|
12
सितम्बर
2009
|
|

|
नेशनल
लीग फॉर
डेमोक्रेसी
के
संस्थापक
सदस्य
श्री विन
टिन को
म्यांमार
में फिर से
गिरफ्तार
कर लिया
गया है।
एनएलडी
प्रवक्ता
ओन
क्याइंग
ने बताया
कि पुलिस
श्री टिन
को उनके
लेखों में
सरकार के
प्रस्तावित
आम
चुनावों
की आलोचना
करने के
कारण
गिरफ्तार
कर ले गयी
है।
गौरतलब है
कि श्री
विन टिन आन
सान सू की
के नजदीकी
सहयोगी
हैं और कुछ
दिन पहले
ही 14 साल के
कारावास
से मुक्त
हुए थे।
|
|
|
|
|

|
ब्रिटेन
के विदेश
मंत्री
डेविड
मिलिबैंड
ने
अफगानिस्तान
में हुए
राष्ट्रपति
चुनाव में
हुई
धांधली को
एक सिरे से
खारिज कर
दिया है।
उन्होंने
कहा कि
परिणाम
किसी के भी
पक्ष में
जाए
ब्रिटेन
नयी सरकार
को
राजनीतिक
स्तर पर
पूरा
सहयोग
करेगी।
साथ ही
उन्होंने
स्पष्ट
किया कि
चुनावी
धांधली के
संबंध में
ब्रिटेन
किसी भी
जांच
कार्यवाही
में शामिल
नहीं
होगा।
|
|
|
|
|

|
अमेरिका
के विदेश
मंत्रालय
ने चीन
जाने वाले
यात्रियों
को
सुरक्षा
संबंधी
चेतावनी
जारी की
है।
वाशिंगटन
में
अमेरिकी
दूतावास
से जारी
सूचना में
कहा है कि
चीन में
झिनझिआंग
प्रांत के
उइधूर
क्षेत्र
में हो रहे
हिंसक
विरोध
प्रदर्शनों
को देखते
हुए
यात्रीगण
चाहें तो
अपनी
यात्रा
स्थगित कर
दें। साथ
ही कहा है
कि अगर
आवश्यकता
हो तभी सफर
करें
लेकिन
सावधानी
अवश्य
बरतें।
गौरतलब है
कि उइधूर
में रहने
वाले हान
समुदाय के
लोग
लगातार
हिंसक
विरोध
प्रदर्शन
कर रहे हैं
जिसके
चलते
अमेरिका
अपने उन
यात्रियों
के लिए
फिक्रमंद
है जो चीन
यात्रा पर
जाना
चाहते
हैं।
|
|
|
|
|
|
|

|
वेनिस
फिल्म
समारोह में
इजरायली
फिल्म 'लेबनान'
को गोल्डन
लॉयन
पुरस्कार
से नवाजा
गया है।
पुरस्कारों
की घोषणा के
बाद 'लेबनान'
के
निर्देशक
सैमुअल
माओज ने
बताया कि यह
फिल्म
युद्ध पर
आधारित है।
इस समारोह
में
अमेरिकी
निर्देशक
टोड
सोलोन्डज
को उनकी
फिल्म 'लाइफ
ड्यूरिंग
वार टाइम' के
लिए
सर्वश्रेष्ठ
पटकथा
पुरस्कार
दिया गया। 'वुमैन
विदाउट मैन'
को सिल्वर
लायन का
पुरस्कार
दिया गया।
|
|
|
|
|

|
हांगकांग
के सैकड़ों
पत्रकारों
और मीडिया
जर्नलिस्ट
संगठन ने
सरकार के
खिलाफ
प्रदर्शन
जारी रखने
का ऐलान
किया है। इस
सिलसिले
में
उन्होंने
पदयात्रा,
शांतिमार्च
और सामूहिक
विरोध
प्रदर्शन
लगातार
करने का
फैसला किया
है। गौरतलब
है कि चीन के
उरुक्की और
आसपास के
इलाकों में
भड़के
दंगों की
कवरेज करने
वाले
पत्रकारों
को प्रशासन
ने न केवल
पीटा, बल्कि
कुछ घंटों
के लिए
हिरासत में
भी रखा
जिसके चलते
तमाम
मीडिया
संगठन
एकजुट होकर
चीन सरकार
को अपना
विरोध जता
रहे हैं।
|
|
|
|
|

|
भूटान
के माओवादी
समूहों और
पूर्वोत्तर
के
उग्रवादियों
के गठजोड़
को तोड़ने
के लिए भारत
और भूटान
मिलकर
कार्रवाई
करेंगे।
थिम्पू से
प्राप्त
जानकारी के
अनुसार
छठीं भारत
भूटान सीमा
बैठक में यह
निर्णय
लिया गया
है। भूटानी
गृह सचिव
पेंडेन
वांगचुक ने
बताया कि
उग्रवादियों
को भारत के
पूर्वोत्तर
राज्यों
मणिपुर और
नगालैंड
में
प्रशिक्षण
मिल रहा है,
और यह दोनों
देशों के
लिए खतरे की
घंटी है।
गौरतलब है
कि 2003 में इन
उग्रवादियों
को भूटान की
धरती से
बाहर किया
गया था तब से
ही यह संगठन
धीरे-धीरे
भारत में
घुसपैठ बना
रहा है।
|
|
|
|
|
|
|

|
ब्रिटेन
में मंदी
के बावजूद
शीर्ष
कंपनियों
के
शीर्षस्थ
अधिकारियों
का मूल
वेतन
लगातार
बढ़ रहा
है। पिछले
साल के
गंभीर
वित्तीय
संकट के
बावजूद
इसमें 10
प्रतिशत
का इजाफा
हुआ है।
हालांकि
इस दौरान
उनको
मिलने
वाला बोनस
घटा है। 'गार्जियन'
अखबार के
अनुसार
उसने लंदन
और
ब्रिटेन
के तमाम
बड़े
शहरों को
सर्वे
रिपोर्ट
का आधार
बनाकर यह
परिणाम
प्राप्त
किया है।
वेतन
विश्लेषण
के अनुसार 2008
में
कार्यकारियों
का मूल
वेतन
मुद्रास्फीति
(महंगाई की
दर) की
तुलना में
दोगुना से
ज्यादा
बढ़ गया
है।
|
|
|
|
|

|
रूस
ने
वेनेजुएला
को
हथियारों
की खरीद के
लिए 20 करोड़
डॉलर की
मदद दी है।
कराकस में
वेनेजुएला
के
राष्ट्रपति
ह्योगो
सावेज ने
बताया कि
अमेरिकी
सैन्य
हमले की
आशंका को
देखते हुए
उसने जमीन
से हवा में
मार करने
वाले
मिसाइल
सहित
हथियारों
की खरीद के
लिए दो अरब 20
करोड़
डॉलर की
मदद ली है।
गौरतलब है
कि हथियार
खरीदने के
इस सौदे की
घोषणा
पिछले
सप्ताह तब
हुई जब
श्री
सावेज
मास्को
दौरे पर
गये थे।
|
|
|
|
|

|
अमेरिका
के पश्चिम
एशिया
मामलों के
विशेष दूत
जॉर्ज
मिशेल ने
कहा है कि
इजरायल और
फिलस्तीन
के बीच चल
रहा
गतिरोध
जल्द ही
समाप्त हो
जायेगा।
येरूशलम
यात्रा के
दौरान
अमेरिकी
राजदूत ने
यह उम्मीद
जताई है।
इजरायल के
राष्ट्रपति
श्री
शिमोन
पेरेज से
मुलाकात
के बाद
उन्होंने
कहा कि
वास्तव
में हमारी
यात्रा का
लक्ष्य भी
यही है।
गौरतलब है
कि श्री
मिशेल
दोनों
देशों की
यात्रा पर
हैं और
रुकी हुई
शांति
प्रक्रिया
की शुरुआत
के लिए
पूरी
कोशिश
ईमानदारी
से करना
चाहते
हैं।
|
|
|
|
|
|

|
वेनिस
फिल्म
समारोह में
इजरायली
फिल्म 'लेबनान'
को गोल्डन
लॉयन
पुरस्कार
से नवाजा
गया है।
पुरस्कारों
की घोषणा के
बाद 'लेबनान'
के
निर्देशक
सैमुअल
माओज ने
बताया कि यह
फिल्म
युद्ध पर
आधारित है।
इस समारोह
में
अमेरिकी
निर्देशक
टोड
सोलोन्डज
को उनकी
फिल्म 'लाइफ
ड्यूरिंग
वार टाइम' के
लिए
सर्वश्रेष्ठ
पटकथा
पुरस्कार
दिया गया। 'वुमैन
विदाउट मैन'
को सिल्वर
लायन का
पुरस्कार
दिया गया।
|
|
|
|

|
अमेरिका
के
राष्ट्रपति
बराक
ओबामा ने
न्यूयार्क
में कहा कि
मंदी के
खतरनाक
लम्हों से
मिले सबक
को भूलना
बड़ी गलती
होगी।
ओबामा ने
वालस्ट्रीट
में कहा कि
हमें
लीमैन
ब्रदर्स
के
धराशायी
होने की
घटना से
सीख लेते
हुये
वित्तीय
तंत्र में
व्यापक
सुधारों
को तत्काल
गति देनी
होगी।
उन्होंने
कहा कि देश
की
अर्थव्यवस्था
सुधर रही
है इसका यह
मतलब नहीं
है कि हम
वित्तीय
सुधारों
को ठंडे
बस्ते में
डाल दें।
आगे
दोबारा
हालात
बुरे न हों
इसके लिए
बाकायदा
नए कानून
बनाना और
वित्तीय
तंत्र पर
कड़ी
निगरानी
रखना बेहद
जरूरी हो
गया है।
|
|
|
|
|

|
रूस
की सीमा
सेवा के उप
प्रमुख
विक्टर
तुरफ्नोव
ने मास्को
में धमकी
भरे स्वर
में कहा कि
नए
अस्तित्व
में आए
राष्ट्र
अबखाजिया
की तरफ
बिना
अनुमति के
आने वाली
नौकाओं को
जब्त कर
लिया
जायेगा।
उन्होंने
कहा कि अगर
सीमा
क्षेत्र
का
उल्लंघन
किया गया
तो हम
कानून के
मुताबिक
कार्रवाई
करेंगे और
जल सीमा का
अतिक्रमण
करने
वालों को
पकड़
लेंगे।
गौरतलब है
कि गत
अगस्त में
लड़ाई के
बाद रूस ने
जार्जिया
से अलग हुए
अबखाजिया
और
दक्षिणी
आसेत्तिया
को नए
राष्ट्र
के रूप में
मान्यता
दे दी थी।
रूस ने अब
उनकी
सुरक्षा
के लिए भी
कमर कस ली
है।
|
|
|
|
|

|
चीन
की ओर से
भारतीय
सीमा में
घुसपैठ और
सीमा पार
से
गोलीबारी
की खबरों
के बीच चीन
के विदेश
मंत्रालय
के
प्रवक्ता
जियांग यू
ने बीजिंग
में कहा कि
विवादित
सीमा पर
शांति
कायम रखने
के लिए
भारत के
साथ बनी 'आम
सहमति' का
वह कठोरता
से पालन कर
रहा है।
उन्होंने
कहा कि चीन
और भारत के
बीच सीमा
मुद्दों
पर आम
सहमति बनी
है कि
दोनों
पक्ष
अंतिम
समाधान से
पहले
क्षेत्र
में शांति
सुरक्षित
रखने के
लिए साथ
मिलकर
प्रयास
करेंगे।
उन्होंने
किसी
प्रकार के
तनाव से
इनकार
किया।
|
|
|
|
|
|
|

|
अमेरिकी
राष्ट्रपति
बराक
ओबामा ने
कहा कि
अफगानिस्तान
की तुलना
वियतनाम
से नहीं की
जानी
चाहिए।
वाशिंगटन
में एक
साक्षात्कार
के दौरान
ओबामा ने
कहा कि
हमें
इतिहास से
सबक लेना
चाहिए
लेकिन यह
भी समझना
होगा कि
इतिहास का
हर क्षण
विलक्षण
होता है।
गौरतलब है
कि ओबामा
का यह बयान
उस समय आया
जब कुछ
विश्लेषक
मानते हैं
कि अफगान
में
अमेरिका
की वही
स्थिति
होने वाली
है जो 1960 के
दशक में
वियतनाम
युद्ध के
समय हुई
थी। एक
सर्वेक्षण
में यह
सामने आया
है कि
अफगान को
लेकर
अमेरिका
का समर्थन
घट रहा है।
|
|
|
|
|

|
भूटान
के लोग अब
सितार तथा
तबला
बजाना
सीखने के
साथ ही
भारतीय
साहित्य
और रंगमंच
के बारे
में भी
अधिक जान
सकेंगे।
इसकी वजह
यह है कि
भारतीय
सांस्कृतिक
संबंध
परिषद और
भूटान
सरकार ने
थिम्पू
में एक
केंद्र
खोलेे
जाने पर
सहमति
जताई है।
भारतीय
दूतावास
के सचिव ने
यह
जानकारी
देते हुये
थिम्पू
में कहा कि
विदेशों
में
भारतीय
संस्कृति
के प्रति
काफी रुचि
है।
उन्होंने
यह भी कहा
कि इस
केंद्र के
खुल जाने
से भारत और
भूटान के
लोगों के
बीच
संपर्क
बढ़ेगा और
वे
सांस्कृतिक
विविधता
से परिचित
होंगे।
|
|
|
|
|

|
अमेरिका
की शीर्ष
खुफिया
एजेंसी ने
अलकायदा
जैसे
आतंकवादी
संगठनों
के अलावा
उत्तर
कोरिया,
ईरान, चीन
और रूस की
पहचान ऐसे
देशों के
रूप में की
है जो
अमेरिकी
हितों को
पारंपरिक
तथा उभरते
हुए
तरीकों से
चुनौती
देने की
काबिलियत
रखते हैं।
वर्ष 2009 के
लिए
राष्ट्रीय
खुफिया
रणनीति को
राष्ट्रीय
खुफिया
निदेशक ने
वाशिंगटन
में जारी
किया।
उन्होंने
कहा कि
ईरान
पश्चिम
एशिया और
इसके बाहर
में
अमेरिकी
सुरक्षा
उद्देश्यों
के सामने
परमाणु
तथा
मिसाइल
कार्यक्रम,
आतंकवाद
को समर्थन,
अमेरिका
और उसके
मित्रों
के
विरोधियों
को घातक
हथियार
उपलब्ध
कराकर
गंभीर
चुनौती
बना हुआ
है।
|
|
|
|
|
|
|

|
ऑस्ट्रेलिया
में हाल
में तीन
भारतीयों
पर हुये
हमलों के
मद्देनजर
विक्टोरिया
सरकार ने
कहा कि वह
अपनी
नस्ली
हमलों से
निपटने के
लिए
ज्यादा
संसाधन और
शक्तियां
देगी।
विक्टोरिया
के
प्रधानमंत्री
जॉन
ब्रुंबी
ने
मेलबोर्न
में कहा कि
हम पुलिस
को ज्यादा
शक्तियाँ
और संसाधन
देंगे।
विक्टोरिया
में जो कोई
नस्ली
हिंसा से
जुड़ेगा
अब कानून
का पूरा
दबाव
महसूस
करेगा।
अगले
सप्ताह
भारत की
यात्रा पर
आने वाले
ब्रुंबी
ने जोर
दिया कि
विक्टोरिया
अब भी
अपराध की
दर के स्तर
पर
ऑस्ट्रेलिया
का सबसे
सुरक्षित
स्थान बना
हुआ है।
|
|
|

|
चीन
के
प्रधानमंत्री
वेन
जियाबाओ
अगले
महीने की
शुरुआत
में उत्तर
कोरिया की
यात्रा पर
जा सकते
हैं।
दक्षिण
कोरिया के
विदेश
मंत्री यू
म्यूंग
ह्वान ने
वरिष्ठ
चीनी
अधिकारियों
के
प्योंगयांग
में उत्तर
कोरिया के
अधिकारियों
से
मुलाकात
के बीच सोल
में यह
जानकारी
दी कि श्री
ह्वान से
संसदीय
समिति की
बैठक में
पूछा गया
कि क्या
चीनी
प्रधानमंत्री
अगले माह
में
प्योंगयांग
जाने वाले
हैं, तो
उन्होंने
कहा कि यह
खबर सही
है। उत्तर
कोरिया को
परमाणु
शस्त्र
कार्यक्रम
छोड़ने के
लिए मनाने
के मकसद से
चीन के
नेता दाई
ने उत्तर
कोरिया के
परमाणु
कूटनीति
के मुख्य
रणनीतिकार
कांग सोव
जू से
मुलाकात
की थी।
|
|
|

|
अमेरिकी
राष्ट्रपति
बराक
ओबामा ने
पूर्वी
यूरोपीय
देश को
बताया है
कि वह इन
देशों में
तैनात की
जाने वाली
प्रक्षेपास्त्ररोधी
कवच
प्रणाली
की
पूर्ववर्ती
बुश
प्रशासन
की योजना
को वापस ले
रहे हैं।
अमेरिका
के इस कदम
से रूस,
अमेरिका
संबंध
सामान्य
होने में
मदद
मिलेगी।
गौरतलब है
कि यह
परियोजना
अमेरिका
और रूस के
बीच तनाव
का कारण
बनी हुई
थी।
पूर्ववर्ती
अमेरिकी
राष्ट्रपति
बुश ने
ईरान और
उत्तर
कोरिया
जैसे
दुष्ट
राष्ट्रों
की ओर से
संभावित
मिसाइल
हमलों से
बचने के
लिए यह
योजना
शुरू की
थी। अब
अमेरिका
यह पता लगा
चुका है कि
ईरान लंबी
दूरी की
मिसाइल
विकसित
नहीं कर
सकता।
|
|
|
|
|
|

|
पूर्वी
यूरोप में
मिसाइल
कवच
स्थापित
करने की
अमेरिकी
योजना को
छोड़े
जाने के
बाद रूस ने
अपने
केलिनिनग्राद
एक्सक्लेव
में
इस्कांदर
मिसाइलें
लगाने की
योजना
त्याग दी
है। सेना
ने एक
सूत्र ने
इंटरफैक्स
संवाद
समिति को
आज बताया
कि
नि:संदेह,
वाशिंगटन
की मिसाइल
प्रतिरक्षा
सुविधा का
निरस्त
किया जाना
बिना
संज्ञान
का नहीं
रहेगा।
उन्होंने
कहा कि
यूरोप में
मिसाइल
प्रतिरक्षा
स्थलों पर
तैनाती के
जवाब में
पूर्व
नियोजित
उपायों को
रोक दिया
जाएगा और
संभवत:
पूरी तरह
निरस्त कर
दिया
जायेगा।
|
|
|

|
उत्तर
कोरियाई
नेता किम
जॉन्ग-द्वितीय
ने गत
दिनों चीन
के एक
राजदूत से
कहा कि वह
उनके देश
के
विवादास्पद
परमाणु
कार्यक्रम
के बारे
में
द्विपक्षीय
और
बहुपक्षीय
वार्ता
करने को
तैयार
हैं।
उत्तर
कोरिया के
गत अप्रैल
में छह
देशों की
निरस्त्रीकरण
वार्ता से
हटने के
बाद और
महीनों की
युद्धस्थिति
के
पश्चात्
किम जॉन्ग
का यह
वक्तव्य
आया है।
किम ने चीन
के स्टेट
काउन्सलर
दाई
बिंगुओ की
प्योंगयांग
यात्रा के
दौरान यह
संधि
प्रस्ताव
रखा है।
शिन्हुवा
ने खबर दी
कि किम ने
दाई से कहा
कि उत्तर
कोरिया
कोरियाई
प्रायद्वीप
के परमाणु
निरस्त्रीकरण
पर जोर
देता है और
वह
द्विपक्षीय
तथा
बहुपक्षीय
वार्ता के
जरिए
संबंधित
समस्याओं
का
निराकरण
करने को
तैयार है।
|
|
|

|
जीवाश्मविदों
ने एक नये
तरह का
डायनासोर 'टाइनीसोरस
रेक्स'
खोजा है जो
सिर्फ नौ
फुट लंबा
है और उसका
वजन
मनुष्य के
बराबर है।
टी रेक्स
के
मुकाबले
करीब सौ
गुना छोटा
टाइनीसोरस
इसके
खौफनाक
वंशजों से
करीब तीन
करोड़ साल
पहले धरती
पर विचरण
करता था।
टी रेक्स
ने धरती पर
नौ करोड़
से 6.5 करोड़
साल पहले
धरती पर
विचरण
किया जबकि
रैपटारेक्स
उत्तरी
चीन में
झीलों के
किनारे
जंगलों
में करीब 12.5
करोड़ साल
पहले घूमा
करता था।
|
|
|
|
|