|
सफलता
की कहानी
|
|
मैकेनिक
से मालिक
बना
नेमीचंद
|
|
|
|
|
नीमच
: 23 सितम्बर, 2010
|
|
|
प्रधानमंत्री
रोजगार
योजना तहत
मिली मदद
ने उसे
मोटर
साईकिल
मैकेनिक
से
ऑटोपार्टस
दुकान का
मालिक बना
दिया। अब
वह अपनी
स्वयं की
दुकान का
मालिक तो
है ही उसने
अपने यहां
दो अन्य
बेरोजगारो
को भी
रोजगार
दिलाया
है। यह
कहानी,
राजीव नगर
नीमच
निवासी
नेमीचन्द
जायसवाल
की है,जो
पहले ऑटो-मोटर
साईकिल
रिपेयरिंग
का कार्य
करता था।
उसकी
इच्छा थी,
कि वह अपनी
स्वयं की
ऑटोपार्टस
की दुकान
खोले,पर
उसके पास
जमा पूंजी
इतनी नही
थी,कि वह
अपनी इस
इच्छा को
पूरा कर
सके।
ऐसे
में उसे
प्रधानमंत्री
रोजगार
योजना की
जानकारी
मिली।
उसने जिला
व्यापार
एवं
उद्योग
केन्द्र
जाकर अपना
ऋण प्रकरण
तैयार
करवाया।
पंजाब
नेशनल
बैंक शाखा,
नीमच ने
उसे एक लाख
रूपये ऋण
स्वीकृत
कर दिया।
इस राशि से
उसने
मनासा रोड
गांधी नगर
चौराहा
नीमच में
श्री
सिद्धी
विनायक
ऑटोपार्ट्स
के नाम से
अपनी
स्वयं की
दुकान
प्रारम्भ
की। धीरे-धीरे
उसकी
दुकान चल
निकली और
उसने बैंक
का ऋण भी
अदा कर
दिया।
वर्तमान
में
नेमीचन्द
के पास 12
हजार
रूपये का
फर्नीचर, 15
हजार
रूपये के
औजार और
करीब 1.15 लाख
रूपये के
ऑटोपार्टस्
स्टॉक में
उपलब्ध
है।
प्रधानमंत्री
रोजगार
योजना से
मिली मदद
से
नेमीचन्द
स्वयं
अपने
परिवार का
भरण-पोषण
तो कर ही
रहा है, साथ
ही वह अपनी
दुकान पर
दो लोगों
को भी काम
देकर उनकी
आजीविका
चलाने में
मददगार भी
हो रहा है।
|