|
मुख्य
सचिव श्री
अवनि
वैश्य ने
जिला
कलेक्टरों
को
निर्देश
दिये हैं
कि वे आपदा
राहत निधि
(सीआरएफ)
तथा
राष्ट्रीय
आपदा
आकस्मिक
निधि (एनसीसीएफ)
से राहत
कार्यों
के लिये
जारी
धनराशि के
उपयोगिता
प्रमाण-पत्र
तीन माह की
समय सीमा
में
राजस्व
विभाग को
अनिवार्य
रूप से
उपलब्ध
कराएं।
श्री अवनि
वैश्य 3
मार्च को
भोपाल
स्थित
मंत्रालय
में आपदा
राहत निधि
एवं
राष्ट्रीय
आपदा
आकस्मिक
निधि से
प्राप्त
धनराशि के
प्रबंधन
के बारे
में गठित
सचिव
स्तरीय
समिति की
बैठक की
अध्यक्षता
कर रहे थे।
इस
मौके पर
मुख्य
सचिव ने
राष्ट्रीय
आपदा
आकस्मिक
निधि मद से
सूखा वर्ष
2009-10 के लिये
प्राप्त 40.53
करोड़
रुपये के
आवंटन की
विस्तार
से
जानकारी
ली।
उन्होंने
उक्त राशि
में से
ग्रामीण
अंचलों
में पेयजल
व्यवस्था
की दृष्टि
से पाईप
लाईन की
मरम्मत
एवं
विस्तार
कार्यों
के लिये 7
करोड़ 70
लाख रुपये
और
पशुपालन
तथा
मछलीपालन
विभाग की
कार्य
योजना
अनुसार 5
करोड़
रुपये के
व्यय
प्रस्तावों
को मंजूरी
प्रदान
की। बैठक
में मुख्य
सचिव ने
दमोह नगर
की राजनगर
जलाशय
आवर्धन
योजना के
तहत जलाशय
की ऊंचाई
बढ़ाने के
कार्यों
की
जानकारी
ली।
उन्होंने
आगामी
गर्मी के
दिनों में
पेयजल
समस्या से
निजात
दिलाने के
लिये
विभिन्न
नगरीय
निकायों
को 20 लाख से
अधिक
रुपये की
राशि जारी
करने की
मंजूरी
दी। इनमें
से आठनेर
जिला
बैतूल को 25
हजार
रुपये,
सारंगपुर
जिला
राजगढ़ की
2 लाख 50 हजार
रुपये,
दमुआ जिला
छिंदवाड़ा
को 8 लाख 55
हजार
रुपये तथा
चांदामेटा
जिला
छिन्दवाड़ा
को 8 लाख 88
हजार
रुपये
आवंटित
किये गए
हैं।
उज्जैन
शहर में
पेयजल
परिवहन के
संबंध में
गत वर्ष
सम्पन्न
किये गये
कार्यों
के लंबित
देयकों के
भुगतान के
बारे में
भी बैठक
में चर्चा
हुई।
मुख्य
सचिव ने
बैठक में
निर्देश
दिये कि
पेयजल
कार्यों
के संबंध
में नगर
पालिक
निगम
उज्जैन को
आवंटित
धनराशि का
आकलन कर
शेष राशि
राहत मद से
आवंटित की
जावे।
उन्होंने
देवास
नगरीय
क्षेत्र
में
संभावित
पेयजल
संकट से
निपटने के
लिये नगर
पालिक
निगम
देवास
द्वारा
नगरीय
क्षेत्र
में
संभावित
पेयजल
संकट से
निपटने के
लिये नगर
पालिक
निगम
देवास
द्वारा
बनाई गई 7
करोड़ 89
लाख रुपये
की कार्य
योजना की
समीक्षा
की। इस
दौरान
खण्डवा
जिले में
बाढ़ बचाव
सामग्री
क्रय करके
तथा
सामग्री
मरम्मत के
लिये
आवश्यक
राशि के
व्यय
प्रस्तावों
पर भी
चर्चा
हुई।
इस
बैठक में
प्रमुख
सचिव
वित्त
श्री जी.पी.
सिंघल,
प्रमुख
सचिव लोक
निर्माण
श्री पी.डी.
मीणा,
प्रमुख
सचिव
किसान
कल्याण
तथा कृषि
विकास,
श्री आय.एस.
दाणी,
प्रमुख
सचिव
नगरीय
विकास
श्री राघव
चन्द्रा,
प्रमुख
सचिव लोक
स्वास्थ्य
यांत्रिकी
श्री आर.के.
स्वाई,
प्रमुख
सचिव जल
संसाधन
श्री
राधेश्याम
जुलानिया,
सचिव
पंचायत
एवं
ग्रामीण
विकास
श्री अजय
तिर्की
तथा सचिव
राजस्व
श्रीमती
सीमा
शर्मा और
राहत
आयुक्त
श्री अशोक
गुप्ता
सहित
संबंधित
अधिकारी
मौजूद थे।
|