| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube
सफलता की कहानी

कपिलधारा योजना से कृषक प्रहलाद की जिंदगी बदली

नीमच : 21 सितम्बर, 2010

उसका भी सपना था, कि वो भी अपने खेतों में कुआं खुदवाएं और गॉव के दूसरे किसानों की तरह सिंचाई कर दो फसलें लें। पर अपनी असिंचित खेती की वजह से वह खरीफ की फसल ही ले पाता था। उसकी आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि वह परिवार के गुजर-बसर के अलावा कुआं निर्माण के खर्च का बोझ वहन कर सके। यह कहानी है, नीमच जिला मुख्यालय से ग्यारह किलोमीटर दूर स्थित गॉव कानाखेडा के अनुसूचित जाति वर्ग के किसान प्रहलाद पिता रामलाल मेघवाल की।

शासन द्वारा संचालित कपिलधारा योजना ने उसके सपने को साकार कर दिया है। उसने इस योजना की जानकारी पंचायत सचिव से प्राप्त की और आवश्यक कागजात पंचायत में जमा कराए। ग्राम पंचायत द्वारा कपिलधारा योजना के तहत कृषक श्री प्रहलाद मेघवाल को कुआं निर्माण के लिए एक लाख 27 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई। इस राशि से उसने अपने 1.02 हैक्टेयर खेत में कुआं निर्माण का कार्य प्रारभ करवाया। उसने अपने खेत में हो रहे, कुआं निर्माण कार्य में पत्नि के साथ काम भी किया। जिसकी सौ दिन की मजदूरी का भुगतान भी पंचायत द्वारा उसके परिवार को किया गया। कुछ ही दिनों में उसके खेत में कुआं तैयार हो गया और उसमें पानी भी पर्याप्त आ गया। पहले कम वर्षा से कृषक श्री प्रहलाद एक ही फसल ले पाते थे। परंतु पिछले दो सालों से वह अपने कुएं से सिंचाई कर खरीफ और रबी दोनों फसलें लेने लगे हैं, इससे उसकी आर्थिक स्थिति भी काफी सुदृढ़ हो गई है। कपिलधारा योजना की बदौलत श्री प्रहलाद के लिए अब खेती फायदे का धन्धा साबित हो रही है।

आर.एस. पाराशर

पिछला पृष्ठ मुख्य पृष्ठ

Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA