|
अमेरिकी
राष्ट्रपति
बराक
ओबामा
द्वारा
व्हाइट
हाउस में
लाए गए
भारतीय
मूल के दो
अमेरिकी
नागरिकों
ने संघीय
सरकार और
अमेरिकी
जनता के
बीच की
दीवार को
तोड़कर
अमेरिकी
सरकार में
साइबर
क्रांति
ला दी है।
ओबामा के
मुख्य
सूचना
अधिकारी
विवेक
कुंद्रा (35)
और उनके
मुख्य
तकनीकी
अधिकारी
अनीश
चोपड़ा (38)
ने
अमेरिकी
सरकार और
देश के
नागरिकों
के बीच
उनके
कंप्यूटर
और आईफोन
के जरिए
संपर्क
स्थापित
करा दिया
है।
गौरतलब है
कि यह एक
अभूतपूर्व
पारदर्शी
तरीका है,
जो इससे
पहले नहीं
देखा गया
था।
कुंद्रा
ने बताया,
प्रशासन
उस तौर
तरीके को
बदल रहा है,
जिसे
संघीय
सरकार
लंबे समय
तक अमल में
लाती रही
है।
उन्होंने
बताया कि
एक बंद,
गुप्त और
अपारदर्शी
रास्ते से
अब
पारदर्शी
और
सहभागिता
के रास्ते
पर आगे
बढ़ा जा
रहा है। यह
सभी कदम
सरकार में
अभूतपूर्व
पारदर्शिता
और जन
सहभागिता
मुहैया
कराएंगे।
|