|
मुख्यमंत्री
श्री
शिवराज
सिंह
चौहान ने
गणतंत्र
दिवस पर
अनूपपुर
जिले में 'अपना
मध्यप्रदेश
बनाओ'
यात्रा
शुरू की और
पहले चरण
में, दो-दिन
अनूपपुर,
डिण्डोरी
तथा मंडला
जिलों में
राज्य के
सर्वांगीण
विकास के
लिए
व्यापक
जनसहयोग
प्राप्त
करने के
उद्देश्य
से
विभिन्न
कार्यक्रमों
में भाग
लिया।
श्री
चौहान
रीवा में
गणतंत्र
दिवस
समारोह
में भाग
लेने के
बाद दोपहर
2.20 बजे
हेलीकाप्टर
से पोडकी
जिला
अनूपपुर
पहुंचे।
मुख्यमंत्री
इसके बाद
सड़क
मार्ग से
अमरकंटक
जिला
अनूपपुर
तथा
डिण्डोरी
जिले में
करंजिया
एवं
गाड़ासराई,
डिण्डोरी
होते हुए
शाहपुर
पहुंचे और
वहां
रात्रि
विश्राम
किया।
|