विज्ञापन
पिछला अंक
प्रवेश सूचना
रोजगार के अवसर
महत्वपूर्ण जानकारी
खेल चर्चा
पिछला सप्ताह
सामयिकी
फीचर्स
अन्य खबरें
Download Font
रोजगार गारंटी के लिये 986 करोड़ रुपये स्वीकृत
मध्यप्रदेश को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 986 करोड़ रुपये का आवंटन जारी किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस संबंध में उन्होंने दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री सी पी जोशी से मुलाकात की थी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव 4 मार्च को भोपाल में बताया कि प्रदेश को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम में कुल 7160.18 करोड़ रुपये का लेबर बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें से मात्र अभी तक 2464.80 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुआ जबकि फरवरी माह तक 3986.49 करोड़ रुपये व्यय हो चुके हैं। श्री भार्गव ने बताया कि इस स्थिति के साथ ही ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं के बारे में भी केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से चर्चा हुई। चर्चा के बाद केन्द्रीय ग्रामीण मंत्री ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम-मध्यप्रदेश के लिये 986 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं।
पिछला पृष्ठ
English Site
Copyright © 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA