|
हाल
के दिनों
में
इंटरनेट
को लेकर
उठे कई तरह
के
विवादों
के बीच यह
बात भी
सामने आई
है कि
इंटरनेट
का समुचित
इस्तेमाल
इंसानी
दिमाग को
और तेज बना
सकता है।
अमेरिकी
प्रांत
उत्तरी
कैरोलीना
के एलान
विश्वविद्यालय
के
इमेजिनिंग
इंटरनेट
सेंटर और
प्यू
इंटरनेट
तथा
अमेरिकन
लाइफ
प्रोजेक्ट
की ओर से
कराये गये
एक
सर्वेक्षण
में 20
फरवरी को
यह तथ्य
सामने आया
है।
सर्वेक्षण
में शामिल
395 इंटरनेट
उपभोक्ताओं
और
विशेषज्ञों
में से तीन
चौथाई से
ज्यादा ने
माना है कि
'इंटरनेट
के
इस्तेमाल
से लोगों
के दिमाग
को तेज
किया जा
सकता है।'
इमेजिंग
इंटरनेट
सेंटर की
निदेशक
जेना
एंडरसन ने
बताया कि
सर्वेक्षण
में शामिल
अधिकतर
लोगों ने
माना कि
इंटरनेट
वर्ष 2020 तक
पढ़ने और
लिखने की
इंसानी
क्षमता को
बढ़ा
देगा।
तीन
विशेषज्ञों
के अनुसार
इंटरनेट
के प्रयोग
से मनुष्य
की
बुद्धिमत्ता
को बढ़ाया
जा सकता है
और दो
तिहाई
लोगों ने
माना कि
इंटरनेट
लिखने,
पढ़ने और
ज्ञान में
वृद्धि
करता है।
|