|
सफलता
की कहानी
|
|
कपिलधारा
से
इब्राहिम
का सपना
हुआ साकार
|
|
|
भोपाल
: 14 अक्टूबर, 2010
|
|
|
मंदसौर
जिले के
कृषक
इब्राहिम
का सपना
कपिलधारा
योजनांतर्गत
उसके खेत
पर सिंचाई
का कुआं बन
जाने से
साकार हो
गया है।
जिसके
माध्यम से
उसके
परिवार की
आमदनी
बढ़ी है और
परिवार
पहले से
अधिक
खुशहाल
हुआ है।
मंदसौर
विकासखण्ड
के ग्राम
पंचायत
अचेरा के
ग्राम
खजूरी
बड़ायला
निवासी दो
हेक्टेयर
जमीन के
स्वामी
इब्राहिम
पुत्र
कासम का
हमेशा से
सपना था कि
कहीं से
कोई मदद
मिल जाए तो
वह अपनी
भूमि पर एक
कुआं
खुदवा ले
जिससे
ज्यादा
उपज
प्राप्त
कर वह
आमदनी
बढ़ा सके
और उसका
परिवार
बेहतर ढंग
से
जीवनयापन
कर सके। एक
दिन
पंचायत
सचिव ने
उसे बताया
कि रोजगार
गारंटी
योजना के
तहत सरकार
ने छोटे
किसानों
के खेतों
में
सिंचाई
सुविधा
बढ़ाने के
लिये
कपिलधारा
योजना
प्रारंभ
की है।
इब्राहिम
ने भी अपने
खेत में
कुआं
खुदवाने
की इच्छा
जताई। कुछ
ही दिनों
में
इब्राहिम
के नाम
लगभग दो
लाख 50 हजार
रुपये
लागत का
कुआं
स्वीकृत
हो गया।
इब्राहिम
के खेत में
40 फीट गहरा
व 24 फीट
गोलाई का
कुआं खुद
जाने से अब
वह न केवल
बरसात में
ही नहीं
बल्कि
गर्मी में
भी अपने
खेतों में
फसल
उत्पादित
कर रहा है।
इब्राहिम
बताता है
कि पहले वह
केवल
वर्षा के
सहारे
सोयाबीन
की फसल
करता था जो
लगभग 65 हजार
रुपये की
बिक जाती
थी। इसमें
से लागत
निकालकर
वह अपने
परिवार का
पालन पोषण
जैसे-तैसे
कर लेता
था।
सिंचाई की
सुविधा हो
जाने से अब
इब्राहिम
के खेतों
में गेहूँ,
धनिया,
प्याज और
लहसुन की
खेती होने
लगी है।
इब्राहिम
सालभर में
लगभग तीन
लाख रुपये
की फसल
उत्पादित
करने लगा
है। अपनी
आय में
लगभग पांच
गुना
बृद्धि से
न केवल
इब्राहिम
बल्कि
उसके
परिवार के
सभी सदस्य
बहत खुश
हैं। वह
बताता है
कि कुएं पर
उसने 5
हार्सपावर
का डीजल
पम्प भी
लगा लिया
है जिसकी
मदद से खेत
के कोने-कोने
तक कुएं का
पानी
पहुंचाकर
वह अपनी
फसल की
सिंचाई कर
लेता है।
उसने खेत
में
अंडरग्राउण्ड
पाइप लाइन
बिछा रखी
है जिससे
बटन दबाते
ही उसके
खेत का
कोना-कोना
कुछ ही समय
में तर हो
जाता है।
|