| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube
सफलता की कहानी

मण्डला में घरेलू कामकाजी महिलाएँ सीख रही हैं हाऊस कीपिंग के गुर 

भोपाल : 14 मई, 2011

मण्डला में शहरी घरेलू कामकाजी महिलाएँ हाऊस कीपिंग के गुर सीख रही हैं। इससे उनके कौशल उन्नयन के साथ कार्य-क्षमता में भी वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घरेलू कामकाजी महिलाओं के कल्याण की योजना के अंतर्गत शहरी विकास अभिकरण द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में घरेलू कामकाजी बहनों को घरेलू उपकरणों के उपयोग, रख-रखाव, मरम्मत के अलावा फोन अटेंड करना, एक आधुनिक घर की व्यवस्थाओं को सँवारना और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का संचालन आदि कार्य सिखाये जा रहे हैं। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टॉरेंट के कुक से उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाना भी सिखाया गया है।

आई.टी.आई. मण्डला में 20-20 महिलाओं के दो बैच को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पचास दिवसीय यह प्रशिक्षण प्रतिदिन दो घंटे की अवधि के लिये निर्धारित किया गया है। यह प्रशिक्षण हाऊस होल्ड असिस्टेंट के अनुरूप है।

प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का कहना है कि प्रशिक्षण से उन्हें लाभ हो रहा है। उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि हुई है और वे अब बेहतर तरीके से कार्य कर पा रही हैं। उन्हें आशा है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने से उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगें और आय में वृद्धि होगी। 

दुर्गेश रायकवार

पिछला पृष्ठ

मुख्य पृष्ठ

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA