इस गंभीर समस्या से निपटा जा सकता है। यह बात श्री अंसारी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन विशेषकर उच्च पदों पर भ्रष्टाचार चिंता का विषय है और इस पर कड़ाई से रोक लगाने की जरूरत है।


अमेरिका में वैज्ञानिकों ने ब्लड कैंसर की नई दवा विकसित की है। वाशिंगटन स्थित वर्जीनिया जी पाइपर कैंसर सेंटर ने 35 क्लीनिकल ट्रायल के बाद ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) और लिंफोमा की दवा पीसीआई-32765 को कारगर पाया है। खोजकर्ता डॉ. राउल टिब्स ने बताया कि दूसरे प्रकार के कैंसर में यह काफी धीमे असर दिखाती है, लेकिन ल्यूकेमिया और लिंफोमा के मामले में यह दवा ज्यादा असरदार है। यह दवा बीटी के नाम के एंजाइम को निशाना बनाती है, जो शरीर में मौजूद लिंफोसाइट्स कोशिकाओं को एंटीबॉडीज बनाने के लिए प्रेरित करता है।

02 मार्च 2010

एक नये अध्ययन के मुताबिक ज्यादातर अमेरिकी लोग खबरों के लिए समाचार पत्र की बजाए इंटरनेट का उपयोग करते हैं, लेकिन टीवी अब भी खबरों का लोकप्रिय स्रोत है। पेव इंटरनेट एंड अमेरिकन लाइफ प्रोजेक्ट द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि रेडियो समाचार सुनने वाले 54 फीसदी और समाचार पत्र पढ़ने वाले 50 फीसदी लोगों की तुलना में 61 फीसदी अमेरिकी समाचार स्रोत के रूप में इंटरनेट का उपयोग करते हैं।


पूर्वी युगांडा में भू-स्खलन होने के कारण कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक लोग लापता हैं। भू-स्खलन राजधानी कंपाला से 170 मील पूर्व स्थित पहाड़ी इलाके बुदुदा में आया। हालांकि इस इलाके में अकसर भू-स्खलन होते हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत पहले कभी नहीं हुई थी।


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के डॉक्टर ने उन्हें ध्रूमपान छोड़ने के साथ-साथ पनीर बर्गर से भी परहेज करने की सलाह दी है। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका पहला स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। उनके निजी चिकित्सक और नौसेना के कैप्टन डॉ. जेफ कुलमैन ने अपनी रपट में लिखा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। वह जिम्मेदारियों को निभाने के लिए फिट हैं। खानपान को लेकर बेहद सहज 48 वर्षीय ओबामा बर्गर, अन्य तली-भुनी चीजों को खाने में परहेज नहीं करते।


लैटिन अमेरिकी देश चिली में हाल ही में आए भीषण भूकम्प के बाद मची लूटमार और बढ़ते अपराधों के मद्देनजर कसेपसियोन शहर में र्कफ्यू की अवधि बढ़ा दी गई। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस शहर में रात का र्कफ्यू लगाया था लेकिन दुकानों को लूटने और खाने-पीने की चीजों की आपूर्ति में सुरक्षा अव्यवस्था होने के कारण र्कफ्यू की अवधि दिन में भी बढ़ा दी गई है। हालांकि यहां स्थानीय पुलिस की मदद के लिए हजारों सैनिकों को लगाया गया है, लेकिन प्रशासन के लिए शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना काफी मुश्किल हो रहा है।

03 मार्च 2010

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि सेज को दी जाने वाली रियायतों में कोई कमी नहीं की जायेगी। डायरेक्ट टैक्स कोड लागू होने के बाद भी इसमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सेज कारोबारियों को आशंका थी कि एक नये टैक्स कोड के प्रभाव में आने के बाद ये रियायतें खत्म हो सकती हैं। श्री शर्मा ने नई दिल्ली में कारोबारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बजट में सरकार ने साफ कर दिया था कि वह सेज के विकास तथा निर्यात क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है।


सरकारी क्षेत्र की प्रमुख स्टील कंपनी सेल ने स्टील के दामों में 600 रुपये प्रति टन का इजाफा कर दिया है। बढ़ी कीमतें एक मार्च से प्रभावी होंगी। सेल से पहले जेएसडब्ल्यू स्टील, एस्सार स्टील और इस्पात इंडस्ट्रीज कीमतों में इजाफा कर चुके हैं। सरकार द्वारा की गई शुल्क बढ़ोत्तरी से कंपनियों पर 500-600 रुपये प्रति टन का भार बढ़ा है। स्टील कंपनी ने यह निर्णय आम बजट में उत्पाद शुल्क में बढ़ोत्तरी के निर्णय के बाद लिया।


अमेरिका इस माह पाकिस्तान को एक हजार से अधिक लेजर गाइडेड बम बनाने के उपकरण देगा। अमेरिका अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी ठिकानों को खत्म करने में पाकिस्तानी वायुसेना की मदद के लिए उसे अतिरिक्त हथियार बेचने पर भी विचार कर रहा है। अमेरिकी वायुसेना मंत्री मिशेल डोनलेय ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा कि दिसंबर में पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुख के अनुरोध पर हथियार बेचने का निर्णय हुआ।

04 मार्च 2010

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने ब्रिटिश शासन काल के दौरान भारत और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों के जीवन की लगभग 300 तस्वीरें इंटरनेट पर डाउनलोड की हैं, जिन्हें कोई भी मुफ्त में देख सकेगा। विश्वविद्यालय के दक्षिण एशियन स्टडीज सेंटर ने 1911 से 1956 के बीच और वहां काम करने वाले ब्रिटिश नागरिकों द्वारा ली गई तस्वीरों को एकत्रित कर उन्हें अपनी वेबसाइट पर डाला है, जिन्हें कोई भी देख सकता है।


अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को अति सक्षम आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए जाने की रिपोर्ट पर चिंता प्रकट करते हुए भारत ने साफ किया है कि अमेरिका को यह आश्वस्त करना चाहिए कि पाकिस्तान इन हथियारों का इस्तेमाल सिर्फ अलकायदा एवं अन्य आतंकवादियों के खिलाफ ही करेगा। रक्षा मंत्री ए.के. एंटोनी ने नई दिल्ली में कहा कि अमेरिका को यह स्पष्ट आश्वासन देना चाहिए कि पाकिस्तान इन हथियारों का उपयोग केवल आतंक के खिलाफ ही करे न कि भारत के खिलाफ युद्ध भड़काने में करे। रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा है कि भारत का इस मामले में पिछला अनुभव अच्छा नहीं रहा है। पहले ऐसे हथियारों का उपयोग पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता रहा है।


तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा भी सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर से जुड़ गए हैं। इस तरह ट्विटर का उपयोग करने वाले वे दुनिया के सर्वाधित वरिष्ठ धार्मिक नेता बन गए हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि पिछले दो हफ्तों के भीतर एक लाख चालीस हजार लोग उनसे जुड़ गए।

05 मार्च 2010

देश में गैरकानूनी रूप से आने और बसने वाले लोगों की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए ब्रिटेन नया उपाय अपना रहा है। ब्रिटेन का विदेश और गृह मंत्रालय अब आपसी तालमेल से गैरकानूनी प्रवासियों की समस्या से निपटेगा। दोनों मंत्रालयों ने भारत समेत अन्य देशों से संपर्क और सहयोग मजबूत करने की एक नई योजना का ऐलान किया है। ब्रिटेन का मानना है कि भारत और कुछ अन्य देश अवैध प्रवासियों के स्रोत रहे हैं, इसलिए इन देशों से अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए नई रणनीतिक योजना बनाई गई है।


देश में नि:शुल्क अनिवार्य शिक्षा कानून को लागू करने के लिए करीब 5 लाख अतिरिक्त शिक्षकों तथा एक लाख, 71 हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. पुरंदेश्वरी ने नई दिल्ली में बताया कि इसके तहत शिक्षकों पर सालाना 5 हजार 474 करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने बताया कि नए शिक्षण संस्थान खोलने के लिए वित्तीय मदद देने के लिए राष्ट्रीय उच्च शिक्षा वित्त निगम का अभी गठन नहीं हुआ है, यह प्रस्ताव विचाराधीन है।


पश्चिमी देशों ने सुरक्षा परिषद् में ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों के लिए प्रस्ताव रखा है। संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त ब्रिटेन के दूत मार्क लयाल ग्रांट ने संयुक्त राष्ट्र में 15 सदस्यीय परिषद को बताया कि इन नए प्रतिबंधों से यह जाहिर होगा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ईरान के परमाणु मुद्दे के हल के लिए एक राजनयिक समाधान के प्रति एकजुट है।


Copyright © 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA