News Search   ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` | ºÉÉ<] ¨Éä{É | ºÉ¨{ÉEÇò Eò®ä | +ÆOÉäVÉÒ ¨Éå näùJÉå | ºÉƺEÞòiÉ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú: | =nÚÇ ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú | ¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹` ¤ÉxÉÉBäÆ
 
  iÉlªÉ ®úÉVªÉ{ÉÉ±É ¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù ®úÉVªÉ Eäò +ÆMÉ ¨É.|É. xÉÒ‡iÉ ºÉÆOɽ +¤É iÉEò
+ÉVÉ Eäò ºÉ¨ÉÉSÉÉ®ú
+ÉVÉ EòÉ ¡ Éä]Éä ºÉÆOɽþ
‡VÉ›Éä E Ò JɤɮäÆ
º´ÉÌhÉ¨É ¨É.|É. ‡xɨÉÉÇhÉ EòÉ ºÉÆEò±{É
¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ Eäò {ÉÉÄSÉ ´É¹ÉÇ
xÉMÉ®úÒªÉ ‡xÉEòÉªÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
±ÉÉäEòºÉ¦ÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2009
‡´ÉvÉÉxɺɦÉÉ ‡xÉ´ÉÉÇSÉxÉ-2008
www.mpnewsarch.org
¨ÉvªÉ|Énäù„É ºÉ¨¨ÉÉxÉ
¨ÉvªÉ|Énäù„É MÉÉxÉ
¨É.|É. ¨Éå ‡GòªÉÉÎx´ÉiÉ ¨É½þi´É{ÉÚhÉÇ ªÉÉäVÉxÉÉBÆ
¨ÉvªÉ|Énäù„É ¤ÉVÉ]õ
±ÉÉäEò ºÉä´ÉÉ ‡´ÉvÉäªÉEò
{ÉjÉEòɇ®úiÉÉ {ÉÖ®úºEòÉ®ú
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ
+É+Éä ¤ÉxÉɪÉå +{ÉxÉÉ ¨ÉvªÉ|Énäù„É
¨ÉÖJªÉ¨ÉÆjÉÒ EòÒ {ÉÆSÉɪÉiÉå
Eò¨ÉÇ EòÒ nùÒ{ɇ„ÉJÉÉ
=xÉEòÉ ¦ÉÒ Eò½þxÉÉ ½èþ
EòÉä]ÂõºÉ £òÉì¨É nù |ÉäºÉ
+ÉMÉä +ɪÉå ±ÉÉ¦É =`öɪÉå
|ÉEòÉ„ÉxÉ
VÉxɺɨ{ÉEÇ ‡´É¦ÉÉMÉ
‡´É¦ÉÉMÉÒªÉ ´ÉÉ̹ÉEò |É„ÉɺɇxÉEò |ɇiÉ´ÉänùxÉ
+SÉ±É ºÉÆ{ɇkÉ EòÉ ‡´É´É®úhÉ
´ÉÒ‡b÷ªÉÉä ºÉÆOɽ
‡´ÉEòÉºÉ Mɇiɇ´É‡vɪÉÉÄ
¦ÉÉ®úiÉ {É´ÉÇ (MÉhÉiÉÆjÉ ‡nù´ÉºÉ : 2008)
+‡vɨÉÉxªÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉÆSÉÉ®ú |ɇiɇxɇvÉ Eò±ªÉÉhÉ ºÉ½þɪÉiÉÉ ‡xɪɨÉ
ºÉ¡ò±ÉiÉÉ EòÒ Eò½þÉxÉÒ
VÉxÉºÉÆ{ÉEÇò ‡´É¦ÉÉMÉ 17 ‡¤ÉxnÖ ¨ÉèxªÉÖ+±É
‡´ÉYÉÉ{ÉxÉ ºÉÆ¤ÉÆvÉÒ ‡xÉªÉ¨É 2007
ºÉ½þɪÉEò ±ÉÉäEò ºÉÚSÉxÉÉ +‡vÉEòÉ®úÒ/+{ÉÒ±ÉÒªÉ |ÉɇvÉEòÉ®úÒ
ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú
Eò±ÉÉ B´ÉÆ ºÉƺEÞò‡iÉ 
ºÉ½Úþ‡±ÉªÉiÉå
¨É.|É. ¨ÉÉvªÉ¨É
+‡vɺÉÚSÉxÉÉ (ºÉÚSÉxÉÉ Eäò +‡vÉEòÉ®ú)
<¨ÉäVÉ ¤ÉäªÉÉäxb÷ nù ºÉ¡æòºÉ
Eèò±Éähb÷®ú
bÉ=xɱÉÉäb νxnÒ ¡ Éäx]
<Ç - ¨Éä±É
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ (+É{ÉEòÉ {ÉzÉÉ)
xÉÉMɇ®úEò {ÉjÉEòɇ®úiÉÉ
ºÉÖZÉÉ´É ¦ÉäVÉå
xÉ´ÉÒxÉ ºÉÚSÉxÉÉBÆ
PÉ]õxÉÉGò¨É
VÉxɺɨ{ÉEÇò ¨ÉÆjÉÒ ¸ÉÒ ±ÉI¨ÉÒEòÉÆiÉ „ɨÉÉÇ EòÉ ®úÉVªÉÉå Eäò ºÉÚSÉxÉÉ ¨ÉƇjɪÉÉå Eäò ºÉ¨¨Éä±ÉxÉ ¨Éå ºÉÆ¤ÉÉävÉxÉ
EäòxpùÒªÉ ¨ÉƇjÉ{ɇ®ú¹Énù Eäò ºÉnùºªÉÉå EòÒ ºÉÚSÉÒ









विज्ञापन



न्यूज क्लिपिंग्स



पिछला अंक

प्रवेश सूचना

रोजगार के अवसर

महत्वपूर्ण जानकारी

खेल चर्चा

पिछला सप्ताह

सामयिकी

फीचर्स

अन्य खबरें

Download Font

पिछला सप्ताह

20 फरवरी 2010

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन आतंकियों से निपटने के लिए नया उपकरण विकसित कर रहा है। जिससे सुरक्षा बलों और अर्धसैनिक बलों को आतंकी हमलों के खिलाफ अन्य तरह की कार्रवाई में सुविधा होगी। डीआरडीओ के अध्यक्ष बी.के. सारस्वत ने नई दिल्ली में बताया कि संगठन में लो इंटेंसिटी कॉन्फ्लिक्ट डिवीजन शुरू किया गया है जो जवानों के लिए खास हथियार, उपकरण और रक्षक प्रणाली बनाएगा। इनकी मदद से जवान परमाणु, जैविक और रासायनिक हमलों से निपट सकेंगे और ऑपरेशन चला सकेंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में भारतीय जवान एफ-इंसास प्रणाली से लैस होकर आतंकवादियों से मुकाबला कर सकेंगे।


केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने पंजाब के बाघा बॉर्डर पर कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़ चुके सभी लोगों का राष्ट्र की मुख्य धारा में स्वागत है। उन्होंने साथ ही कहा कि आत्मसमर्पण नीति देशभर में सभी के लिए समान होगी। गृह मंत्री ने कहा कि देश में क्षेत्र विशेष को आधार न देकर हिंसा फैलाने वाले सभी भटके लोगों पर इस नई आत्मसमर्पण नीति को लागू किया जाएगा। उन्होंने अटारी बाघा सीमा पर 150 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चेक पोस्ट का शिलान्यास भी किया।


वैश्विक मंदी की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले अमेरिका में अरबों डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज जारी होने के बावजूद इन दिनों बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वाशिंगटन में श्रम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में देश में बेरोजगारी भत्ते के आवेदकों की संख्या चार गुना दर्ज की गई। आर्थिक विश्लेषकों ने इस बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बेरोजगारों की बढ़ती संख्या अमेरिका की अर्थव्यवस्था को चौपट कर देगी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह की तुलना में श्रम विभाग ने चार लाख 42 हजार बेरोजगारों का पंजीयन भत्ता देने के लिए किया था जो इस सप्ताह की गणना में 13 फीसदी बढ़ी हुई दर्ज संख्या के आधार पर चार लाख 73 हजार तक पहुंच गया।

21 फरवरी 2010

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमलों की घटनाओं के बावजूद भारत और ऑस्ट्रेलिया रोज़गारमूलक शिक्षा ब्यूरो का गठन करने जा रहे हैं। यह ब्यूरो कौशल विकास प्रशिक्षण में समन्वय को बढ़ावा देगा। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया से एक प्रतिनिधिमंडल रोजगारमूलक शिक्षा पर भारत के साथ साझेदारी की रूपरेखा और तौर तरीके तय करने के लिए पिछले दिनों भारत आया था। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह ब्यूरो कौशल विकास प्रशिक्षण में समन्वय करेगा और अतिथि सत्कार, पर्यटन, बैंकिंग के साथ वित्तीय क्षेत्रों में संस्थानों के बीच समन्वय को बढ़ावा देगा।


ब्रिटेन और रूस की राजधानी मास्को में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। लंदन में मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में बर्फबारी के कारण तापमान माइनस चार डिग्री तक पहुंच गया है। उधर रूस के मौसम विभाग के अनुसार अभी तक पाँच लाख घन मीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि यह बर्फबारी पिछले दिनों वाशिंगटन में गिरी बर्फ से दोगुनी है। कुछ स्थानों पर बर्फ की 50 सेंटीमीटर मोटी परत जम गई है। सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। इस बर्फबारी से वहाँ का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह इस माह के अंत में सऊदी अरब का दौरा करेंगे। भारत में सऊदी अरब के राजदूत फैसल हसन जाद ने कहा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि पर विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत उन प्रमुख देशों में है, जिनके साथ सऊदी अरब प्रत्यर्पण संधि करेगा। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा में द्विपक्षीय सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के उपायों पर भी चर्चा होगी। उधर सऊदी अरब में भारत के राजदूत तलमीज अहमद ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आतंकवाद के साथ ही अफगानिस्तान के संदर्भ में क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर केन्द्रित रहेगा।

22 फरवरी 2010

वैज्ञानिक ब्रह्मांड के रहस्यों का पता लगाने के लिए नए अभियान की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए दुनिया की सबसे शक्तिशाली महामशीन को फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जेनेवा में वैज्ञानिकों के एक दल यूरोपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च ने बताया कि अथाह उर्जा स्तर पर इसकी टक्कर कराने की तैयारी के तहत हैड्रोन कोलाइडर को दिसंबर में बंद कर दिया गया था।


हैती के राष्ट्रपति रेने प्रीवेल ने कहा कि देश में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या तीन लाख तक पहुँच गई है। उधर हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में फिर 4.7 तीव्रता वाले भूकम्प के झटके महसूस किए गए हैं। अलसुबह आए इस भूकंप की वजह से जानमाल के किसी नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के चलते हैती में जानमाल के नुकसान की अभी तक भरपाई नहीं हो पाई है। हालांकि अमेरिका ने हैती की आर्थिक, सामाजिक पुनर्वास में भरपूर मदद की है। अमेरिका ने हैती के राष्ट्रपति की इस सूचना पर वैज्ञानिकों को पूर्वानुमान आकलन में मदद देने के निर्देश दे दिए हैं।


नाटो के लिए अफगानिस्तान अभियान लगातार असफलता का परिणाम देने वाला साबित हो रहा है। तालिबान के खिलाफ युद्ध लड़ रहे अमेरिकानीत इस गठबंधन सेना के हमले में अब काफी संख्या में नागरिक हताहत हो रहे हैं। मारजाह में अफगानिस्तान सरकार ने बताया कि उरूझगन और दाई कोंडी प्रांतों की सीमा पर हुए हमलों में 33 निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की खबर से नाटो के लिए लोगों में रोष जारी है। हालांकि अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जमेरी बशरी ने कहा कि नाटो सेना ने जिन तीन-तीन मिनी बसों पर हमला किया उनमें तकरीबन 42 लोग सवार थे। नाटो कमांडर जनरल स्टेनली मैक्क्रिस्टल ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

23 फरवरी 2010

पाकिस्तान ने भारत से संबंध सुधारने के लिए चीन की मध्यस्थता करने के लिए अमेरिका से अनुरोध किया है। बीजिंग में भारत-पाकिस्तान विदेश सचिव वार्ता के ठीक पहले पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अमेरिकी जनरल से यह कहा। उन्होंने कहा कि उनका देश चाहता है कि चीन ही दोनों देशों के बीच संतुलित बातचीत करवाने में सहायक होगा। गौरतलब है कि श्री शाह इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं। हालांकि चीन ने स्पष्ट नहीं किया है कि वो इस मध्यस्थता में पाकिस्तान की मदद करेगा या नहीं।


रूस ने अमेरिका के वर्चस्व वाले नाटो सैन्य समूह का हिस्सा बनने से इन्कार कर दिया है। नाटो में रूस के दूत दमित्री रोगोजिन ने मास्को में कहा कि अमेरिका के वर्चस्व वाले संगठन में शामिल होने से रूस की संप्रभुता खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि सैन्य समूह का हिस्सा बनने पर रूस की संप्रभुता खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रूस अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है। गौरतलब है कि पिछले दिनों अमेरिका की विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने नाटो नीति पर दिए भाषण में रूस से सदस्य बनने की पेशकश की थी।


बांग्लादेश के सीमा रक्षक बल बांग्लादेश राइफल्स के ढाका मुख्यालय पर पिछले वर्ष हुई बगावत के आरोपियों पर सजा तय करने के लिए सुनवाई विशेष अदालत में शुरू हो गई है। ढाका में इस घटना के स्थल पिलबाना में कड़ी सुरक्षा के बीच सरकारी वकील सूबेदार मेजर शाह आलम ने 86 आरोपियों के खिलाफ आरोप पढ़कर सुनाए। इनमें बगावत में शामिल रहे लोगों के अलावा वे लोग भी शामिल हैं जो बागियों को काबू करने में विफल रहे और समय पर शीर्षस्थ अधिकारियों को सूचना नहीं सके थे।

24 फरवरी 2010

चीन ने विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के कम्प्यूटरों पर हैकिंग के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पेइचिंग में चीन के विदेश मंत्रालय ने पहली बार गूगल के आरोपों से साफ तौर पर हैकिंग से इंकार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गंगा ने कहा कि गत 12 जनवरी को दिया गया गूगल का बयान बेबुनियाद है और हम इसका कड़ाई से विरोध करते हैं। हालांकि चीन ने पहले कहा था कि इंटरनेट पर सामग्रियों को सेंसर करने का उसे अधिकार है और उसने हैकिंग के आरोपों को यह कहते हुए दरकिनार कर दिया था कि गूगल को चीन के कानूनों का पालन करना होगा।


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के. राधाकृष्णन ने कहा कि अंतरिक्ष में अधिक वजनी उपग्रह ले जाने में सक्षम जीएसएलवी एमके-3 रॉकेट का पहला उड़ान परीक्षण अप्रैल में किया जायेगा। राधाकृष्णन ने कहा कि इस पर वैज्ञानिक तेजी से काम कर रहे हैं। श्री राधाकृष्णन राजकोट में आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान के अगले चरण में सौर प्रणाली में मानव के कदम पड़ेंगे।


मुंबई आतंकी हमलों के 14 महीनों बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता आरंभ हो रही है। इस सचिव स्तरीय वार्ता को भारत जहां आतंकवाद पर केंद्रित करना चाहता है वहीं पाकिस्तान इसमें कश्मीर बलूचिस्तान समेत अन्य विवादित मुद्दे उठाने वाला ंहै। बातचीत के लिए पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बातचीत के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। सूत्रों के अनुसार भारत मुंबई हमलों के बाद विश्वास में कमी के चलते खींची हदों के बारे में पूरी तरह सजग है।

25 फरवरी 2010

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने का प्रावधान है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महिला आरक्षण से संबंधित 108वें संविधान संशोधन विधेयक 2008 को मंजूरी दी गई। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि संसद की स्थायी समिति की ओर से कैबिनेट को भेजे गये इस विधेयक को हूबहू उसी रूप में मंजूरी दे दी गई, जिस रूप में यह कैबिनेट के समक्ष पेश किया गया था। समिति ने भी मूल विधेयक में किसी तरह का अहम फेरबदल नहीं किया।


उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश सरकार को इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर परियोजनाओं के लिए नहरों के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अनुमति दी। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि राज्य सरकार खुदाई और अन्य कार्य जारी रख सकती है। प्रधान न्यायाधीश के.जी. बालकृष्णन और न्यायमूर्ति जे.एम. पांचाल तथा न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान की पीठ ने नई दिल्ली में कहा कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति छह सप्ताह के भीतर पर्यावरण संबंधी मुद्दों की जांच करेगी। अदालत ने परियोजना से प्रभावित लोगों को राहत और उनके पुनर्वास के मुद्दे सहित अन्य मसलों पर अगली सुनवाई के लिए 25 मार्च की तारीख मुकर्रर की। राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ की गई अपील पर यह आदेश आया है।


जानी-मानी भारतीय समाज सेविका ईला रमेश भट्ट को इस साल के लिए प्रतिष्ठित निवानो शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार समिति ने टोक्यो में बताया कि भट्ट को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए चुना गया है। गौरतलब है कि भट्ट महात्मा गांधी की शिक्षाओं का पालन करने और तीन दशक से भारत में दबी कुचली तथा बिल्कुल गरीब महिलाओं के विकास के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं।


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि सहित नौ समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। यात्रा में होने वाले नौ समझौतों में सजा पाए दोषियों को एक-दूसरे को सौंपने, अंतरिक्ष और सूचना तकनीक के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का समझौता भी शामिल होगा।

26 फरवरी 2010

केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का प्रावधान है। गौरतलब है कि यह विधेयक राजनीतिक आम सहमति नहीं हो पाने की वजह से एक दशक से अधिक समय से लटका हुआ है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक में इस विधेयक को मंजूरी दी गई। यह विधेयक राज्यसभा के पटल पर पहले ही रखा जा चुका है और कानून व्यवस्था एवं कार्मिक मामलों की संसदीय स्थायी समिति को भेजा जा चुका है। सूत्रों के अनुसार विधेयक सदन की संपत्ति है इसलिए कार्य मंत्रणा समिति इस बात पर फैसला करेगी कि अगला कदम कब उठाया जाये।


देश की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित कराने के लिये जानकारी इकट्ठी करने, उसका विश्लेषण करने, निर्णय करने और नीतियां बनाने के लिये सूचना की व्यापक साझेदारी की जरूरत पर संसद की एक स्थाई समिति ने सरकार को सलाह दी है कि नियंत्रण रेखा पर व्यक्तियों और सामान की आवाजाही निगरानी के लिए स्कैनर सहित आधुनिक उपकरण लगाए जाएँ। गृह मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति ने अपनी 143वीं रिपोर्ट में भारतीय भूमिपत्तन प्राधिकरण विधेयक में संशोधन के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।


Copyright © 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA