|
सफलता
की कहानी
|
|
दुग्ध
उत्पादन
सहकारी
समिति ने
दी आर्थिक
आत्मनिर्भरता
|
|
|
भोपाल
:03 दिसम्बर,
2011
|
|
|
दुग्ध
उत्पादक
सहकारी
समिति
खणजी
तहसील
देपालपुर
जिला
इंदौर की
सदस्या
श्रीमती
कांता
जानकीलाल
का परिवार
आज आर्थिक
रूप से
आत्म
निर्भर
है। आज से
कुछ समय
पूर्व तक
कांता
जानकीलाल
का परिवार 10
बीघा जमीन
पर खेती
करके अपने
परिवार की
मुश्किल
से गुजर
बसर कर रहा
था। धीरे-धीरे
परिवार के
सदस्यों
में
वृद्धि
होने से आय
और कम पड़ने
लगी थी। इन
दिक्कतों
को देखते
हुये
उन्होंने
कृषि भूमि
में रबी
एवं खरीफ
फसल के साथ-साथ
सब्जियां
बोने का
निर्णय
लिया साथ
ही दुग्ध
सहकारी
संस्था से
उन्होंने
राष्ट्रीय
महिला कोष
एवं समिति
में चलने
वाली समूह
बीमा
योजना से
ऋण लेकर
शुरू में 2
गाय भी
खरीदी।
यहीं से
कांता
जानकीलाल
के परिवार
ने आर्थिक
तरक्की का
सफर शुरू
किया।
आज
उनके पास 5
गायें है
इन गायों
से
श्रीमती
कांता को
लगभग 8 हजार
रूपये
प्रतिमाह
की आमदनी
होने लगी
है। उनके
परिवार को
कुछ आमदनी
खेती से भी
प्राप्त
हो रही है।
अब कांता
के बच्चे
अच्छी
शिक्षा
प्राप्त
कर रहे
हैं। उनकी
बड़ी लड़की
बी.काम
प्रथम
वर्ष,
दूसरी
लड़की
कक्षा 12 एवं
तीसरी
कक्षा
दसवीं की
छात्रा
है। उनका
एक लड़का
इन्दौर
में
होस्टल
में रहकर
पढ़ाई कर
रहा है।
दुग्ध
सहकारी
संघ अपने
सदस्यों
के
प्रतिभावान
बच्चों को
पुरस्कृत
करता है।
कांता के
बच्चों को
भी इस
योजना का
लाभ मिला
है। कांता
जिस दुग्ध
सहकारी
समिति की
सदस्य है
उस समूह की
कुल आय 2 लाख
28 हजार
रुपये है।
इस समूह ने
अपने
सदस्यों
को 6 लाख
रुपये की
राशि ऋण के
रूप में भी
बांटी है।
इस समूह की
महिला
सदस्या
दुधारू
पशु
खरीदने,
दुकान के
लिये
पूंजी,
मकान आदि
का कार्य
ऋण लेकर कर
रही हैं।
कांता
का परिवार
खुशहाली
की
जिन्दगी
जी रहा है।
उनके
परिवार की
प्रतिष्ठा
समाज में
बढ़ी है। इस
परिवार की
सफलता
गांव के
अन्य
लोगों के
लिये
प्रेरणा
का कार्य
कर रही है।
|